Friday, 13 Nov 2026 | 07:52 PM

Trending :

Sunanda Sharma Emotional Over Jogi Song Fake Strike

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाना जोगी यू-ट्यूब पर वापस आ गया है।

“मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा

.

ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। सुनंदा शर्मा ने ये बातें तब कहीं जब उनका गीत ‘जोगी’ फिर से यू-ट्यूव पर वापस आ गया। यू-ट्यूब से गीत हटने पर सिंगर सुनंदा शर्मा बेहद खफा थीं और जब गीत दोबारा अपलोड हो गया तो वह भावुक हो गईं।

सुनंदा शर्मा ने वीडियो अपलोड कर ये बातें कहीं।

सुनंदा शर्मा ने वीडियो में कहीं ये अहम बातें…

  • लड़कियों का सफर आसान नहीं: सुनंदा ने कहा कि लड़कियों को अपनी मर्जी से करियर चुनने और काम करने की आजादी बहुत मुश्किल से मिलती है। समाज के स्तर पर कई लड़ाइयां लड़ने के बाद एक लड़की इस मुकाम तक पहुंचती है। ऐसे में उनकी सफलता से जलने वाले लोग उनके रास्ते में रोड़े अटकाते हैं।
  • हौसला न तोड़ें, रास्ते खाली करें: गानों पर कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने वालों को नसीहत देते हुए सुनंदा ने कहा कि जो लड़कियां मेहनत के दम पर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, उनके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने के बजाय उनके लिए रास्ते खाली किए जाने चाहिए, ताकि वे खुलकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
  • पूरे परिवार पर पड़ता है इसका असर: सिंगर ने बताया कि जब किसी महिला आर्टिस्ट के काम को इस तरह अवैध रूप से टारगेट किया जाता है, तो उसका असर सिर्फ उस अकेले आर्टिस्ट पर नहीं पड़ता। इससे उसकी पूरी टीम, उसका स्टाफ और सबसे बढ़कर उसके माता-पिता और पूरे परिवार का हौसला टूट जाता है, जो उसे आगे बढ़ाने के लिए समाज से लड़ रहे होते हैं।
  • फैंस से साथ देने की अपील: वीडियो के अंत में सुनंदा शर्मा ने फैंस से खड़े होने की अपील की। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा- हम भी किसी की बहन-बेटियां हैं। उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि वे अभी यूट्यूब पर जाएं, उनके नए गाने जोगी को दोबारा देखें और अपना पूरा प्यार देकर उन लोगों को करारा जवाब दें, जिन्होंने इस गाने को गिराने की साजिश रची थी।
जोगी गाने यूट्यूब पर वापस आए करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं।

गाना हटने पर सुनंदा नाराज हुई थीं, ये बाते कहीं…

जोगी यूट्यूब पर जल्दी मिलेगा

सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। सुनंदा ने कहा कि उनका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यूट्यूब से हटा दिया गया। उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि जल्द ही जोगी यूट्यूब पर सुनने को मिलेगा।

पुराने प्रमोटर पर लगाए थे गंभीर आरोप

सुनंदा शर्मा का गीत जब यूट्यूब से हटाया गया तो उन्होंने अपने पुराने प्रमोटर पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुनंदा शर्मा ने कहा था कि कुछ समय में उन्होंने यह अच्छी तरह सीख लिया है कि इंडस्ट्री में सारा काम प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन के साथ होना चाहिए। उन्होंने ‘जोगी’ गाना भी पूरे एग्रीमेंट्स के साथ ही रिलीज किया था, लेकिन गाने के लेखक राजा के जो पहले प्रमोटर थे, उनके पास कुछ नकली कागजात थे। उन्हीं फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर उन्होंने यूट्यूब पर शिकायत की और गाने को होल्ड करवा दिया।

सुनंदा ने कहा था कि गाना तो कानूनी तौर पर वापस आ ही जाएगा, लेकिन इस तरह की अड़चनों से पूरी टीम का हौसला टूटता है। खासकर गाना लिखने वाले लेखक राजा इस बात से काफी डीमोटिवेट हो जाते हैं।

गाने को लेकर सुनंदा शर्मा ने की जद्दोजहद

सुनंदा शर्मा ने जोगी गीत को यूट्यूब पर वापस लाने के लिए पंजाब के DGP गौरव यादव से लेकर CM भगवंत मान तक संपर्क किया। CM व DGP ने भरोसा दिलाया कि न्याय होगा। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब से भी लगातार बातचीत की और आखिर में अपने गीत को फिर से अपलोड करवाने में कामयाब रहीं।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की

September 14, 2026/
3:10 pm

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पाकिस्तान की...

आम आदमी पार्टी ने मजदूर दिवस पर सरकार को घेरा:नीमच में श्रमिकों का सम्मान कर रेन बसेरा-शौचालय की कमी उठाई

May 1, 2026/
11:34 am

नीमच में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को शहर के सब्जी मंडी स्थित...

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत संभव:ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रम्प ने अपने दामाद और विशेष दूत को भेजा

April 25, 2026/
6:37 am

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात इस्लामाबाद...

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा:चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

May 13, 2026/
6:34 pm

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी...

बालाघाट में श्रीराम जन्मोत्सव, हनुमान चालीसा पाठ किया:सुंदरकांड पाठ होगा, 26 मार्च को शोभायात्रा निकलेगी

March 24, 2026/
10:22 am

बालाघाट में चैत्र नवरात्र से श्रीराम जन्मोत्सव के छह दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुराना श्रीराम मंदिर...

रूस अगले 3 दिन यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा:पुतिन ने ट्रम्प के दामाद के मॉस्को पहुंचने पर दिया आदेश, जंग खत्म करने पर बात होगी

September 5, 2026/
6:58 pm

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sunanda Sharma Emotional Over Jogi Song Fake Strike

Sunanda Sharma Emotional Over Jogi Song Fake Strike

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाना जोगी यू-ट्यूब पर वापस आ गया है।

“मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा

.

ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। सुनंदा शर्मा ने ये बातें तब कहीं जब उनका गीत ‘जोगी’ फिर से यू-ट्यूव पर वापस आ गया। यू-ट्यूब से गीत हटने पर सिंगर सुनंदा शर्मा बेहद खफा थीं और जब गीत दोबारा अपलोड हो गया तो वह भावुक हो गईं।

सुनंदा शर्मा ने वीडियो अपलोड कर ये बातें कहीं।

सुनंदा शर्मा ने वीडियो में कहीं ये अहम बातें…

  • लड़कियों का सफर आसान नहीं: सुनंदा ने कहा कि लड़कियों को अपनी मर्जी से करियर चुनने और काम करने की आजादी बहुत मुश्किल से मिलती है। समाज के स्तर पर कई लड़ाइयां लड़ने के बाद एक लड़की इस मुकाम तक पहुंचती है। ऐसे में उनकी सफलता से जलने वाले लोग उनके रास्ते में रोड़े अटकाते हैं।
  • हौसला न तोड़ें, रास्ते खाली करें: गानों पर कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने वालों को नसीहत देते हुए सुनंदा ने कहा कि जो लड़कियां मेहनत के दम पर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, उनके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने के बजाय उनके लिए रास्ते खाली किए जाने चाहिए, ताकि वे खुलकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
  • पूरे परिवार पर पड़ता है इसका असर: सिंगर ने बताया कि जब किसी महिला आर्टिस्ट के काम को इस तरह अवैध रूप से टारगेट किया जाता है, तो उसका असर सिर्फ उस अकेले आर्टिस्ट पर नहीं पड़ता। इससे उसकी पूरी टीम, उसका स्टाफ और सबसे बढ़कर उसके माता-पिता और पूरे परिवार का हौसला टूट जाता है, जो उसे आगे बढ़ाने के लिए समाज से लड़ रहे होते हैं।
  • फैंस से साथ देने की अपील: वीडियो के अंत में सुनंदा शर्मा ने फैंस से खड़े होने की अपील की। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा- हम भी किसी की बहन-बेटियां हैं। उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि वे अभी यूट्यूब पर जाएं, उनके नए गाने जोगी को दोबारा देखें और अपना पूरा प्यार देकर उन लोगों को करारा जवाब दें, जिन्होंने इस गाने को गिराने की साजिश रची थी।
जोगी गाने यूट्यूब पर वापस आए करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं।

जोगी गाने यूट्यूब पर वापस आए करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं।

गाना हटने पर सुनंदा नाराज हुई थीं, ये बाते कहीं…

जोगी यूट्यूब पर जल्दी मिलेगा

सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। सुनंदा ने कहा कि उनका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यूट्यूब से हटा दिया गया। उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि जल्द ही जोगी यूट्यूब पर सुनने को मिलेगा।

पुराने प्रमोटर पर लगाए थे गंभीर आरोप

सुनंदा शर्मा का गीत जब यूट्यूब से हटाया गया तो उन्होंने अपने पुराने प्रमोटर पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुनंदा शर्मा ने कहा था कि कुछ समय में उन्होंने यह अच्छी तरह सीख लिया है कि इंडस्ट्री में सारा काम प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन के साथ होना चाहिए। उन्होंने ‘जोगी’ गाना भी पूरे एग्रीमेंट्स के साथ ही रिलीज किया था, लेकिन गाने के लेखक राजा के जो पहले प्रमोटर थे, उनके पास कुछ नकली कागजात थे। उन्हीं फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर उन्होंने यूट्यूब पर शिकायत की और गाने को होल्ड करवा दिया।

सुनंदा ने कहा था कि गाना तो कानूनी तौर पर वापस आ ही जाएगा, लेकिन इस तरह की अड़चनों से पूरी टीम का हौसला टूटता है। खासकर गाना लिखने वाले लेखक राजा इस बात से काफी डीमोटिवेट हो जाते हैं।

गाने को लेकर सुनंदा शर्मा ने की जद्दोजहद

सुनंदा शर्मा ने जोगी गीत को यूट्यूब पर वापस लाने के लिए पंजाब के DGP गौरव यादव से लेकर CM भगवंत मान तक संपर्क किया। CM व DGP ने भरोसा दिलाया कि न्याय होगा। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब से भी लगातार बातचीत की और आखिर में अपने गीत को फिर से अपलोड करवाने में कामयाब रहीं।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket