Tuesday, 22 Sep 2026 | 01:48 PM

Trending :

Actress Sanchita Ugale Depression | Father Alleges Torture

पिता बोले- संचिता उगले को किया जा रहा था टॉर्चर:पैसे और अन्य मांगों को लेकर बनाया जा रहा था दबाव, डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संचिता की बात करते हुए मच्छिंद्र उगले भावुक हो गए।

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। साथ ही, बेटी को याद करते हुए पिता मीडिया के सामने इमोशनल भी हो गए।

NDTV के साथ बातचीत में मच्छिंद्र उगले ने कहा, “वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।”

उन्होंने आगे कहा, “ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे। बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।”

मीडिया से बात करते हुए मच्छिंद्र उगले।

मीडिया से बात करते हुए मच्छिंद्र उगले।

पिता ने कहा- संचिता का टॉर्चर किया जा रहा था

संचिता के पिता ने यह भी दावा किया, “बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था। उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। किसी न किसी मामले में ये हो ही रहा था। मतलब, वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था।”

संचिता के पिता ने आगे कहा, “प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी… मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियां… आखिर वो मेरी ही बेटी है। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, भारत की सभी बेटियों को… सिर्फ मेरी एक बेटी को ही नहीं, बल्कि भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।”

संचिता उगले ने किया सुसाइड

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया, ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’

संचिता (बाएं) ने टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया का रोल प्ले किया था।

संचिता (बाएं) ने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया का रोल प्ले किया था।

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं।

टीवी शो 'वागले की दुनिया' में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।

टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।

संचिता ने 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सुकून का रोल किया था।

संचिता ने ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकून का रोल किया था।

कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं

संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे।

इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था।

यह खबर भी पढ़ें…

‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’:संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदल सकते हैं:कहा- ‘लेक ओंटारियो’ का नाम ‘लेक अमेरिका’ करने की सोच रहा

August 25, 2026/
4:58 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदलने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर...

जंग के बीच आज भारत पहुंचेंगे दो और जहाज:'नंदा देवी' और 'जग लाडकी' LPG और क्रूड ऑयल लेकर आएंगे; शिवालिक जहाज कल पहुंचा था

March 17, 2026/
7:30 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 18वां दिन हैं। इस जंग के बीच आज भारत के दो जहाज ‘नंदा देवी’...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला

July 6, 2026/
4:30 am

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के...

ब्रिटेन के किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने पर विवाद:दक्षिणपंथी रिफॉर्म पार्टी ने विरोध किया, कहा- ऐतिहासिक इमारत पर विदेशी झंडा क्यों

September 8, 2026/
10:26 am

ब्रिटेन के वेल्स में कार्डिफ कैसल (किले) पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया है। दक्षिणपंथी रिफॉर्म...

महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत:25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे

May 18, 2026/
6:54 pm

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो...

authorimg

May 21, 2026/
4:51 pm

आइस एप्पल जिसे ताड़गोला भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरा गर्मी का सुपरफ्रूट है. वैसे तो इस मौसम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Actress Sanchita Ugale Depression | Father Alleges Torture

पिता बोले- संचिता उगले को किया जा रहा था टॉर्चर:पैसे और अन्य मांगों को लेकर बनाया जा रहा था दबाव, डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संचिता की बात करते हुए मच्छिंद्र उगले भावुक हो गए।

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। साथ ही, बेटी को याद करते हुए पिता मीडिया के सामने इमोशनल भी हो गए।

NDTV के साथ बातचीत में मच्छिंद्र उगले ने कहा, “वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।”

उन्होंने आगे कहा, “ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे। बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।”

मीडिया से बात करते हुए मच्छिंद्र उगले।

मीडिया से बात करते हुए मच्छिंद्र उगले।

पिता ने कहा- संचिता का टॉर्चर किया जा रहा था

संचिता के पिता ने यह भी दावा किया, “बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था। उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। किसी न किसी मामले में ये हो ही रहा था। मतलब, वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था।”

संचिता के पिता ने आगे कहा, “प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी… मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियां… आखिर वो मेरी ही बेटी है। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, भारत की सभी बेटियों को… सिर्फ मेरी एक बेटी को ही नहीं, बल्कि भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।”

संचिता उगले ने किया सुसाइड

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया, ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’

संचिता (बाएं) ने टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया का रोल प्ले किया था।

संचिता (बाएं) ने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया का रोल प्ले किया था।

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं।

टीवी शो 'वागले की दुनिया' में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।

टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।

संचिता ने 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सुकून का रोल किया था।

संचिता ने ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकून का रोल किया था।

कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं

संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे।

इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था।

यह खबर भी पढ़ें…

‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’:संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket