Sunday, 06 Sep 2026 | 09:09 PM

Trending :

आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी Kangana Ranaut Manali Janmashtami Bhog Controversy
EXCLUSIVE

Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli in Final

  • Hindi News
  • Sports
  • French Open Semis: Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli In Final

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली के फैबियो कोबोली ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल से पहले उनके विरोधी माटेओ अर्नाल्डी ने बीमारी के कारण नाम वापस ले लिया, जिससे कोबोली को वॉकओवर मिल गया। 10वें सीड कोबोली का सामना अब रविवार के खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

ज्वेरेव ने चेक रिपब्लिक के याकूब मेन्सिका को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने करियर में दूसरी बार रोलां गैरो के फाइनल में जगह बनाई।

वायरल इन्फेक्शन के कारण हटे अर्नाल्डी, करियर का पहला सेमीफाइनल नहीं खेल पाए

इटली के माटेओ अर्नाल्डी वायरल इन्फेक्शन (पेट की खराबी) के कारण अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल से हट गए। उन्होंने बताया कि तबीयत अचानक बिगड़ने से वे कोर्ट पर उतरने की स्थिति में नहीं थे। उनके हटने से कोबोली का फाइनल का रास्ता साफ हो गया।

अर्नाल्डी बोले- रात 1 बजे से उल्टी हो रही थी, मैं कुछ भी खा-पी नहीं पा रहा हूं

मैच से हटने के बाद अर्नाल्डी ने कहा,’मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता था। कल रात से ही मुझे अस्वस्थ महसूस होने लगा था और डिनर के समय मेरे पेट में दिक्कत शुरू हो गई थी। इसके बाद रात को करीब 1 बजे मेरी आंख खुली और मुझे उल्टियां होने लगीं।’

उन्होंने आगे बताया,’मैं रातभर बिल्कुल सो नहीं सका। सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुझे फिर से उल्टी हुई, जिसके बाद हमने डॉक्टर को कमरे पर बुलाया और उन्होंने मुझे कुछ दवाइयां दीं। लेकिन आज पूरे दिन मेरी हालत ऐसी रही कि मैं कुछ भी खा या पी नहीं पा रहा हूं, जब भी कुछ लेता हूं तो मुझे तुरंत वॉशरूम भागना पड़ रहा है।”

एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे कोबोली

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे फैबियो कोबोली ने चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अर्नाल्डी से होना था, लेकिन वॉकओवर मिलने से वे सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं।

अर्नाल्डी को भी पिछले राउंड में वॉकओवर मिला था

माटेओ अर्नाल्डी पिछले राउंड (क्वार्टर फाइनल) में वॉकओवर पाकर यहां तक पहुंचे थे। कोर्ट फिलिप-चैटियर पर खेले गए मैच में इटली के माटेओ बेरेटिनी 5-7, 2-5 से पीछे थे, तब उन्होंने चोट या अन्य वजहों से मैच बीच में छोड़ दिया था। लेकिन सेमीफाइनल में बीमारी के कारण अर्नाल्डी को बाहर होना पड़ा।

ज्वेरेव ने मेन्सिका को चार सेट के मुकाबले में हराया

ज्वेरेव और मेन्सिका के बीच दूसरा सेमीफाइनल चार सेट तक चला। ज्वेरेव ने 20 साल के याकूब मेन्सिका को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। उन्होंने पहले दो सेट आसानी से जीते, लेकिन तीसरे सेट में मेन्सिका ने 6-3 से जीत दर्ज की। इसके बावजूद ज्वेरेव ने चौथा सेट 6-3 से जीतकर संडे के फाइनल में जगह बना ली। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।

ज्वेरेव ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो सेट गंवाए

इस बार फ्रेंच ओपन में खिताब के बड़े दावेदार यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच जल्दी बाहर हो गए थे। इसके बाद ज्वेरेव का रास्ता कुछ आसान हुआ, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें लगातार टॉप लेवल प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा और फाइनल की राह में खेले 6 मैचों में सिर्फ दो सेट गंवाए हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए:झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए

June 16, 2026/
4:30 am

कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं…, ये बेहतरीन सदाबहार डायलॉग हैं डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के जो आज 76...

'ममता बनर्जी ने एक छोटी बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार किया', पूर्व गवर्नर और गैट रॉय ने कहा, न दी गई जिद

May 6, 2026/
9:10 am

त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अड़ियल धागे...

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के लिए दी 'आतंकवादी' टिप्पणी, अब जानिए क्या कहा

April 22, 2026/
6:59 am

बंगाल में प्रथम चरण की 152वीं पारी को रविवार को प्रचारित किया गया। अब 23 अप्रैल को चरण में 152...

हेल्थ टिप्स: रोज के दांतों में मिलाएं ये 5 चीजें, डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं

June 24, 2026/
2:47 pm

स्वास्थ्य युक्तियाँ: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और शानदार लाइफ स्टाइल के कारण लोग कम उम्र में ही कई चुनौतियों...

authorimg

February 8, 2026/
7:35 pm

Last Updated:February 08, 2026, 19:35 IST Bangalore Drunk Women Road Rage: बेंगलुरु में नशे में धुत दो युवतियों ने शनिवार...

पीरियड में तेज दर्द होना भी बांझपन का संकेत:25% महिलाओं में इन्फर्टिलिटी के पीछे एंडोमेट्रियोसिस; हर 10 में से एक महिला पीड़ित, लेकिन है अनजान

April 5, 2026/
6:05 am

पीरियड के दौरान दर्द को अक्सर सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि हर दर्द...

राजनीति

Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli in Final

Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli in Final
  • Hindi News
  • Sports
  • French Open Semis: Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli In Final

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली के फैबियो कोबोली ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल से पहले उनके विरोधी माटेओ अर्नाल्डी ने बीमारी के कारण नाम वापस ले लिया, जिससे कोबोली को वॉकओवर मिल गया। 10वें सीड कोबोली का सामना अब रविवार के खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

ज्वेरेव ने चेक रिपब्लिक के याकूब मेन्सिका को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने करियर में दूसरी बार रोलां गैरो के फाइनल में जगह बनाई।

वायरल इन्फेक्शन के कारण हटे अर्नाल्डी, करियर का पहला सेमीफाइनल नहीं खेल पाए

इटली के माटेओ अर्नाल्डी वायरल इन्फेक्शन (पेट की खराबी) के कारण अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल से हट गए। उन्होंने बताया कि तबीयत अचानक बिगड़ने से वे कोर्ट पर उतरने की स्थिति में नहीं थे। उनके हटने से कोबोली का फाइनल का रास्ता साफ हो गया।

अर्नाल्डी बोले- रात 1 बजे से उल्टी हो रही थी, मैं कुछ भी खा-पी नहीं पा रहा हूं

मैच से हटने के बाद अर्नाल्डी ने कहा,’मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता था। कल रात से ही मुझे अस्वस्थ महसूस होने लगा था और डिनर के समय मेरे पेट में दिक्कत शुरू हो गई थी। इसके बाद रात को करीब 1 बजे मेरी आंख खुली और मुझे उल्टियां होने लगीं।’

उन्होंने आगे बताया,’मैं रातभर बिल्कुल सो नहीं सका। सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुझे फिर से उल्टी हुई, जिसके बाद हमने डॉक्टर को कमरे पर बुलाया और उन्होंने मुझे कुछ दवाइयां दीं। लेकिन आज पूरे दिन मेरी हालत ऐसी रही कि मैं कुछ भी खा या पी नहीं पा रहा हूं, जब भी कुछ लेता हूं तो मुझे तुरंत वॉशरूम भागना पड़ रहा है।”

एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे कोबोली

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे फैबियो कोबोली ने चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अर्नाल्डी से होना था, लेकिन वॉकओवर मिलने से वे सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं।

अर्नाल्डी को भी पिछले राउंड में वॉकओवर मिला था

माटेओ अर्नाल्डी पिछले राउंड (क्वार्टर फाइनल) में वॉकओवर पाकर यहां तक पहुंचे थे। कोर्ट फिलिप-चैटियर पर खेले गए मैच में इटली के माटेओ बेरेटिनी 5-7, 2-5 से पीछे थे, तब उन्होंने चोट या अन्य वजहों से मैच बीच में छोड़ दिया था। लेकिन सेमीफाइनल में बीमारी के कारण अर्नाल्डी को बाहर होना पड़ा।

ज्वेरेव ने मेन्सिका को चार सेट के मुकाबले में हराया

ज्वेरेव और मेन्सिका के बीच दूसरा सेमीफाइनल चार सेट तक चला। ज्वेरेव ने 20 साल के याकूब मेन्सिका को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। उन्होंने पहले दो सेट आसानी से जीते, लेकिन तीसरे सेट में मेन्सिका ने 6-3 से जीत दर्ज की। इसके बावजूद ज्वेरेव ने चौथा सेट 6-3 से जीतकर संडे के फाइनल में जगह बना ली। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।

ज्वेरेव ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो सेट गंवाए

इस बार फ्रेंच ओपन में खिताब के बड़े दावेदार यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच जल्दी बाहर हो गए थे। इसके बाद ज्वेरेव का रास्ता कुछ आसान हुआ, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें लगातार टॉप लेवल प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा और फाइनल की राह में खेले 6 मैचों में सिर्फ दो सेट गंवाए हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket