Saturday, 19 Sep 2026 | 06:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

दिग्गज तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उनके निधन का कारण उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। 40 से ज्यादा फिल्में निर्देशित कीं भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया। तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘इयक्कुनर इमयम’ की उपाधि भी मिली। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने अपने करियर में ‘सोलवा सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी (बॉलीवुड) फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। बता दें कि फिल्म ‘रेड रोज’ में राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों ने मुख्य किरदार निभाए थे। डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। भारतीराजा ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी डायरेक्शन के अलावा भारतीराजा ने एक्टिंग भी की थी। वह फिल्म ‘थुडारुम’ में नजर आए थे। उनकी अनरिलीज फिल्म ‘पुलवर’ एक एक्टर के रूप में उनकी आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘आयुध एझुथु’, ‘पांडियनाडु’, ‘ईस्वरन’, ‘थिरुचित्रम्बलम’ और ‘महाराजा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीराजा का निधन तमिल सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित डायरेक्टर्स में से एक बताया। खुशबू ने कहा कि भारतीराजा की फिल्में फिल्म प्रोडक्शन की एक पाठशाला की तरह हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। उन्होंने एक निजी याद शेयर करते हुए बताया कि डायरेक्टर अक्सर उनके साथ एक फिल्म बनाने की बात करते थे, जो अब अधूरी रह गई। यह खबर भी पढ़ें… मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के बाद कोच्चि (केरलम) के अमृता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हॉस्टल रूम में वॉर्डन के कथित चोरी का वीडियो वायरल:एग्जाम देने गए छात्र के कमरे में घुसकर की चोरी, छात्र बोले-'ऐसा पहले भी हुआ'

May 23, 2026/
4:04 pm

वॉर्डन का हॉस्टल रूम में घुसकर कथित चोरी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल...

स्पॉटिफाई ने एक साल में हटाए 7.5 करोड़ स्पैम ट्रैक:एआई म्यूजिक का खतरा; रोज 50 हजार ट्रैक रिलीज, वर्चुअल बैंड्स के 10 लाख श्रोता

April 18, 2026/
1:08 pm

एआई से अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से सेकेंड्स में गाना तैयार हो रहा है और उसे किसी भी असली सिंगर के...

सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की

July 8, 2026/
2:49 pm

कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर-एक्टर इंद्रजीत लंकेश बेबाक विचारों के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को उनकी...

तस्वीर का विवरण

May 3, 2026/
7:44 pm

आवश्यक सामग्री: आधा दूध का बच्चा, 1-2 नींबू का रस या सिरका, साफ सूती कपड़ा छवि: फ्रीपिक पनीर बनाने की...

ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया

August 5, 2026/
2:18 pm

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रीति...

‘आर्यभट्ट का जीरो’ में दिखेगा हिमांश कोहली का नया रूप:फिल्म की कहानी पिता-पुत्र के टकराव और सपनों के संघर्ष पर

July 3, 2026/
4:59 pm

‘यारियां’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ समेत कई बड़ी फिल्मों में लीड रोल कर चुके हिमांश कोहली की नई फिल्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

दिग्गज तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उनके निधन का कारण उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। 40 से ज्यादा फिल्में निर्देशित कीं भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया। तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘इयक्कुनर इमयम’ की उपाधि भी मिली। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने अपने करियर में ‘सोलवा सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी (बॉलीवुड) फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। बता दें कि फिल्म ‘रेड रोज’ में राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों ने मुख्य किरदार निभाए थे। डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। भारतीराजा ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी डायरेक्शन के अलावा भारतीराजा ने एक्टिंग भी की थी। वह फिल्म ‘थुडारुम’ में नजर आए थे। उनकी अनरिलीज फिल्म ‘पुलवर’ एक एक्टर के रूप में उनकी आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘आयुध एझुथु’, ‘पांडियनाडु’, ‘ईस्वरन’, ‘थिरुचित्रम्बलम’ और ‘महाराजा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीराजा का निधन तमिल सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित डायरेक्टर्स में से एक बताया। खुशबू ने कहा कि भारतीराजा की फिल्में फिल्म प्रोडक्शन की एक पाठशाला की तरह हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। उन्होंने एक निजी याद शेयर करते हुए बताया कि डायरेक्टर अक्सर उनके साथ एक फिल्म बनाने की बात करते थे, जो अब अधूरी रह गई। यह खबर भी पढ़ें… मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के बाद कोच्चि (केरलम) के अमृता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket