Thursday, 29 Oct 2026 | 05:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

arjun bark for heart health | Hearth Health Tips | दिल के लिए अर्जुन की छाल के फायदे | दिल का ख्याल कैसे रखें |

authorimg

Last Updated:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान ने कम उम्र में ही ‘हार्ट अटैक’ के खतरे को बढ़ा दिया है. ऐसे में अपने दिल को फौलाद जैसा मजबूत बनाने के लिए आपको महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि आयुर्वेद की एक जादुई औषधि की जरूरत है. देहरादून की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शालिनी जुगरान ने एक ऐसे नेचुरल ‘हार्ट टॉनिक’ की विधि साझा की है, जो न केवल धमनियों में जमा गंदगी को साफ करता है बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल को भी जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है. अपने दिल की लंबी उम्र के लिए जानिए इस बेहद आसान और असरदार टॉनिक बनाने का पूरा तरीका.

देहरादून: खराब जीवनशैली और गलत खानपान के चलते अब छोटी उम्र में भी हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं. यदि आप अपने दिल को बीमारियों से बचाकर मजबूत रखना चाहते हैं, तो घर पर ही तैयार किया गया एक नेचुरल ‘हार्ट टॉनिक’ आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इस टॉनिक का सबसे मुख्य हिस्सा है ‘अर्जुन की छाल’, जिसे आयुर्वेद में हृदय रोगों के लिए किसी जादुई औषधि से कम नहीं माना जाता.

क्यों खास है अर्जुन की छाल और इसके फायदे
देहरादून की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शालिनी जुगरान बताती हैं कि आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को दिल के लिए सबसे शक्तिशाली औषधि का दर्जा दिया गया है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो सीधे दिल की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं. यह न सिर्फ शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करती है, बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर बनाती है. नियमित सेवन से दिल की पंपिंग क्षमता बढ़ती है और धमनियों में जमा होने वाली गंदगी जिसे प्लाक कहते हैं, वह भी साफ होने लगती है.

कैसे तैयार करें यह जादुई हार्ट टॉनिक
डॉ. जुगरान के अनुसार इस होममेड टॉनिक को बनाना बेहद सरल है और इसे रसोई में मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको अर्जुन की छाल का टुकड़ा या उसका पाउडर और एक गिलास पानी या दूध की आवश्यकता होगी. सबसे पहले एक बर्तन में पानी या दूध लें और उसमें एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि यह पककर आधा न रह जाए. इसके बाद इसे छलनी से छान लें और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए, तब आप इसमें स्वाद के लिए एक चुटकी दालचीनी या थोड़ा गुड़ मिला सकते हैं. ध्यान रहे कि इसमें चीनी का उपयोग बिल्कुल न करें क्योंकि वह इसके गुणों को कम कर सकती है.

सेवन का सही समय और जरूरी सावधानियां
इस हार्ट टॉनिक का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे रोज सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. डॉ. जुगरान बताती हैं कि खाली पेट सेवन करने से इसके पोषक तत्व सीधे हृदय की कोशिकाओं तक पहुंचते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करते हैं. इस टॉनिक को पीने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं और न ही कुछ पिएं, ताकि यह शरीर के भीतर अपना काम बेहतर ढंग से कर सके.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन

February 24, 2026/
11:53 am

ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन | छवि: फ्रीपिक ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन: उत्तराखंड के बसा ऋषिकेश में, जिसे ‘विश्व...

Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain

June 25, 2026/
5:00 am

राम सिंहमार, सोनीपत13 मिनट पहले कॉपी लिंक डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया हरियाणवी कलाकार...

मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की:परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा, महाकुंभ मेले में हुईं थीं वायरल

March 11, 2026/
8:37 pm

महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों...

सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, किसानों को पॉकेट मनी...बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र

March 20, 2026/
5:04 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी कांग्रेस (टीएमसी) का मेनिफेस्टो जारी किया। रियल एस्टेट ने...

JAC 10th Result 2026 LIVE: Jharkhand Board Matric Students can check results at jacresults.com.

April 23, 2026/
1:27 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 13:27 IST एजेयूपी नेता हुमायूं कबीर ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए सीएम ममता...

राजनीति

arjun bark for heart health | Hearth Health Tips | दिल के लिए अर्जुन की छाल के फायदे | दिल का ख्याल कैसे रखें |

authorimg

Last Updated:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान ने कम उम्र में ही ‘हार्ट अटैक’ के खतरे को बढ़ा दिया है. ऐसे में अपने दिल को फौलाद जैसा मजबूत बनाने के लिए आपको महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि आयुर्वेद की एक जादुई औषधि की जरूरत है. देहरादून की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शालिनी जुगरान ने एक ऐसे नेचुरल ‘हार्ट टॉनिक’ की विधि साझा की है, जो न केवल धमनियों में जमा गंदगी को साफ करता है बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल को भी जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है. अपने दिल की लंबी उम्र के लिए जानिए इस बेहद आसान और असरदार टॉनिक बनाने का पूरा तरीका.

देहरादून: खराब जीवनशैली और गलत खानपान के चलते अब छोटी उम्र में भी हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं. यदि आप अपने दिल को बीमारियों से बचाकर मजबूत रखना चाहते हैं, तो घर पर ही तैयार किया गया एक नेचुरल ‘हार्ट टॉनिक’ आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इस टॉनिक का सबसे मुख्य हिस्सा है ‘अर्जुन की छाल’, जिसे आयुर्वेद में हृदय रोगों के लिए किसी जादुई औषधि से कम नहीं माना जाता.

क्यों खास है अर्जुन की छाल और इसके फायदे
देहरादून की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शालिनी जुगरान बताती हैं कि आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को दिल के लिए सबसे शक्तिशाली औषधि का दर्जा दिया गया है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो सीधे दिल की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं. यह न सिर्फ शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करती है, बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर बनाती है. नियमित सेवन से दिल की पंपिंग क्षमता बढ़ती है और धमनियों में जमा होने वाली गंदगी जिसे प्लाक कहते हैं, वह भी साफ होने लगती है.

कैसे तैयार करें यह जादुई हार्ट टॉनिक
डॉ. जुगरान के अनुसार इस होममेड टॉनिक को बनाना बेहद सरल है और इसे रसोई में मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको अर्जुन की छाल का टुकड़ा या उसका पाउडर और एक गिलास पानी या दूध की आवश्यकता होगी. सबसे पहले एक बर्तन में पानी या दूध लें और उसमें एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि यह पककर आधा न रह जाए. इसके बाद इसे छलनी से छान लें और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए, तब आप इसमें स्वाद के लिए एक चुटकी दालचीनी या थोड़ा गुड़ मिला सकते हैं. ध्यान रहे कि इसमें चीनी का उपयोग बिल्कुल न करें क्योंकि वह इसके गुणों को कम कर सकती है.

सेवन का सही समय और जरूरी सावधानियां
इस हार्ट टॉनिक का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे रोज सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. डॉ. जुगरान बताती हैं कि खाली पेट सेवन करने से इसके पोषक तत्व सीधे हृदय की कोशिकाओं तक पहुंचते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करते हैं. इस टॉनिक को पीने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं और न ही कुछ पिएं, ताकि यह शरीर के भीतर अपना काम बेहतर ढंग से कर सके.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket