Sunday, 13 Sep 2026 | 01:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

खेल जगत के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी:स्मृति ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी; ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लौटा रहे लेब्रन

‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार खेल जगत की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इसके कवर पेज पर चार बार के एनबीए चैम्पियन लेब्रन जेम्स को जगह मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट की ओपनर स्मृति मंधाना के अलावा मेसी, रोनाल्डो और हालेंड जैसे फुटबॉलर्स भी शामिल हैं। जानिए चुनिंदा लीडर्स को, जो खेल के जरिए बिजनेस, कल्चर व समाज को प्रभावित करने के साथ खेल की सीमाओं से परे जाकर दुनिया को नई दिशा दे रहे हैं… स्मृति मंधाना- 17 अंतरराष्ट्रीय शतक, रिकॉर्ड बनाती जा रहीं बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू वनडे में दोहरा शतक लगाया। तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 17 अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ एक साल में 1,000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाली पहली महिला हैं। आरसीबी को 2024 व 2026 डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाया। महिला वर्ल्ड कप 2025 इनकी उप कप्तानी में जीता। लेब्रन जेम्स – बिजनेस-राज​नीति के साथ समाज के लिए भी जुटे हैं 41 साल की उम्र में भी एनबीए के शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं और रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 22 ऑल-स्टार चयन, एनबीए के सर्वाधिक स्कोरर समेत कई खिताब जीते। ड्रॉप आउट बच्चों को ‘आई प्रॉमिस स्कूल’ से पढ़ाई से जोड़ रहे। सामाजिक अभियानों व निवेश से लोगों की मदद की। परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। पर कहते हैं,‘बास्केटबॉल ही असली जुनून है।’ लियोनेल मेसी – गोलों की झड़ी से फुटबॉल में नई जान डाल दी 2023 में इंटर मियामी से जुड़कर अमेरिकी फुटबॉल में नई जान डाल दी। संदेह था कि वह कॅरियर खत्म करने आए हैं, पर उन्होंने गोलों की झड़ी लगाकर एमएलएस की लोकप्रियता बढ़ा दी। 2022 में कतर वर्ल्ड कप जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। अमेरिका में उनका शायद आखिरी वर्ल्ड कप है, जहां लगातार दूसरी जीत अर्जेंटीना को पेले जैसी उपलब्धि दिला सकती है। कार्लोस अल्कारेज – जोकोविच-सिनर जैसे दिग्गजों को हरा चुके 23 वर्षीय स्पेनिश टेनिस स्टार, नडाल की ताकत और फेडरर की निपुणता का संगम हैं। 2022 यूएस ओपन जीतकर सबसे युवा वर्ल्ड नंबर 1 बने। 2025 फ्रेंच ओपन में यानिक सिनर को हराना और ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच पर जीत से कॅरियर ग्रैंड स्लैम पाने वाले सबसे युवा बने। 7 ग्रैंड स्लैम विजेता अपनी गति व मूवमेंट से विरोधियों को थकाते हैं। अर्लिंग हालेंड – 3 गोल्डन बूट जीते, कार्टून किरदार को देंगे आवाज 6 फुट 4 इंच के नॉर्वेजियन फुटबॉल स्टार ने 2025-26 सीजन में प्रीमियर लीग में सर्वाधिक 27 गोल दागे और तीसरा ‘गोल्डन बूट’ जीता। बीते साल वह इतिहास में सबसे तेज 100 प्रीमियर लीग गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे। मई में उनकी टीम, मैनचेस्टर सिटी ने एफए कप जीता। अब वर्ल्ड कप में दिखेंगे। एक कार्टून फिल्म में अपनी आवाज भी देंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चुनाव परिणाम 2026 विजेता लाइव: ममता बनर्जी, हुमायूँ कबीर समेत अन्य नेताओं का क्या हाल, पढ़ें फुल विनर लिस्ट

May 4, 2026/
8:35 am

विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 विजेता लाइव: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं।...

SRH Praful Hinge IPL 2026 Strategy; Sunrisers Hyderabad

April 24, 2026/
4:39 pm

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आने वाले मैचों के लिए अपनी...

ताजा राजनीतिक हमले में पीएम मोदी को "अनपढ़" कहने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विवाद खड़ा कर दिया

June 11, 2026/
4:06 pm

पीएम मोदी के रिकॉर्ड तोड़ कार्यकाल पर वैश्विक ध्यान आकर्षित होने के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने...

पंजाबी सिंगर सुनंदा के बरेली शो में बोल्ड ठुमके:लॉलीपॉप लागेलु गीत पर जमकर नाचीं, फैंस हुए बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

April 8, 2026/
11:51 am

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाजियाबाद शो के बाद अब बरेली शो भी विवादों से घिर गया है। शो यहां...

ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा, जनजागरूकता अभियान होगा तेज:डॉक्टरों के साथ आम लोगों को भी मिलेगा ₹25 हजार इंसेंटिव; त्वचा-नेत्रदान में इंदौर अव्वल

April 3, 2026/
12:05 am

कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन की महत्वपूर्ण...

Amit Jogi Gets Life Sentence in Jaggi Murder Case

April 6, 2026/
10:56 am

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की...

मैंगो हेल्थ टिप्स: आम खाने के बाद पानी की कमी होनी चाहिए या नहीं... क्या होता है नुकसान?

March 25, 2026/
8:38 pm

आम के स्वास्थ्य संबंधी सुझाव: गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा आम की चर्चा होती है। अपनी मिठास और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

खेल जगत के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी:स्मृति ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी; ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लौटा रहे लेब्रन

खेल जगत के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी:स्मृति ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी; ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लौटा रहे लेब्रन

‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार खेल जगत की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इसके कवर पेज पर चार बार के एनबीए चैम्पियन लेब्रन जेम्स को जगह मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट की ओपनर स्मृति मंधाना के अलावा मेसी, रोनाल्डो और हालेंड जैसे फुटबॉलर्स भी शामिल हैं। जानिए चुनिंदा लीडर्स को, जो खेल के जरिए बिजनेस, कल्चर व समाज को प्रभावित करने के साथ खेल की सीमाओं से परे जाकर दुनिया को नई दिशा दे रहे हैं… स्मृति मंधाना- 17 अंतरराष्ट्रीय शतक, रिकॉर्ड बनाती जा रहीं बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू वनडे में दोहरा शतक लगाया। तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 17 अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ एक साल में 1,000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाली पहली महिला हैं। आरसीबी को 2024 व 2026 डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाया। महिला वर्ल्ड कप 2025 इनकी उप कप्तानी में जीता। लेब्रन जेम्स – बिजनेस-राज​नीति के साथ समाज के लिए भी जुटे हैं 41 साल की उम्र में भी एनबीए के शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं और रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 22 ऑल-स्टार चयन, एनबीए के सर्वाधिक स्कोरर समेत कई खिताब जीते। ड्रॉप आउट बच्चों को ‘आई प्रॉमिस स्कूल’ से पढ़ाई से जोड़ रहे। सामाजिक अभियानों व निवेश से लोगों की मदद की। परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। पर कहते हैं,‘बास्केटबॉल ही असली जुनून है।’ लियोनेल मेसी – गोलों की झड़ी से फुटबॉल में नई जान डाल दी 2023 में इंटर मियामी से जुड़कर अमेरिकी फुटबॉल में नई जान डाल दी। संदेह था कि वह कॅरियर खत्म करने आए हैं, पर उन्होंने गोलों की झड़ी लगाकर एमएलएस की लोकप्रियता बढ़ा दी। 2022 में कतर वर्ल्ड कप जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। अमेरिका में उनका शायद आखिरी वर्ल्ड कप है, जहां लगातार दूसरी जीत अर्जेंटीना को पेले जैसी उपलब्धि दिला सकती है। कार्लोस अल्कारेज – जोकोविच-सिनर जैसे दिग्गजों को हरा चुके 23 वर्षीय स्पेनिश टेनिस स्टार, नडाल की ताकत और फेडरर की निपुणता का संगम हैं। 2022 यूएस ओपन जीतकर सबसे युवा वर्ल्ड नंबर 1 बने। 2025 फ्रेंच ओपन में यानिक सिनर को हराना और ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच पर जीत से कॅरियर ग्रैंड स्लैम पाने वाले सबसे युवा बने। 7 ग्रैंड स्लैम विजेता अपनी गति व मूवमेंट से विरोधियों को थकाते हैं। अर्लिंग हालेंड – 3 गोल्डन बूट जीते, कार्टून किरदार को देंगे आवाज 6 फुट 4 इंच के नॉर्वेजियन फुटबॉल स्टार ने 2025-26 सीजन में प्रीमियर लीग में सर्वाधिक 27 गोल दागे और तीसरा ‘गोल्डन बूट’ जीता। बीते साल वह इतिहास में सबसे तेज 100 प्रीमियर लीग गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे। मई में उनकी टीम, मैनचेस्टर सिटी ने एफए कप जीता। अब वर्ल्ड कप में दिखेंगे। एक कार्टून फिल्म में अपनी आवाज भी देंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket