Sunday, 25 Oct 2026 | 06:38 PM

Trending :

दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज Kriti Sanon Ramp Walk | Mrunal Thakur Shilpa Shetty Glamorous Mumbai Look नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- बीजेपी को अपशब्द कहने पर शर्म आनी चाहिए, हमेशा एकतरफा बात करते हैं ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा 'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र
EXCLUSIVE

12 जून से इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप:पहली बार मैदान में होंगी 5 गेमचेंजर खिलाड़ी; 12 टीमों में से मिलेगी भविष्य की सुपरस्टार

महिला टी20 वर्ल्ड कप हमेशा से उन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच रहा है, जो अपनी प्रतिभा को साबित करना चाहती हैं। कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने करियर की पहचान इसी टूर्नामेंट से बनाई थी। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में भी कुछ नए नाम सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं। पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे नए खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मौका मिलेगा। इनमें पांच खिलाड़ी ऐसी हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगी और अपनी टीमों की उम्मीदों का केंद्र होंगी। क्रांति गौड़ – भारत की तेज गेंदबाज ने बनाई पहचान 23 वर्षीय क्रांति गौड़ करीब एक साल पहले तक भारतीय क्रिकेट में एक उभरती हुई प्रतिभा थीं, लेकिन अब वे टीम की अहम तेज गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। पिछले 12 महीनों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 29 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35 विकेट झटके हैं। भारत को अगर वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत चाहिए तो क्रांति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप है, लेकिन उनसे उम्मीदें किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं हैं। इसी वोंग – ओवर में 8 रन से कम देती है ये पेसर इंग्लैंड की तेज गेंदबाज 24 साल की वोंग लंबे समय से क्रिकेट विशेषज्ञों की नजर में रही हैं। 2023 में वह टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में गईं। अब पूरी तरह फिट होकर लौटने वाली वोंग के पास घरेलू परिस्थितियों में खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है। कायला रेनेके – अफ्रीका अंडर-19 की कप्तान रहीं द. अफ्रीका की 21 वर्षीय कायला रेनेके को भविष्य माना जा रहा है। पूर्व अंडर-19 कप्तान रेनेके ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ निचले क्रम में तेज रन बनाने की क्षमता भी रखती हैं। जॉर्जिया वोल – हीली का विकल्प, 156 का स्ट्रा. रेट 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 156.43 के स्ट्राइक रेट और 39 के शानदार औसत से 474 रन बनाए हैं। एलिसा हीली के संन्यास के बाद जो जगह बनी है, उसे भरने की जिम्मेदारी वोल पर आ सकती है। वर्ल्ड कप जैसा बड़ा मंच उनके लिए खुद को स्थापित करने का अवसर होगा। स्टेरे कालिस- द हंड्रेड का अनुभव आएगा काम नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद स्टेरे कालिस होंगी। 26 साल की उम्र में उनके पास 64 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है, जिसमें 1949 रन बनाए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर को चोरों ने गोली मारी थी:को–एक्टर को बचाते वक्त जान गई; मौत के 3 हफ्ते बाद अंतिम संस्कार हुआ था

February 28, 2026/
4:30 am

25 मई 2024 की बात है, जब अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर अपनी शूटिंग खत्म करके अपनी को-एक्टर के साथ घर...

गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

June 21, 2026/
9:59 am

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और बॉलीवुड ग्लैमर का संगम देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन एवं बॉलीवुड...

PM मोदी का आज से 2 दिन का सिक्किम दौरा:₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

April 27, 2026/
5:00 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के...

दीवाली से पहले एमपी में यूसीसी लागू करने की तैयारी:सीएम ने मंत्रियों की बैठक में दिए संकेत; गोवा-उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

April 8, 2026/
12:05 am

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ....

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस कीर्ति और कृति का हाथ खींचा:सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राघवेंद्र राव; एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रख विवाद में आए थे

June 19, 2026/
4:31 pm

तेलुगु सिनेमा के सीनियर डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ पकड़कर खींचने के लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

12 जून से इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप:पहली बार मैदान में होंगी 5 गेमचेंजर खिलाड़ी; 12 टीमों में से मिलेगी भविष्य की सुपरस्टार

12 जून से इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप:पहली बार मैदान में होंगी 5 गेमचेंजर खिलाड़ी; 12 टीमों में से मिलेगी भविष्य की सुपरस्टार

महिला टी20 वर्ल्ड कप हमेशा से उन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच रहा है, जो अपनी प्रतिभा को साबित करना चाहती हैं। कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने करियर की पहचान इसी टूर्नामेंट से बनाई थी। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में भी कुछ नए नाम सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं। पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे नए खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मौका मिलेगा। इनमें पांच खिलाड़ी ऐसी हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगी और अपनी टीमों की उम्मीदों का केंद्र होंगी। क्रांति गौड़ – भारत की तेज गेंदबाज ने बनाई पहचान 23 वर्षीय क्रांति गौड़ करीब एक साल पहले तक भारतीय क्रिकेट में एक उभरती हुई प्रतिभा थीं, लेकिन अब वे टीम की अहम तेज गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। पिछले 12 महीनों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 29 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35 विकेट झटके हैं। भारत को अगर वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत चाहिए तो क्रांति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप है, लेकिन उनसे उम्मीदें किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं हैं। इसी वोंग – ओवर में 8 रन से कम देती है ये पेसर इंग्लैंड की तेज गेंदबाज 24 साल की वोंग लंबे समय से क्रिकेट विशेषज्ञों की नजर में रही हैं। 2023 में वह टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में गईं। अब पूरी तरह फिट होकर लौटने वाली वोंग के पास घरेलू परिस्थितियों में खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है। कायला रेनेके – अफ्रीका अंडर-19 की कप्तान रहीं द. अफ्रीका की 21 वर्षीय कायला रेनेके को भविष्य माना जा रहा है। पूर्व अंडर-19 कप्तान रेनेके ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ निचले क्रम में तेज रन बनाने की क्षमता भी रखती हैं। जॉर्जिया वोल – हीली का विकल्प, 156 का स्ट्रा. रेट 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 156.43 के स्ट्राइक रेट और 39 के शानदार औसत से 474 रन बनाए हैं। एलिसा हीली के संन्यास के बाद जो जगह बनी है, उसे भरने की जिम्मेदारी वोल पर आ सकती है। वर्ल्ड कप जैसा बड़ा मंच उनके लिए खुद को स्थापित करने का अवसर होगा। स्टेरे कालिस- द हंड्रेड का अनुभव आएगा काम नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद स्टेरे कालिस होंगी। 26 साल की उम्र में उनके पास 64 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है, जिसमें 1949 रन बनाए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket