Thursday, 10 Sep 2026 | 08:20 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

श्रीलंका4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

दांबुला में बारिश की संभावना

दांबुला में गुरुवार को बारिश की संभावना 50% है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी 76% और हवा की रफ्तार 27 किमी प्रति घंटा रह सकती है। बादल छाए रहने और नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है।

दोनों मुकाबलों में भारत-A का दबदबा

भारत-A और अफगानिस्तान-A के बीच अब तक दो लिस्ट-A मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-A ने 2017 में खेले गए दोनों मैचों में अफगानिस्तान-A को हराया था।

1 अगस्त 2017 को हुए मुकाबले में भारत-A ने 113 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 28 जुलाई 2017 को भारत-A ने अफगानिस्तान-A को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 116 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

गायकवाड ने पहले मैच में जमाया था शतक

श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत-A की जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड रहे थे। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया था।

मीर-फरीदून पर रहेगी जिम्मेदारी

अफगानिस्तान-A की कप्तानी इमरान मीर कर रहे हैं। उन्होंने 43 लिस्ट-A मैचों में 1338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.63 रहा है और वे 4 शतक व 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बल्लेबाजी में हसन इसाखिल, बहीर शाह, नूर रहमान और मोहम्मद इशाक भी टीम की अहम कड़ी होंगे।

गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई ने 16 लिस्ट-A मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनका बवसत प्रदर्शन 52 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनके अलावा जहीर खान पक्तीन भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 71 वनडे खेले गए

दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था, जबकि सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है।

दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान-A: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई।

—————————–

ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पहले वनडे में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया

इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका-ए को 8 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दोस्त के अंतिम संस्कार में रो पड़े सलमान खान:सहारा लेकर क्रिमेटोरियम से निकले, हेलन को संभालते दिखे सोहेल खान; पूरा परिवार पहुंचा

June 9, 2026/
3:41 pm

एक्टर सलमान खान अपने परिवार के साथ मंगलवार को अपने फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस...

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम में बंटा पैसा! टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी पर बीजेपी की याचिका

April 21, 2026/
1:06 pm

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच नंदीग्राम एक बार फिर से इंस्पेक्टर तनाव का केंद्र...

समय के लेटेंट पर फिर हो सकता है विवाद:मेडिकल इमरजेंसी में शो से निकली लड़की पर की टिप्पणी, प्रणीत मोरे के 370 की बिरयानी जैसा बयान दिया

June 29, 2026/
9:27 am

कॉमेडियन समय रैना फिर एक बार विवादों से घिर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे...

इजराइल में फिलिस्तीनी अपराधियों को 90 दिन में फांसी:अपील करने का अधिकार खत्म, मंत्रियों ने संसद में शैंपेन खोल जश्न मनाया

March 31, 2026/
11:13 am

इजराइल की संसद (नैसेट) ने सोमवार को फिलिस्तीनी अपराधियों को सजा देने वाला बिल पास कर दिया है। इसके तहत...

‘भूत बंगला’ के पहले गाने का टीजर रिलीज:‘रामजी आके भला करेंगे’ में अक्षय कुमार दिखे कॉमिक अंदाज में; प्रीतम ने गाना कंपोज किया

February 25, 2026/
6:07 pm

फिल्म ‘भूत बंगला’ के पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया। गाने में...

केरल के सीएम के नाम का आज हो सकता है खुलासा, कांग्रेस ने आज जारी की 'अग्नि परीक्षा'

May 13, 2026/
9:36 am

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित करते हुए एक सप्ताह से अधिक का समय चुकाया गया है। काफी कांग्रेस विचार-विमर्श...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'बल्लार-गैर-बंगाली' बनाम 'लाभ-घुसठियों' का विरोध, बीजेपी ममता सरकार की जल्द रिलीज होगी जगह

March 26, 2026/
9:47 am

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मूड में है. राज्य में आतंकवादियों की सरकार के...

नारनौल के मोहित का अनिल कपूर के शो में चयन:एक मिनट के ऑडिशन वीडियो से एंट्री हुई; 13 सवालों के जवाब देकर सलेक्ट हुए

August 14, 2026/
5:00 am

नारनौल के 41 वर्षीय व्यापारी मोहित जिंदल बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

श्रीलंका4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

दांबुला में बारिश की संभावना

दांबुला में गुरुवार को बारिश की संभावना 50% है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी 76% और हवा की रफ्तार 27 किमी प्रति घंटा रह सकती है। बादल छाए रहने और नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है।

दोनों मुकाबलों में भारत-A का दबदबा

भारत-A और अफगानिस्तान-A के बीच अब तक दो लिस्ट-A मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-A ने 2017 में खेले गए दोनों मैचों में अफगानिस्तान-A को हराया था।

1 अगस्त 2017 को हुए मुकाबले में भारत-A ने 113 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 28 जुलाई 2017 को भारत-A ने अफगानिस्तान-A को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 116 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

गायकवाड ने पहले मैच में जमाया था शतक

श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत-A की जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड रहे थे। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया था।

मीर-फरीदून पर रहेगी जिम्मेदारी

अफगानिस्तान-A की कप्तानी इमरान मीर कर रहे हैं। उन्होंने 43 लिस्ट-A मैचों में 1338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.63 रहा है और वे 4 शतक व 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बल्लेबाजी में हसन इसाखिल, बहीर शाह, नूर रहमान और मोहम्मद इशाक भी टीम की अहम कड़ी होंगे।

गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई ने 16 लिस्ट-A मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनका बवसत प्रदर्शन 52 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनके अलावा जहीर खान पक्तीन भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 71 वनडे खेले गए

दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था, जबकि सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है।

दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान-A: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई।

—————————–

ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पहले वनडे में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया

इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका-ए को 8 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket