Friday, 11 Sep 2026 | 02:48 AM

Trending :

Messi Ronaldo World Cup 2026 Groups

Messi Ronaldo World Cup 2026 Groups
  • Hindi News
  • Sports
  • Messi Ronaldo World Cup 2026 Groups | Quarter Final Clash? Quarter Final

न्यूयॉर्क18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता अपने अंतिम और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप एक ऐसे अभूतपूर्व रिकॉर्ड का गवाह बनने जा रहा है, जहां सर्वकालिक महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के छठे वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे।

दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के मन में केवल एक ही सवाल है- क्या इस महाकुंभ में ये दोनों दिग्गज अपनी नेशनल जर्सी में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे? अर्जेंटीना के मेसी (38 वर्ष) और पुर्तगाल के रोनाल्डो (41 वर्ष) की उम्र को देखते हुए, यह वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों के बीच भिड़ंत का आखिरी मौका हो सकता है।

ग्रुप स्टेज मुकाबले और शेड्यूल

लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को ग्रुप-के में जगह मिली है।

अगर अर्जेंटीना अपने ग्रुप में टॉप पर रहता है, तो वे 4 जुलाई को राउंड ऑफ-32 में ग्रुप-एच (जिसमें स्पेन, उरुग्वे, केप वर्डे, सऊदी अरब शामिल हैं) की रनरअप टीम से भिड़ेंगे।

अर्जेंटीना की तरह पुर्तगाल से भी अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में 4 जुलाई को राउंड ऑफ-32 में उनका सामना ग्रुप D, E, I, J या L ग्रुप में से किसी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

3 समीकरण

टूर्नामेंट के फॉर्मेट और ब्रैकेट को देखते हुए मेसी और रोनाल्डो के बीच इस टूर्नामेंट में आमने-सामने की भिड़ंत होने के मुख्य रूप से 3 समीकरण बन रहे हैं…

1. राउंड ऑफ-16 में कड़ा मुकाबला

अगर किसी बड़े उलटफेर के चलते दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती हैं, तो कहानी रोमांचक हो सकती है। ऐसी स्थिति में राउंड ऑफ-32 का मैच जीतने के बाद ये दोनों दिग्गज सीधे राउंड ऑफ-16 में एक-दूसरे के सामने आ सकते हैं।

हालांकि, दूसरे स्थान पर रहने पर ‘राउंड ऑफ 32’ की राह बेहद कठिन हो जाएगी, क्योंकि तब अर्जेंटीना का सामना स्पेन से और पुर्तगाल का सामना क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों से होने की संभावना बढ़ जाएगी।

2. क्वार्टर फाइनल में ब्लॉकबस्टर मुकाबला

इसका सबसे सीधा और सरल जवाब यह है कि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप करें। इसके बाद, यदि अर्जेंटीना और पुर्तगाल दोनों ही राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16 के अपने-अपने मुकाबले जीत जाते हैं, तो फुटबॉल फैंस को क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल का ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेगा।

वर्तमान ब्रैकेट को देखते हुए यह सबसे व्यावहारिक स्थिति लगती है। इस रास्ते में अर्जेंटीना के लिए राउंड ऑफ-32 में उरुग्वे सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी हो सकता है, जबकि पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल से पहले किसी बहुत बड़ी टीम से भिड़ना नहीं पड़ेगा।

3. फाइनल का भी जादुई समीकरण

वर्ल्ड कप के विशाल प्रारूप को देखते हुए एक और जादुई समीकरण भी संभव है। यदि दोनों में से कोई एक टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे और दूसरी टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे, तो दोनों का रास्ता अलग-अलग हो जाएगा।

इस स्थिति में दोनों टीमें केवल और केवल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ही एक-दूसरे से टकरा सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह खेल इतिहास का सबसे बड़ा “लास्ट डांस” साबित होगा।

इस बार दांव पर होंगे कई रिकॉर्ड

  • लियोनेल मेसी: मेसी के पास पहले से ही वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच खेलने (26 मैच) और सबसे अधिक मिनट (2,314 मिनट) मैदान पर बिताने का रिकॉर्ड है। वे वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के ऑलटाइमशीर्ष स्कोरर (13 गोल) हैं। वे जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के ऑलटाइम रिकॉर्ड से केवल 3 गोल दूर हैं। इसके अलावा, मेसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल योगदान (21) के मामले में पेले के साथ बराबरी पर हैं।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो: रोनाल्डो के नाम फिलहाल वर्ल्ड कप के बहुत सारे रिकॉर्ड नहीं हैं। उनके वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं। लेकिन इंटरनेशनल फुटबॉल में वे अब भी दुनिया के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच (226) खेले हैं और सबसे ज्यादा गोल (143) दागे हैं। वे इन दोनों रिकॉर्ड्स को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं, मेसी 198 मैचों में 116 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

क्लब फुटबॉल में मेसी का दबदबा, इंटरनेशनल में बराबर

  • दोनों के बीच कुल 35 क्लब मैच खेले गए हैं (जिनमें से अधिकांश बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच हुए)। इन 35 मुकाबलों में से मेसी ने 16 मैच जीते हैं, जबकि रोनाल्डो ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है (9 मैच ड्रॉ रहे)। क्लब मैचों में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बराबर 22-22 गोल दागे हैं।
  • जब नेशनल टीमों की बात आती है, तो दोनों ने केवल दो इंटरनेशनल मैचों (फ्रेंडली) में एक-दूसरे का सामना किया है। दोनों ने 1-1 मैच जीता है और दोनों ने 1-1 गोल ही किया है।

———————————————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लंदन भेजने के नाम पर अहमदाबाद के परिवार का अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंटों ने बेटे की फोटो भेजकर 1 करोड़ मांगे

May 9, 2026/
9:38 pm

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला एक गुजराती परिवार विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया।...

ग्वालियर में प्लास्टिक के लालच में फैक्ट्री में घुसा नाबालिग:सिक्योरिटी इंचार्ज ने बंधक बनाकर पीटा, कुर्सी से बांध दिया, रात को पुलिस पहुंची तो छोड़ा

March 21, 2026/
12:50 am

ग्वालियर में यूनीपेच फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल फांदकर एक नाबालिग प्लास्टिक चोरी कर बेचने के लालच में अंदर दाखिल हो...

शेफाली जरिवाला के पालतू कुत्ते सिंबा का निधन:बच्चा मानती थीं, पति पराग बोले- तुम दोनों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता

July 23, 2026/
3:30 pm

कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पालतू कुत्ते सिंबा का आज निधन हो गया है। शेफाली, सिंबा को अपना बच्चा...

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

February 17, 2026/
5:00 am

वकील के चैंबर में पति के साथ बैठी सरबजीत कौर। पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर...

Arsenal's Piero Hincapie vies for the ball with PSG's Ousmane Dembele, right, during the Champions League final soccer match between Paris Saint-Germain and Arsenal in Budapest, Hungary, Saturday, May 30, 2026. (AP Photo/Petr Josek)

May 30, 2026/
11:33 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 23:33 IST विधान सौधा में एक अहम बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से सीएलपी नेता...

रोजर्स ने बताए टेक सेक्टर में नौकरी पाने के गुर:अनुभवी सीईओ की सलाह- बड़ी कंपनियों के मुताबिक तकनीकी कौशल सीखें

March 11, 2026/
3:01 pm

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एपल, मेटा जैसी टेक कंपनियों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को एक सीईओ की सलाह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Messi Ronaldo World Cup 2026 Groups

Messi Ronaldo World Cup 2026 Groups
  • Hindi News
  • Sports
  • Messi Ronaldo World Cup 2026 Groups | Quarter Final Clash? Quarter Final

न्यूयॉर्क18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता अपने अंतिम और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप एक ऐसे अभूतपूर्व रिकॉर्ड का गवाह बनने जा रहा है, जहां सर्वकालिक महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के छठे वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे।

दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के मन में केवल एक ही सवाल है- क्या इस महाकुंभ में ये दोनों दिग्गज अपनी नेशनल जर्सी में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे? अर्जेंटीना के मेसी (38 वर्ष) और पुर्तगाल के रोनाल्डो (41 वर्ष) की उम्र को देखते हुए, यह वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों के बीच भिड़ंत का आखिरी मौका हो सकता है।

ग्रुप स्टेज मुकाबले और शेड्यूल

लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को ग्रुप-के में जगह मिली है।

अगर अर्जेंटीना अपने ग्रुप में टॉप पर रहता है, तो वे 4 जुलाई को राउंड ऑफ-32 में ग्रुप-एच (जिसमें स्पेन, उरुग्वे, केप वर्डे, सऊदी अरब शामिल हैं) की रनरअप टीम से भिड़ेंगे।

अर्जेंटीना की तरह पुर्तगाल से भी अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में 4 जुलाई को राउंड ऑफ-32 में उनका सामना ग्रुप D, E, I, J या L ग्रुप में से किसी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

3 समीकरण

टूर्नामेंट के फॉर्मेट और ब्रैकेट को देखते हुए मेसी और रोनाल्डो के बीच इस टूर्नामेंट में आमने-सामने की भिड़ंत होने के मुख्य रूप से 3 समीकरण बन रहे हैं…

1. राउंड ऑफ-16 में कड़ा मुकाबला

अगर किसी बड़े उलटफेर के चलते दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती हैं, तो कहानी रोमांचक हो सकती है। ऐसी स्थिति में राउंड ऑफ-32 का मैच जीतने के बाद ये दोनों दिग्गज सीधे राउंड ऑफ-16 में एक-दूसरे के सामने आ सकते हैं।

हालांकि, दूसरे स्थान पर रहने पर ‘राउंड ऑफ 32’ की राह बेहद कठिन हो जाएगी, क्योंकि तब अर्जेंटीना का सामना स्पेन से और पुर्तगाल का सामना क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों से होने की संभावना बढ़ जाएगी।

2. क्वार्टर फाइनल में ब्लॉकबस्टर मुकाबला

इसका सबसे सीधा और सरल जवाब यह है कि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप करें। इसके बाद, यदि अर्जेंटीना और पुर्तगाल दोनों ही राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16 के अपने-अपने मुकाबले जीत जाते हैं, तो फुटबॉल फैंस को क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल का ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेगा।

वर्तमान ब्रैकेट को देखते हुए यह सबसे व्यावहारिक स्थिति लगती है। इस रास्ते में अर्जेंटीना के लिए राउंड ऑफ-32 में उरुग्वे सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी हो सकता है, जबकि पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल से पहले किसी बहुत बड़ी टीम से भिड़ना नहीं पड़ेगा।

3. फाइनल का भी जादुई समीकरण

वर्ल्ड कप के विशाल प्रारूप को देखते हुए एक और जादुई समीकरण भी संभव है। यदि दोनों में से कोई एक टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे और दूसरी टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे, तो दोनों का रास्ता अलग-अलग हो जाएगा।

इस स्थिति में दोनों टीमें केवल और केवल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ही एक-दूसरे से टकरा सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह खेल इतिहास का सबसे बड़ा “लास्ट डांस” साबित होगा।

इस बार दांव पर होंगे कई रिकॉर्ड

  • लियोनेल मेसी: मेसी के पास पहले से ही वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच खेलने (26 मैच) और सबसे अधिक मिनट (2,314 मिनट) मैदान पर बिताने का रिकॉर्ड है। वे वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के ऑलटाइमशीर्ष स्कोरर (13 गोल) हैं। वे जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के ऑलटाइम रिकॉर्ड से केवल 3 गोल दूर हैं। इसके अलावा, मेसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल योगदान (21) के मामले में पेले के साथ बराबरी पर हैं।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो: रोनाल्डो के नाम फिलहाल वर्ल्ड कप के बहुत सारे रिकॉर्ड नहीं हैं। उनके वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं। लेकिन इंटरनेशनल फुटबॉल में वे अब भी दुनिया के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच (226) खेले हैं और सबसे ज्यादा गोल (143) दागे हैं। वे इन दोनों रिकॉर्ड्स को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं, मेसी 198 मैचों में 116 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

क्लब फुटबॉल में मेसी का दबदबा, इंटरनेशनल में बराबर

  • दोनों के बीच कुल 35 क्लब मैच खेले गए हैं (जिनमें से अधिकांश बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच हुए)। इन 35 मुकाबलों में से मेसी ने 16 मैच जीते हैं, जबकि रोनाल्डो ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है (9 मैच ड्रॉ रहे)। क्लब मैचों में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बराबर 22-22 गोल दागे हैं।
  • जब नेशनल टीमों की बात आती है, तो दोनों ने केवल दो इंटरनेशनल मैचों (फ्रेंडली) में एक-दूसरे का सामना किया है। दोनों ने 1-1 मैच जीता है और दोनों ने 1-1 गोल ही किया है।

———————————————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket