Wednesday, 16 Sep 2026 | 08:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

फीफा वर्ल्ड कप:2026 के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबरी पर:साल 1958 में स्वीडन वर्ल्ड कप में भी ठीक इसी दिन ऐसा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन पूरी तरह से ड्रॉ के नाम रहा। आधिकारिक रूप से 15 जून कम मजबूत मानी जाने वाली टीमों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। सबसे पहले, केप वर्डे ने अपने रक्षात्मक खेल के दम पर यूरोपियन चैम्पियन और 2010 के विश्व विजेता स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, जबकि सऊदी अरब और उरुग्वे ने भी 1-1 से बराबर खेला। आखिरी मैच सबसे रोमांचक रहा, जहां ईरान और न्यूजीलैंड ने 2-2 से बेहद मनोरंजक ड्रॉ खेला। ईरान-न्यूजीलैंड के इस मैच के साथ ही वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास दर्ज हुआ। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक ही दिन में चार मैच ड्रॉ होने का यह वाकया 68 साल बाद हुआ है। इससे पहले यह अनोखा संयोग 15 जून 1958 को स्वीडन वर्ल्ड कप में देखा गया था। ग्रुप-जी: न्यूजीलैंड ने मजबूत टीम ईरान को ड्रॉ पर रोका, चार बेहतरीन टीम गोल हुए लॉस एंजिलिस में ग्रुप-जी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मजबूत ईरान को 2-2 की बराबरी पर रोका। इस मैच में चार बेहतरीन टीम गोल देखने को मिले। मैच के 7वें मिनट में इलिजाह जस्ट ने न्यूजीलैंड को शुरुआती बढ़त दिलाई। 33वें मिनट में रामिन रेजाइयन ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर 54वें मिनट में इलिजाह जस्ट ने अपना दूसरा गोल कर न्यूजीलैंड को फिर से आगे कर दिया। लेकिन 10 मिनट बाद ही 64वें मिनट में मोहम्मद मोहेबी ने जोरदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया और इस बेहद मनोरंजक मैच को 2-2 से बराबर कर दिया। ग्रुप-एच: उरुग्वे के ड्रॉ के साथ ही किसी साउथ अमेरिकन देश को नहीं मिली जीत मियामी में ग्रुप-एच के एक मुकाबले में सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में उरुग्वे के जबरदस्त आक्रमण को नाकाम करते हुए मैच को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। इस परिणाम के बाद अब ग्रुप की सभी टीमें एक-एक अंक के साथ पूरी तरह बराबरी पर आ गई हैं। ड्रॉ के साथ ही, मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक मैदान पर उतरने वाले सभी चारों दक्षिण अमेरिकी देश अपना-अपना पहला मुकाबला जीतने में नाकाम रहे हैं। ग्रुप-जी: मिस्र का पहली जीत का इंतजार कायम, बेल्जियम से 1-1 से बराबर रहा मैच सिएटल में ग्रुप-जी के शुरुआती मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मिस्र के इमाम अशौर ने 20वें मिनट में टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी गेंद गलती से अपने ही नेट (आत्मघाती गोल) में डाल बैठे। अंतिम क्षणों में बेल्जियम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गोल नहीं हुआ। मिस्र को अभी भी वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत की तलाश है। एशिया की 9 में से 6 टीमें खेलने उतरीं, कोई नहीं हारी अब तक एशियन कन्फेडरेशन की नौ में से 6 टीमों ने मैच खेले हैं और किसी को हार नहीं मिली है। एशियन टीमों ने 6 मैचों में दो जीते हैं और 4 ड्रॉ रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे:राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

April 14, 2026/
5:03 am

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि...

नई बायोपिक:15 साल बाद बड़े परदे पर लौटेंगी सेलिना, निभाएंगी ‘सिस्टर निवेदिता’ का किरदार

July 5, 2026/
3:19 pm

सेलीना जेटली करीब 15 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक राम कमल मुखर्जी की...

इंस्टाग्राम पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक का खेल:एडिट फीचर से बैकडेट की जा रहीं पोस्ट; दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे दो डिजिटल क्रिएटर्स

July 16, 2026/
2:41 pm

इंस्टाग्राम पर ओरिजिनल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को निशाना बनाने के लिए मेटा के कॉपीराइट सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया...

धुरंधर 2 ने 25 दिनों में कमाए ₹1712 करोड़:विदेशों में ₹415 करोड़ बटोरे; पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने से ₹30 करोड़ दूर

April 13, 2026/
3:29 pm

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन...

ग्वालियर हाईकोर्ट ने रोकी गई वेतनवृद्धि बहाल की:कोर्ट ने कहा- बिना ठोस कारण के दंड आदेश अमान्य, ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ जरूरी; बिजली कंपनी का फैसला रद्द

March 31, 2026/
10:24 am

ग्वालियर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अहम फैसले में कहा है कि बिना ठोस कारण और स्पष्ट तर्क के पारित दंड...

आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान:20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

July 5, 2026/
4:30 am

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने...

Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

April 28, 2026/
6:30 am

4 मिनट पहलेलेखक: वर्षा राय कॉपी लिंक भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश...

सुप्रीम कोर्ट बोला- मंत्री शाह को ऐसे कमेंट्स की आदत:कर्नल सोफिया मामले में एमपी सरकार को फटकार, कहा- बहुत हुआ, आदेश का पालन करें

May 8, 2026/
2:07 pm

सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फीफा वर्ल्ड कप:2026 के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबरी पर:साल 1958 में स्वीडन वर्ल्ड कप में भी ठीक इसी दिन ऐसा

फीफा वर्ल्ड कप:2026 के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबरी पर:साल 1958 में स्वीडन वर्ल्ड कप में भी ठीक इसी दिन ऐसा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन पूरी तरह से ड्रॉ के नाम रहा। आधिकारिक रूप से 15 जून कम मजबूत मानी जाने वाली टीमों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। सबसे पहले, केप वर्डे ने अपने रक्षात्मक खेल के दम पर यूरोपियन चैम्पियन और 2010 के विश्व विजेता स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, जबकि सऊदी अरब और उरुग्वे ने भी 1-1 से बराबर खेला। आखिरी मैच सबसे रोमांचक रहा, जहां ईरान और न्यूजीलैंड ने 2-2 से बेहद मनोरंजक ड्रॉ खेला। ईरान-न्यूजीलैंड के इस मैच के साथ ही वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास दर्ज हुआ। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक ही दिन में चार मैच ड्रॉ होने का यह वाकया 68 साल बाद हुआ है। इससे पहले यह अनोखा संयोग 15 जून 1958 को स्वीडन वर्ल्ड कप में देखा गया था। ग्रुप-जी: न्यूजीलैंड ने मजबूत टीम ईरान को ड्रॉ पर रोका, चार बेहतरीन टीम गोल हुए लॉस एंजिलिस में ग्रुप-जी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मजबूत ईरान को 2-2 की बराबरी पर रोका। इस मैच में चार बेहतरीन टीम गोल देखने को मिले। मैच के 7वें मिनट में इलिजाह जस्ट ने न्यूजीलैंड को शुरुआती बढ़त दिलाई। 33वें मिनट में रामिन रेजाइयन ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर 54वें मिनट में इलिजाह जस्ट ने अपना दूसरा गोल कर न्यूजीलैंड को फिर से आगे कर दिया। लेकिन 10 मिनट बाद ही 64वें मिनट में मोहम्मद मोहेबी ने जोरदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया और इस बेहद मनोरंजक मैच को 2-2 से बराबर कर दिया। ग्रुप-एच: उरुग्वे के ड्रॉ के साथ ही किसी साउथ अमेरिकन देश को नहीं मिली जीत मियामी में ग्रुप-एच के एक मुकाबले में सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में उरुग्वे के जबरदस्त आक्रमण को नाकाम करते हुए मैच को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। इस परिणाम के बाद अब ग्रुप की सभी टीमें एक-एक अंक के साथ पूरी तरह बराबरी पर आ गई हैं। ड्रॉ के साथ ही, मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक मैदान पर उतरने वाले सभी चारों दक्षिण अमेरिकी देश अपना-अपना पहला मुकाबला जीतने में नाकाम रहे हैं। ग्रुप-जी: मिस्र का पहली जीत का इंतजार कायम, बेल्जियम से 1-1 से बराबर रहा मैच सिएटल में ग्रुप-जी के शुरुआती मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मिस्र के इमाम अशौर ने 20वें मिनट में टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी गेंद गलती से अपने ही नेट (आत्मघाती गोल) में डाल बैठे। अंतिम क्षणों में बेल्जियम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गोल नहीं हुआ। मिस्र को अभी भी वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत की तलाश है। एशिया की 9 में से 6 टीमें खेलने उतरीं, कोई नहीं हारी अब तक एशियन कन्फेडरेशन की नौ में से 6 टीमों ने मैच खेले हैं और किसी को हार नहीं मिली है। एशियन टीमों ने 6 मैचों में दो जीते हैं और 4 ड्रॉ रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket