Friday, 11 Sep 2026 | 12:04 AM

Trending :

Akshay Kumar Retirement Plan | Welcome to the Jungle Launch Mumbai

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। मुंबई में गुरुवार को हुए इस इवेंट में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कभी रिटायर नहीं होना चाहते, क्योंकि घर बैठने पर उन्हें बिजली का काम या कुत्ता घुमाने जैसे घरेलू काम करने पड़ेंगे। उन्होंने सलाह दी कि इंसान को मरने से 5 मिनट पहले रिटायर होना चाहिए।

वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पत्रकार ने फिल्म के उस सीन को लेकर सवाल पूछा जिसमें अक्षय कुमार को एक ‘फ्लॉप एक्टर’ के रूप में दिखाया गया है। इस सवाल के बाद इवेंट में कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई थी, लेकिन अक्षय ने इसे बेहद शांति और मजाक के साथ संभाला।

अक्षय कुमार पत्रकार के सवाल को ध्यान से सुनते नजर आए।

मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

अक्षय ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, “सर, बात यह है कि हम फिल्म में सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि कोई हमें सजा दे रहा है। जब आप फिल्म देखेंगे, तो इसे सिर्फ एक कैरेक्टर के तौर पर ही देखेंगे क्योंकि आप एक समझदार व्यक्ति हैं। आपको इस बात का बुरा लगा, इसके लिए शुक्रिया, लेकिन इसे इतना गंभीरता से मत लीजिए।”

सुबह 4 बजे आता है रिटायरमेंट का विचार अक्षय कुमार ने कहा कि उनके मन में रिटायर होने का विचार कभी-कभी आता है, लेकिन वह सिर्फ पांच सेकंड के लिए होता है। उन्होंने बताया, “रोज सुबह 4 बजे जब मेरी नींद खुलती है, तो पांच सेकंड के लिए लगता है कि अब रिटायर हो जाना चाहिए। लेकिन तुरंत याद आता है कि शूटिंग पर जाना है, जहां 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मैं अगले दिन रिटायर होने की सोचकर सेट पर चला जाता हूं। ऐसा करते हुए मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल बीत चुके हैं।”

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय फिल्म एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय फिल्म एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

घर पर रहने से अच्छा है काम पर जाना अक्षय ने मजाक करते हुए कहा कि अगर वे रिटायर हो गए तो उन्हें घर के सारे काम करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, “अगर मैं घर बैठा तो इलेक्ट्रिशियन का काम करूंगा, डॉग वॉकर बन जाऊंगा या गार्डनर बन जाऊंगा। मुझे घर के सारे काम थमा दिए जाएंगे। इससे अच्छा है कि मैं काम पर जाऊं और रिटायर न हूं।”

जब उनसे पूछा गया कि रिटायरमेंट से परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, तो अक्षय ने हंसते हुए कहा, “मैं एक दिन उनके साथ बैठता हूं, तो दूसरे दिन वे खुद ही बोल देते हैं कि आप काम पर जाओ।”

फीस को लेकर भी दी सफाई

फिल्म में अक्षय कुमार की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सिर्फ 1.7 करोड़ रुपए फीस ली है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिसने भी आपको यह बात बताई है वह सच नहीं है, क्योंकि मैंने इस फिल्म के लिए इतने पैसे (1.7 करोड़ रुपए) भी नहीं लिए हैं। अक्षय ने साफ किया कि उनके लिए यह फिल्म पैसों से ज्यादा इसलिए जरूरी है क्योंकि इसकी कहानी दिवंगत लेखक नीरज वोहरा ने लिखी है, जिनसे उन्होंने अभिनय और कॉमेडी के गुर सीखे थे।

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का 4 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी एक ऐसे एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फ्लॉप फिल्मों के बाद वापसी की कोशिश में है। शूटिंग के दौरान फिल्म की क्रू एक बॉर्डर के पास के गांव में पहुंचती है, जहां गांव वाले उन्हें असली सैनिक समझ लेते हैं और जैकी श्रॉफ के गैंग से बचाने की उम्मीद करते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलिन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, अर्शद वारसी और रवीना टंडन समेत कई बड़े कलाकार हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

July 1, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन इसलिए खास...

काश पटेल पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के आरोप:हॉकी के दीवाने हैं FBI चीफ, रंगबिरंगे मोजों और भारत से सिलवाए सूट का मजाक उड़ाते थे दोस्त

April 26, 2026/
12:49 pm

एफबीआई चीफ के तौर पर काश पटेल का सफर जितना तेजी से ऊपर चढ़ा, उनके निजी शौक और विवादों ने...

Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77

August 26, 2026/
11:53 am

6 मिनट पहले कॉपी लिंक अजय देवगन को फिल्म ‘फूल और कांटे’ से लॉन्च करने वाले वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली...

Israel US Iran war live updates ninth day Trump Netanyahu

March 8, 2026/
6:42 am

तेल अवीव/तेहरान1 दिन पहले कॉपी लिंक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना:चेन्नई के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते कार्रवाई; सीजन की पहली गलती

April 15, 2026/
10:56 am

IPL 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना...

Gaza Board Peace Meeting 2026; Donald Trump India

February 20, 2026/
7:48 am

वॉशिंगटन डीसी16 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में गुरुवार को बोर्ड ऑफ पीस की पहली मीटिंग हुई।...

GT Vs KKR IPL 2026 Live

April 17, 2026/
8:23 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 20:23 IST 131वें संशोधन के बिना, सदन का विस्तार करने और 2026 के बाद की जनगणना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Akshay Kumar Retirement Plan | Welcome to the Jungle Launch Mumbai

Akshay Kumar Retirement Plan | Welcome to the Jungle Launch Mumbai

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। मुंबई में गुरुवार को हुए इस इवेंट में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कभी रिटायर नहीं होना चाहते, क्योंकि घर बैठने पर उन्हें बिजली का काम या कुत्ता घुमाने जैसे घरेलू काम करने पड़ेंगे। उन्होंने सलाह दी कि इंसान को मरने से 5 मिनट पहले रिटायर होना चाहिए।

वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पत्रकार ने फिल्म के उस सीन को लेकर सवाल पूछा जिसमें अक्षय कुमार को एक ‘फ्लॉप एक्टर’ के रूप में दिखाया गया है। इस सवाल के बाद इवेंट में कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई थी, लेकिन अक्षय ने इसे बेहद शांति और मजाक के साथ संभाला।

अक्षय कुमार पत्रकार के सवाल को ध्यान से सुनते नजर आए।

अक्षय कुमार पत्रकार के सवाल को ध्यान से सुनते नजर आए।

मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

अक्षय ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, “सर, बात यह है कि हम फिल्म में सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि कोई हमें सजा दे रहा है। जब आप फिल्म देखेंगे, तो इसे सिर्फ एक कैरेक्टर के तौर पर ही देखेंगे क्योंकि आप एक समझदार व्यक्ति हैं। आपको इस बात का बुरा लगा, इसके लिए शुक्रिया, लेकिन इसे इतना गंभीरता से मत लीजिए।”

सुबह 4 बजे आता है रिटायरमेंट का विचार अक्षय कुमार ने कहा कि उनके मन में रिटायर होने का विचार कभी-कभी आता है, लेकिन वह सिर्फ पांच सेकंड के लिए होता है। उन्होंने बताया, “रोज सुबह 4 बजे जब मेरी नींद खुलती है, तो पांच सेकंड के लिए लगता है कि अब रिटायर हो जाना चाहिए। लेकिन तुरंत याद आता है कि शूटिंग पर जाना है, जहां 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मैं अगले दिन रिटायर होने की सोचकर सेट पर चला जाता हूं। ऐसा करते हुए मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल बीत चुके हैं।”

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय फिल्म एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय फिल्म एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

घर पर रहने से अच्छा है काम पर जाना अक्षय ने मजाक करते हुए कहा कि अगर वे रिटायर हो गए तो उन्हें घर के सारे काम करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, “अगर मैं घर बैठा तो इलेक्ट्रिशियन का काम करूंगा, डॉग वॉकर बन जाऊंगा या गार्डनर बन जाऊंगा। मुझे घर के सारे काम थमा दिए जाएंगे। इससे अच्छा है कि मैं काम पर जाऊं और रिटायर न हूं।”

जब उनसे पूछा गया कि रिटायरमेंट से परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, तो अक्षय ने हंसते हुए कहा, “मैं एक दिन उनके साथ बैठता हूं, तो दूसरे दिन वे खुद ही बोल देते हैं कि आप काम पर जाओ।”

फीस को लेकर भी दी सफाई

फिल्म में अक्षय कुमार की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सिर्फ 1.7 करोड़ रुपए फीस ली है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिसने भी आपको यह बात बताई है वह सच नहीं है, क्योंकि मैंने इस फिल्म के लिए इतने पैसे (1.7 करोड़ रुपए) भी नहीं लिए हैं। अक्षय ने साफ किया कि उनके लिए यह फिल्म पैसों से ज्यादा इसलिए जरूरी है क्योंकि इसकी कहानी दिवंगत लेखक नीरज वोहरा ने लिखी है, जिनसे उन्होंने अभिनय और कॉमेडी के गुर सीखे थे।

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का 4 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी एक ऐसे एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फ्लॉप फिल्मों के बाद वापसी की कोशिश में है। शूटिंग के दौरान फिल्म की क्रू एक बॉर्डर के पास के गांव में पहुंचती है, जहां गांव वाले उन्हें असली सैनिक समझ लेते हैं और जैकी श्रॉफ के गैंग से बचाने की उम्मीद करते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलिन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, अर्शद वारसी और रवीना टंडन समेत कई बड़े कलाकार हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket