Tuesday, 08 Sep 2026 | 12:22 AM

Trending :

Aamir Khan Marriage Support | Rakhi Gulzar Backs Actor At 61

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वे 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। आमिर की बढ़ती उम्र में शादी करने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार आमिर खान के समर्थन में आई हैं।

वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में सुख का संबंध उम्र से नहीं होता है। उन्होंने आमिर को एक ईमानदार इंसान बताते हुए उनके इस फैसले की सराहना की है।

वेटरन एक्टर राखी गुलजार।

वेटरन एक्टर राखी गुलजार।

61 की उम्र में शादी करने में क्या बुराई है राखी गुलजार ने आमिर खान की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 60 या 61 साल की उम्र में शादी करने में कोई बुराई नहीं है। रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और अब अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ रिश्ते में हैं।

उन्होंने 80 साल से ज्यादा की उम्र में साल 2023 में एक बच्चे को जन्म दिया था। राखी के मुताबिक, वैवाहिक जीवन की खुशियां उम्र पर निर्भर नहीं करती हैं।

गुलजार और राखी की शादी 15 मई 1973 को हुई थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

खुद की शादी और गुलजार का दिया उदाहरण अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए राखी गुलजार ने खुद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गीतकार गुलजार से तब शादी की थी जब वे लगभग 40 साल के थे। गुलजार और राखी की शादी 15 मई 1973 को हुई थी। इसके बाद दोनों बेटी मेघना गुलजार के माता-पिता बने। राखी ने समझाया कि उम्र से ज्यादा आपसी समझ और जीवन में मिलने वाली खुशी मायने रखती है।

अमेरिका से लौटकर 5 जुलाई को करेंगे शादी आमिर खान हाल ही में अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए बताया था कि वे अभी अमेरिका में हैं। भारत वापस आने के बाद वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। आमिर की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं।

सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं।

आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं।

आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।

गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
google-color.svg

May 18, 2026/
11:34 am

दूध को “संपूर्ण आहार” माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन...

Kolkata Knight Riders' Finn Allen plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders in New Delhi, India, Friday, May 8, 2026. (AP Photo/Manish Swarup)

May 8, 2026/
11:49 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 23:49 IST कई दिनों की गहन बातचीत और राजनीतिक गतिरोध के बाद तमिलनाडु में राज्यपाल के...

अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले

June 24, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही।...

Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

April 5, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों...

सलमान की याचिका पर हटवाया गया काला हिरण का टीजर:प्रोड्यूसर ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जानिए क्या है विवाद

August 20, 2026/
9:20 am

फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के...

पैन इंडिया फिल्म में पवन सिंह की एंट्री:‘डकैत एक प्रेम कथा’ में गाएंगे गाना ‘टच बेबी’, 28 मार्च को होगा रिलीज

March 24, 2026/
1:05 pm

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में शामिल...

राजनीति

Aamir Khan Marriage Support | Rakhi Gulzar Backs Actor At 61

Aamir Khan Marriage Support | Rakhi Gulzar Backs Actor At 61

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वे 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। आमिर की बढ़ती उम्र में शादी करने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार आमिर खान के समर्थन में आई हैं।

वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में सुख का संबंध उम्र से नहीं होता है। उन्होंने आमिर को एक ईमानदार इंसान बताते हुए उनके इस फैसले की सराहना की है।

वेटरन एक्टर राखी गुलजार।

वेटरन एक्टर राखी गुलजार।

61 की उम्र में शादी करने में क्या बुराई है राखी गुलजार ने आमिर खान की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 60 या 61 साल की उम्र में शादी करने में कोई बुराई नहीं है। रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और अब अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ रिश्ते में हैं।

उन्होंने 80 साल से ज्यादा की उम्र में साल 2023 में एक बच्चे को जन्म दिया था। राखी के मुताबिक, वैवाहिक जीवन की खुशियां उम्र पर निर्भर नहीं करती हैं।

गुलजार और राखी की शादी 15 मई 1973 को हुई थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

गुलजार और राखी की शादी 15 मई 1973 को हुई थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

खुद की शादी और गुलजार का दिया उदाहरण अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए राखी गुलजार ने खुद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गीतकार गुलजार से तब शादी की थी जब वे लगभग 40 साल के थे। गुलजार और राखी की शादी 15 मई 1973 को हुई थी। इसके बाद दोनों बेटी मेघना गुलजार के माता-पिता बने। राखी ने समझाया कि उम्र से ज्यादा आपसी समझ और जीवन में मिलने वाली खुशी मायने रखती है।

अमेरिका से लौटकर 5 जुलाई को करेंगे शादी आमिर खान हाल ही में अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए बताया था कि वे अभी अमेरिका में हैं। भारत वापस आने के बाद वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। आमिर की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं।

आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं।

सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं।

आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं।

आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।

गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket