Wednesday, 21 Oct 2026 | 08:11 PM

Trending :

E85 Flex Fuel Launch Delhi

E85 Flex Fuel Launch Delhi

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर तेल के पैकेट से जुड़ी रही। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है।

वहीं, 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज बंद रहेगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा: कंपनियों को वॉल्यूम के साथ वजन लिखना भी जरूरी, 3 महीने में लागू होंगे नए नियम

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है।

इसके लिए विभाग ने नेट क्वांटिटी और स्टैंडर्ड पैक साइज तय करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) में बदलाव किया है। तेल कंपनियों और इंपोर्टर्स को इन नए नियमों को अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर

85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹6442 कम होकर ₹2.57 लाख किलो हुई, सोना ₹2225 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,225 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 मई को 1.56 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.63 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,442 रुपए कम हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया में सबसे अमीर: अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 90 अरब डॉलर यानी करीब 8.55 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी अप्रैल तक एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे, लेकिन उनके शेयरों में गिरावट आने के कारण वह मई में पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. गूगल ने गुरुग्राम में 6.17 लाख स्क्वायर-फीट ऑफिस स्पेस खरीदा: 5 साल में ₹671 करोड़ चुकाएगी कंपनी, देश में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी

गूगल इंडिया ने गुरुग्राम के ‘एट्रियम प्लेस’ में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, गूगल इस जगह के लिए अगले 5 साल में कुल 671 करोड़ रुपए का किराया चुकाएगी।

यह फ्रेश लीज डील ऐसे समय में हुई है जब देश के ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड में भारी तेजी देखी जा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. केनरा बैंक पर RBI ने ₹41.8 लाख का जुर्माना लगाया: KYC डेटा अपलोड करने में देरी और चालू खातों को इनऑपरेटिव बताने पर हुई कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केनरा बैंक पर 41.8 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह कार्रवाई नो योर कस्टमर (KYC) नियमों समेत कुछ जरूरी बैंकिंग गाइडलाइंस का पालन न करने पर हुई है।

RBI की जांच में सामने आया है कि केनरा बैंक ने कई ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड्स को तय समय सीमा के अंदर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCR) पर अपलोड नहीं किया था।

नियमों के मुताबिक, सभी बैंकों को नए और मौजूदा ग्राहकों का KYC डेटा इस केंद्रीय रजिस्ट्री पर तय वक्त के अंदर अपडेट करना होता है, ताकि फ्रॉड को रोका जा सके। केनरा बैंक इस टाइमलाइन को फॉलो करने में नाकाम रहा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Nepal vs Oman Live Cricket Score: Follow latest updates from ICC Cricket World Cup League Two. (Picture Credit: X/CricketNep)

May 5, 2026/
12:38 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 12:38 IST मार्टिन परिवार, जो अपने बड़े लॉटरी व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध मार्टिन ग्रुप चलाता है,...

पंचायती राज दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लिया:ग्रामीणों को बताया- छत का पानी जमीन के अंदर उतारकर कुओं को जीवित कर सकते

April 24, 2026/
6:32 pm

सिवनी जिले की धनोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम घोघरीमाल और आसपास की पंचायतों में शुक्रवार को पंचायती राज दिवस...

12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की खुली बिक्री बंद:मेडिकल स्टोर डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं बेच सकेंगे, 3 साल का रिकॉर्ड भी रखना होगा

July 10, 2026/
12:01 pm

केंद्र सरकार ने 12% से ज्यादा अल्कोहल मिक्स दवाओं की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। अब ये दवाएं...

पटलावदा में सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत:देवास से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

April 26, 2026/
9:58 pm

देवास जिले के पटलावदा क्षेत्र में जवाईखेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही...

दोस्त आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया ने दी परफॉर्मेंस:माही वे गाने पर ब्राइड्समेड के साथ थिरकीं, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

July 11, 2026/
1:12 pm

आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन जल्द ही शादी करने वाली हैं। शुक्रवार को मुंबई में उनकी मेहंदी...

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए

June 15, 2026/
10:43 am

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज...

राजनीति

E85 Flex Fuel Launch Delhi

E85 Flex Fuel Launch Delhi

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर तेल के पैकेट से जुड़ी रही। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है।

वहीं, 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज बंद रहेगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा: कंपनियों को वॉल्यूम के साथ वजन लिखना भी जरूरी, 3 महीने में लागू होंगे नए नियम

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है।

इसके लिए विभाग ने नेट क्वांटिटी और स्टैंडर्ड पैक साइज तय करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) में बदलाव किया है। तेल कंपनियों और इंपोर्टर्स को इन नए नियमों को अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर

85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹6442 कम होकर ₹2.57 लाख किलो हुई, सोना ₹2225 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,225 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 मई को 1.56 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.63 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,442 रुपए कम हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया में सबसे अमीर: अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 90 अरब डॉलर यानी करीब 8.55 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी अप्रैल तक एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे, लेकिन उनके शेयरों में गिरावट आने के कारण वह मई में पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. गूगल ने गुरुग्राम में 6.17 लाख स्क्वायर-फीट ऑफिस स्पेस खरीदा: 5 साल में ₹671 करोड़ चुकाएगी कंपनी, देश में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी

गूगल इंडिया ने गुरुग्राम के ‘एट्रियम प्लेस’ में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, गूगल इस जगह के लिए अगले 5 साल में कुल 671 करोड़ रुपए का किराया चुकाएगी।

यह फ्रेश लीज डील ऐसे समय में हुई है जब देश के ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड में भारी तेजी देखी जा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. केनरा बैंक पर RBI ने ₹41.8 लाख का जुर्माना लगाया: KYC डेटा अपलोड करने में देरी और चालू खातों को इनऑपरेटिव बताने पर हुई कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केनरा बैंक पर 41.8 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह कार्रवाई नो योर कस्टमर (KYC) नियमों समेत कुछ जरूरी बैंकिंग गाइडलाइंस का पालन न करने पर हुई है।

RBI की जांच में सामने आया है कि केनरा बैंक ने कई ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड्स को तय समय सीमा के अंदर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCR) पर अपलोड नहीं किया था।

नियमों के मुताबिक, सभी बैंकों को नए और मौजूदा ग्राहकों का KYC डेटा इस केंद्रीय रजिस्ट्री पर तय वक्त के अंदर अपडेट करना होता है, ताकि फ्रॉड को रोका जा सके। केनरा बैंक इस टाइमलाइन को फॉलो करने में नाकाम रहा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket