Monday, 09 Nov 2026 | 08:05 PM

Trending :

अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया डायमंड ब्रेसलेट:कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए; वीडियो में दिखाया, बोलीं- यह मुझे अंबानी से मिला है

पॉप स्टार रिहाना को मुकेश अंबानी परिवार एक डायमंड टेनिस ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिहाना ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में इस ब्रेसलेट को दिखाया और साफ किया कि यह उन्हें भारत में अंबानी परिवार से मिला है। रिहाना अप्रैल में अपने ब्यूटी ब्रांड के सिलसिले में मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने एंटीलिया में अंबानी परिवार से मुलाकात की थी। इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया डायमंड ब्रेसलेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘द पीपुल गैलरी’ नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिहाना अपने रोज के पहनावे और फैशन के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने डबल डेनिम आउटफिट पहना हुआ है और हाथ में सेलीन ब्रांड का बैग लिया है। वीडियो में रिहाना ने अपने हाथ को कैमरे के सामने आगे बढ़ाते हुए कलाई पर पहने डायमंड टेनिस ब्रेसलेट को दिखाया। उन्होंने ब्रेसलेट की तरफ इशारा करते हुए कहा, “यह भारत में अंबानी परिवार से मिला है।” ज्वेलरी एक्सपर्ट ने बताई ब्रेसलेट की कीमत
रिहाना के इस वीडियो के सामने आने के बाद मशहूर ज्वेलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल ने इस ब्रेसलेट की बारीकियों को शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया कि इस डायमंड ज्वेलरी की कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए है। गोयल के मुताबिक, यह ब्रेसलेट टेनिस ब्रेसलेट डिजाइन का एक बेहतरीन उदाहरण है जो अपनी सादगी और सुंदरता के लिए जाना जाता है। बिना ग्लैम टीम के खुद किया मेकअप
इस वीडियो में रिहाना का एक और अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखने वाला उनका हेयर स्टाइल और मेकअप किसी एक्सपर्ट टीम ने नहीं किया है। रिहाना ने अपने खुद के ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके यह मेकअप खुद किया है। इसके लिए उन्होंने किसी भी ग्लैम टीम की मदद नहीं ली। फैंस उनके इस साधारण और शांत अंदाज को पसंद कर रहे हैं। अंबानी के घर भी पहुंची थीं रिहाना
रिहाना हाल ही में अपने ब्यूटी ब्रांड के एक प्रमोशनल इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। यहां उन्होंने एक पॉप-अप स्टोर लॉन्च और एक प्राइवेट इवेंट में हिस्सा लिया। रिहाना प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचीं। इस दौरान वे रविवार को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया। रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और घर के सदस्यों के साथ डांस करती भी नजर आईं। 2024 में पहली बार आई थीं भारत यह रिहाना का भारत का दूसरा दौरा था। इससे पहले वे साल 2024 में एक बड़ी शादी (अंबानी प्री-वेडिंग) में परफॉर्म करने के लिए जामनगर आई थीं। उस वक्त उन्होंने अपने पहले भारतीय परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान रिहाना ने वादा किया था कि वे जल्द ही दोबारा भारत आएंगी और उन्होंने अपना यह वादा पूरा भी किया। जामनगर प्री-वेडिंग में दी थी परफॉर्मेंस
रिहाना का अंबानी परिवार से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पहले साल 2024 में वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शंस में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर आई थीं। उस समय उनकी लाइव परफॉर्मेंस ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। जामनगर के स्टेज पर उन्होंने अपने मशहूर गाने ‘वर्क’, ‘वाइल्ड थॉट्स’ और ‘पोर इट अप’ गाए थे। परफॉर्मेंस के बाद अंबानी परिवार ने स्टेज पर आकर रिहाना को गले लगाया था और तस्वीरें खिंचवाई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत:सरकार का वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज वसूलने का फैसला रद्द; बैंक गारंटी भी वापस होगी

June 8, 2026/
8:40 pm

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारती एयरटेल लिमिटेड और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड पर केंद्र सरकार के लगाए गए वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज...

वावरिंका ने इमोशनल होकर फ्रेंच ओपन को अलविदा कहा:पहले दौर में हारे; 19 साल के राफेल जोदार ने डेब्यू मैच में सुर्खियां बटोरी

May 26, 2026/
10:38 am

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने सोमवार को पहले दौर में हार के साथ फ्रेंच ओपन को भावुक...

इंदौर में युवक ने लगाई फांसी:दुकान से घर पहुंचा, फिर फंदे पर झूल गया, छोटे भाई ने परिवार को बताया

April 5, 2026/
12:16 pm

इंदौर के निरंजनपुर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। वह रात में किराना दुकान से अपने घर...

ग्वालियर में मेडिकल स्टूडेंट के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर:एक दिन पहले आया था हार्ट अटैक, जान बचाने सड़क मार्ग से ले गए दिल्ली

February 21, 2026/
11:22 pm

ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के एक स्टूडेंट को एक दिन पहले हार्ट अटैक आया था। छात्र वेंटिलेटर पर...

SpaceX Buys AI Platform Cursor

June 17, 2026/
6:05 pm

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने AI कोडिंग प्लेटफॉर्म ‘कर्सर’ की पैरेंट कंपनी एनिसफियर...

चंबा में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप:खेतों में मवेशी चराने गए व्यक्ति ने देखा; 'PIA' और उर्दू में लिखावट से एजेंसियां सतर्क

April 18, 2026/
3:42 pm

हिमाचल के चंबा जिले में खेतों में शनिवार को एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। इस पर “PIA”...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

June 23, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड...

US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu

April 2, 2026/
2:21 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे देश...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया डायमंड ब्रेसलेट:कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए; वीडियो में दिखाया, बोलीं- यह मुझे अंबानी से मिला है

अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया डायमंड ब्रेसलेट:कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए; वीडियो में दिखाया, बोलीं- यह मुझे अंबानी से मिला है

पॉप स्टार रिहाना को मुकेश अंबानी परिवार एक डायमंड टेनिस ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिहाना ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में इस ब्रेसलेट को दिखाया और साफ किया कि यह उन्हें भारत में अंबानी परिवार से मिला है। रिहाना अप्रैल में अपने ब्यूटी ब्रांड के सिलसिले में मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने एंटीलिया में अंबानी परिवार से मुलाकात की थी। इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया डायमंड ब्रेसलेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘द पीपुल गैलरी’ नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिहाना अपने रोज के पहनावे और फैशन के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने डबल डेनिम आउटफिट पहना हुआ है और हाथ में सेलीन ब्रांड का बैग लिया है। वीडियो में रिहाना ने अपने हाथ को कैमरे के सामने आगे बढ़ाते हुए कलाई पर पहने डायमंड टेनिस ब्रेसलेट को दिखाया। उन्होंने ब्रेसलेट की तरफ इशारा करते हुए कहा, “यह भारत में अंबानी परिवार से मिला है।” ज्वेलरी एक्सपर्ट ने बताई ब्रेसलेट की कीमत
रिहाना के इस वीडियो के सामने आने के बाद मशहूर ज्वेलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल ने इस ब्रेसलेट की बारीकियों को शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया कि इस डायमंड ज्वेलरी की कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपए है। गोयल के मुताबिक, यह ब्रेसलेट टेनिस ब्रेसलेट डिजाइन का एक बेहतरीन उदाहरण है जो अपनी सादगी और सुंदरता के लिए जाना जाता है। बिना ग्लैम टीम के खुद किया मेकअप
इस वीडियो में रिहाना का एक और अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखने वाला उनका हेयर स्टाइल और मेकअप किसी एक्सपर्ट टीम ने नहीं किया है। रिहाना ने अपने खुद के ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके यह मेकअप खुद किया है। इसके लिए उन्होंने किसी भी ग्लैम टीम की मदद नहीं ली। फैंस उनके इस साधारण और शांत अंदाज को पसंद कर रहे हैं। अंबानी के घर भी पहुंची थीं रिहाना
रिहाना हाल ही में अपने ब्यूटी ब्रांड के एक प्रमोशनल इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। यहां उन्होंने एक पॉप-अप स्टोर लॉन्च और एक प्राइवेट इवेंट में हिस्सा लिया। रिहाना प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचीं। इस दौरान वे रविवार को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया। रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और घर के सदस्यों के साथ डांस करती भी नजर आईं। 2024 में पहली बार आई थीं भारत यह रिहाना का भारत का दूसरा दौरा था। इससे पहले वे साल 2024 में एक बड़ी शादी (अंबानी प्री-वेडिंग) में परफॉर्म करने के लिए जामनगर आई थीं। उस वक्त उन्होंने अपने पहले भारतीय परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान रिहाना ने वादा किया था कि वे जल्द ही दोबारा भारत आएंगी और उन्होंने अपना यह वादा पूरा भी किया। जामनगर प्री-वेडिंग में दी थी परफॉर्मेंस
रिहाना का अंबानी परिवार से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पहले साल 2024 में वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शंस में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर आई थीं। उस समय उनकी लाइव परफॉर्मेंस ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। जामनगर के स्टेज पर उन्होंने अपने मशहूर गाने ‘वर्क’, ‘वाइल्ड थॉट्स’ और ‘पोर इट अप’ गाए थे। परफॉर्मेंस के बाद अंबानी परिवार ने स्टेज पर आकर रिहाना को गले लगाया था और तस्वीरें खिंचवाई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket