Saturday, 01 Aug 2026 | 02:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Maruti WagonR BioFlex Flex-Fuel Car Launched

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी ने आज (15 जून) भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगनआर बायोफ्लेक्स लॉन्च कर दी है। नई वैगनआर पूरी तरह से E85 फ्यूल (85% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल) से चलने में सक्षम है।

वैगनआर बायोफ्लेक्स को दो वैरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.24 लाख रुपए रखा गई है। कार फिलहाल टैक्सी और फ्लीट जैसे कमर्शियल सेक्टर के लोग खरीद सकेंगे।

कमर्शियल मॉडल से ₹2.25 तक महंगा

यह स्टैंडर्ड वैगनआर के टॉप वैरिएंट ZXi+ MT पर बेस्ड है और इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन E85 फ्यूल के अनुकूल बनाने के लिए इसमें कई मैकेनिकल अपडेट्स किए गए हैं, इसलिए स्टैंडर्ड मॉडल से यह 86,000 रुपए महंगा है।

वहीं, कमर्शियल सेगमेंट में पहले से मौजूद वैगनआर टूर H3 के मुकाबले फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन ₹1.35 लाख से ₹2.25 लाख तक महंगा पड़ेगा। वैगनआर टूर H3 की कीमत ₹4.99 लाख से ₹5.89 लाख के बीच है।

कंपनी ने वैगनआर बायोफ्लेक्स के प्रोडक्शन मॉडल को पहल 4 जून को पहली बार पेश किया था।

मारुति वैगनआर बायो फ्लेक्स स्टैंडर्ड मॉडल से ₹86,000 महंगा

वैरिएंट वैगनआर बायो फ्लेक्स वैगनआर ZXi+ MT अंतर
नॉन-मेटालिक पेंट ₹7.24 लाख ₹6.38 लाख + ₹86,000
मेटालिक पेंट ₹7.24 लाख ₹6.38 लाख + ₹86,000
डुअल-टोन पेंट ₹6.49 लाख

परफॉर्मेंस: 1.2-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल इंजन

फ्लेक्स फ्यूल वैगन-आर में परफॉर्मेंस के लिए एक नया 1.2-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि E85 एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के साथ कंपेटिबल है। E85 फ्लेक्स फ्यूल को झेलने के लिए इंजन में कई मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसमें अपग्रेडेड फ्यूल इंजेक्टर्स, नया फ्यूल पंप, नई फ्यूल लाइन्स, री-कैलिब्रेटेड ECU और एक स्पेशल इथेनॉल सेंसर लगाया है।

इस बदलाव के कारण स्पेसिफिकेशन्स में थोड़ा अंतर आया है, जो रेगुलर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन थोड़ी ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल नंबर शेयर नहीं किए हैं। इस इंजन के साथ फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

वहीं, माइलेज की बात करें तो कंपनी ने अभी ऑफिशियल आंकड़े जारी नहीं किए हैं। हालांकि, हाल ही में हुए फ्यूल टेस्ट के मुताबिक, E85 फ्यूल पर चलने से माइलेज में करीब 24% तक की गिरावट देखी जा सकती है। स्टैंडर्ड पेट्रोल वैगनआर मैनुअल में 23.56kmpl का माइलेज देती है।

एक्सटीरियर: रेगुलर मॉडल जैसा ही बॉक्सी लुक, ‘फ्लेक्स फ्यूल’ की बैजिंग

नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल का ओवरऑल डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसे एक अलग पहचान देने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। रेगुलर मॉडल से इस स्पेशल वैरिएंट को अलग करने के लिए कंपनी ने इसकी बॉडी पर जगह-जगह ‘Flex Fuel’ के ग्राफिक्स दिए हैं। टेलगेट पर एक छोटा ‘Flex Fuel’ का क्रोम बैज भी लगाया है।

  • फ्रंट प्रोफाइल: सामने बड़े साइज में चौकोर हैलोजन हेडलैंप्स और एक चौड़ा बोनट दिया गया है। हेडलैंप्स के बीच में हॉरिजोंटल ग्रिल है, जिसमें सिंगल क्रोम स्लेट और हनीकॉम्ब डिटेलिंग दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक देती है। फ्रंट बंपर पर बड़ा एयर डैम है और काले घेरे के बीच फॉग लैंप्स को फिट किया गया है।
  • साइड प्रोफाइल: साइड से कार का पारंपरिक ‘बॉक्सी और टॉल-बॉय’ शेप नजर आता है। कार में बड़े साइज की खिड़कियां हैं, जिससे केबिन अंदर से काफी खुला-खुला और हवादार महसूस होता है। स्मूद राइडिंग के लिए इसमें 14-इंच के अलॉय व्हील्स हैं। इसके अलावा, कार के सी-पिलर पर ब्लैक इंसर्ट का इस्तेमाल किया गया है जो इसे ‘फ्लोटिंग रूफ’ जैसा ट्रेंडी इफेक्ट देता है।
  • रियर प्रोफाइल: कार का पिछला हिस्सा काफी फ्लैट और सिंपल है। यहां सिग्नेचर स्टाइल वाले बड़े वर्टिकल (खड़े) टेललैंप्स दिए गए हैं। टेलगेट (डिक्की के दरवाजे) पर नंबर प्लेट लगाने के लिए एक खांचा (कास्टिंग) बना है, जिसके ठीक ऊपर प्रीमियम लुक देने के लिए क्रोम गार्निश की पट्टी दी गई है। साथ ही रियर बंपर में भी एक ब्लैक इंसर्ट मिलता है।

इंटीरियर: डुअल-टोन थीम के साथ मॉडर्न केबिन

एक्सटीरियर की तरह नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल का अंदरूनी लेआउट भी इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसा रखा गया है। हालांकि, केबिन को ज्यादा प्रैक्टिकल और आरामदायक बनाने के लिए इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

  • डैशबोर्ड और थीम: कार में थोड़ा उठा हुआ डैशबोर्ड है, जो ड्राइवर को अच्छी फ्रंट विजिबिलिटी देता है। केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें ब्लैक और बेज कलर की डुअल टोन थीम दी गई है। डैशबोर्ड के बीच में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल (खड़े शेप वाले) AC वेंट्स हैं।
  • कंट्रोल्स और चार्जिंग: इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे मैन्युअल AC कंट्रोल्स दिए गए हैं। मोबाइल और अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए नीचे चार्जिंग पोर्ट और 12-वोल्ट का पावर सॉकेट भी मिलता है।
  • स्टीयरिंग व्हील और कंसोल: 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और मीडिया कंट्रोल बटन (माउंटेड कंट्रोल्स) मिलते हैं। इसके सामने एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो MID (मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) स्क्रीन के साथ आता है, जहां गाड़ी से जुड़ी जरूरी जानकारियां दिखती हैं।
  • सिटिंग और स्पेस: केबिन में फिक्स्ड हेडरेस्ट के साथ पतली फ्रंट सीटें हैं। टॉल-बॉय डिजाइन की वजह से इसकी पिछली (रियर) सीट इस सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा स्पेशियस है। ऊंचे कद वाले पैसेंजर्स के लिए भी इसमें हेडरूम और नीरूम की कमी नहीं है, जिससे लंबा सफर आरामदायक रहता है।

फीचर्स: 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल एक बेहतरीन और फीचर-लोडेड पैकेज है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 4-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है।

कनेक्टिविटी के लिए सिस्टम में ही इनबिल्ट नेविगेशन की सुविधा है। केबिन को ठंडा रखने के लिए मैनुअल AC, स्टीयरिंग पर ही ऑडियो कंट्रोल्स (स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स) और चारों दरवाजों पर पावर विंडोज दी गई हैं।

ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और मैनुअल डे/नाइट IRVM दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और पावर फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और ईएसपी जैसे एडवांस्ड फीचर्स

कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक, गाड़ी को फिसलने से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और बेहतरीन ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ EBD, चढ़ाई पर कार को पीछे लुढ़कने से रोकने के लिए इसमें हिल होल्ड असिस्ट (HHA) जैसे फीचर्स हैं।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर

85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
CUET-UG Exam Delayed | Technical Glitch Halts Nationwide Exams

May 30, 2026/
12:09 pm

जयपुर13 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) की शनिवार सुबह आयोजित परीक्षा तकनीकी खामी के कारण...

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद केस:करिश्मा के बच्चों के पक्ष में हुई सुनवाई के बाद मां ने दायर करवाई याचिका, बोर्ड मीटिंग पर रोक लगाने की मांग

May 12, 2026/
12:23 pm

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर का प्रॉपर्टी विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा...

स्पोर्ट्स अपडेट:दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी बचे

July 3, 2026/
1:33 pm

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम चोट और बीमारी से बुरी तरह जूझ रही है। पहले...

GE Aerospace & HAL Deal Complete; Tejas Fleet Strength Boost

April 14, 2026/
9:34 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी डिफेंस कंपनी GE एयरोस्पेस और भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)...

authorimg

April 17, 2026/
2:31 am

Last Updated:April 17, 2026, 02:31 IST What Is Hemophilia: हीमोफीलिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनना बंद...

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
2:56 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 14:56 IST इस मुद्दे ने दो दक्षिणी राज्यों के बीच नए सिरे से राजनीतिक खींचतान शुरू...

सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की पहली बैठक:देर से पहुंचे विजयवर्गीय, शिवराज को छोड़कर डेढ़ दर्जन दिग्गज रहे मौजूद

April 14, 2026/
11:14 pm

सीएम हाउस में बीजेपी के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में केन्द्रीय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Maruti WagonR BioFlex Flex-Fuel Car Launched

Maruti WagonR BioFlex Flex-Fuel Car Launched

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी ने आज (15 जून) भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगनआर बायोफ्लेक्स लॉन्च कर दी है। नई वैगनआर पूरी तरह से E85 फ्यूल (85% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल) से चलने में सक्षम है।

वैगनआर बायोफ्लेक्स को दो वैरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.24 लाख रुपए रखा गई है। कार फिलहाल टैक्सी और फ्लीट जैसे कमर्शियल सेक्टर के लोग खरीद सकेंगे।

कमर्शियल मॉडल से ₹2.25 तक महंगा

यह स्टैंडर्ड वैगनआर के टॉप वैरिएंट ZXi+ MT पर बेस्ड है और इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन E85 फ्यूल के अनुकूल बनाने के लिए इसमें कई मैकेनिकल अपडेट्स किए गए हैं, इसलिए स्टैंडर्ड मॉडल से यह 86,000 रुपए महंगा है।

वहीं, कमर्शियल सेगमेंट में पहले से मौजूद वैगनआर टूर H3 के मुकाबले फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन ₹1.35 लाख से ₹2.25 लाख तक महंगा पड़ेगा। वैगनआर टूर H3 की कीमत ₹4.99 लाख से ₹5.89 लाख के बीच है।

कंपनी ने वैगनआर बायोफ्लेक्स के प्रोडक्शन मॉडल को पहल 4 जून को पहली बार पेश किया था।

कंपनी ने वैगनआर बायोफ्लेक्स के प्रोडक्शन मॉडल को पहल 4 जून को पहली बार पेश किया था।

मारुति वैगनआर बायो फ्लेक्स स्टैंडर्ड मॉडल से ₹86,000 महंगा

वैरिएंट वैगनआर बायो फ्लेक्स वैगनआर ZXi+ MT अंतर
नॉन-मेटालिक पेंट ₹7.24 लाख ₹6.38 लाख + ₹86,000
मेटालिक पेंट ₹7.24 लाख ₹6.38 लाख + ₹86,000
डुअल-टोन पेंट ₹6.49 लाख

परफॉर्मेंस: 1.2-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल इंजन

फ्लेक्स फ्यूल वैगन-आर में परफॉर्मेंस के लिए एक नया 1.2-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि E85 एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के साथ कंपेटिबल है। E85 फ्लेक्स फ्यूल को झेलने के लिए इंजन में कई मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसमें अपग्रेडेड फ्यूल इंजेक्टर्स, नया फ्यूल पंप, नई फ्यूल लाइन्स, री-कैलिब्रेटेड ECU और एक स्पेशल इथेनॉल सेंसर लगाया है।

इस बदलाव के कारण स्पेसिफिकेशन्स में थोड़ा अंतर आया है, जो रेगुलर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन थोड़ी ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल नंबर शेयर नहीं किए हैं। इस इंजन के साथ फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

वहीं, माइलेज की बात करें तो कंपनी ने अभी ऑफिशियल आंकड़े जारी नहीं किए हैं। हालांकि, हाल ही में हुए फ्यूल टेस्ट के मुताबिक, E85 फ्यूल पर चलने से माइलेज में करीब 24% तक की गिरावट देखी जा सकती है। स्टैंडर्ड पेट्रोल वैगनआर मैनुअल में 23.56kmpl का माइलेज देती है।

एक्सटीरियर: रेगुलर मॉडल जैसा ही बॉक्सी लुक, ‘फ्लेक्स फ्यूल’ की बैजिंग

नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल का ओवरऑल डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसे एक अलग पहचान देने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। रेगुलर मॉडल से इस स्पेशल वैरिएंट को अलग करने के लिए कंपनी ने इसकी बॉडी पर जगह-जगह ‘Flex Fuel’ के ग्राफिक्स दिए हैं। टेलगेट पर एक छोटा ‘Flex Fuel’ का क्रोम बैज भी लगाया है।

  • फ्रंट प्रोफाइल: सामने बड़े साइज में चौकोर हैलोजन हेडलैंप्स और एक चौड़ा बोनट दिया गया है। हेडलैंप्स के बीच में हॉरिजोंटल ग्रिल है, जिसमें सिंगल क्रोम स्लेट और हनीकॉम्ब डिटेलिंग दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक देती है। फ्रंट बंपर पर बड़ा एयर डैम है और काले घेरे के बीच फॉग लैंप्स को फिट किया गया है।
  • साइड प्रोफाइल: साइड से कार का पारंपरिक ‘बॉक्सी और टॉल-बॉय’ शेप नजर आता है। कार में बड़े साइज की खिड़कियां हैं, जिससे केबिन अंदर से काफी खुला-खुला और हवादार महसूस होता है। स्मूद राइडिंग के लिए इसमें 14-इंच के अलॉय व्हील्स हैं। इसके अलावा, कार के सी-पिलर पर ब्लैक इंसर्ट का इस्तेमाल किया गया है जो इसे ‘फ्लोटिंग रूफ’ जैसा ट्रेंडी इफेक्ट देता है।
  • रियर प्रोफाइल: कार का पिछला हिस्सा काफी फ्लैट और सिंपल है। यहां सिग्नेचर स्टाइल वाले बड़े वर्टिकल (खड़े) टेललैंप्स दिए गए हैं। टेलगेट (डिक्की के दरवाजे) पर नंबर प्लेट लगाने के लिए एक खांचा (कास्टिंग) बना है, जिसके ठीक ऊपर प्रीमियम लुक देने के लिए क्रोम गार्निश की पट्टी दी गई है। साथ ही रियर बंपर में भी एक ब्लैक इंसर्ट मिलता है।

इंटीरियर: डुअल-टोन थीम के साथ मॉडर्न केबिन

एक्सटीरियर की तरह नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल का अंदरूनी लेआउट भी इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसा रखा गया है। हालांकि, केबिन को ज्यादा प्रैक्टिकल और आरामदायक बनाने के लिए इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

  • डैशबोर्ड और थीम: कार में थोड़ा उठा हुआ डैशबोर्ड है, जो ड्राइवर को अच्छी फ्रंट विजिबिलिटी देता है। केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें ब्लैक और बेज कलर की डुअल टोन थीम दी गई है। डैशबोर्ड के बीच में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल (खड़े शेप वाले) AC वेंट्स हैं।
  • कंट्रोल्स और चार्जिंग: इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे मैन्युअल AC कंट्रोल्स दिए गए हैं। मोबाइल और अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए नीचे चार्जिंग पोर्ट और 12-वोल्ट का पावर सॉकेट भी मिलता है।
  • स्टीयरिंग व्हील और कंसोल: 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और मीडिया कंट्रोल बटन (माउंटेड कंट्रोल्स) मिलते हैं। इसके सामने एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो MID (मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) स्क्रीन के साथ आता है, जहां गाड़ी से जुड़ी जरूरी जानकारियां दिखती हैं।
  • सिटिंग और स्पेस: केबिन में फिक्स्ड हेडरेस्ट के साथ पतली फ्रंट सीटें हैं। टॉल-बॉय डिजाइन की वजह से इसकी पिछली (रियर) सीट इस सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा स्पेशियस है। ऊंचे कद वाले पैसेंजर्स के लिए भी इसमें हेडरूम और नीरूम की कमी नहीं है, जिससे लंबा सफर आरामदायक रहता है।

फीचर्स: 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल एक बेहतरीन और फीचर-लोडेड पैकेज है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 4-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है।

कनेक्टिविटी के लिए सिस्टम में ही इनबिल्ट नेविगेशन की सुविधा है। केबिन को ठंडा रखने के लिए मैनुअल AC, स्टीयरिंग पर ही ऑडियो कंट्रोल्स (स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स) और चारों दरवाजों पर पावर विंडोज दी गई हैं।

ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और मैनुअल डे/नाइट IRVM दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और पावर फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और ईएसपी जैसे एडवांस्ड फीचर्स

कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक, गाड़ी को फिसलने से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और बेहतरीन ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ EBD, चढ़ाई पर कार को पीछे लुढ़कने से रोकने के लिए इसमें हिल होल्ड असिस्ट (HHA) जैसे फीचर्स हैं।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर

85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket