Thursday, 24 Sep 2026 | 11:35 AM

Trending :

Hydration Break Momentum Killer Controversy

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Hydration Break Momentum Killer Controversy

वॉशिंगटन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा ने टूर्नामेंट में ‘अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक’ की शुरुआत की है।

फीफा वर्ल्ड कप में एक नया नियम चर्चा और विवाद का केंद्र बन गया है। फीफा ने टूर्नामेंट में ‘अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक’ की शुरुआत की है। नियम के मुताबिक, पहले हाफ के 22वें मिनट और दूसरे हाफ के 67वें मिनट के आसपास खेल को रोककर खिलाड़ियों को पानी पीने के लिए 3 मिनट का समय दिया जा रहा है।

फीफा का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस से खिलाड़ियों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। खिलाड़ी और कोच इन ब्रेक्स को ‘मोमेंटम ब्रेक’ कह रहे हैं। जब कोई टीम लगातार हमले कर रही होती है और दूसरी टीम दबाव में होती है, तभी यह 3 मिनट का ब्रेक रेस्क्यू की तरह आता है।

अमेरिकी महिला टीम की कोच एम्मा हेस ने कहा कि यह ब्रेक उस टीम के लिए वरदान है, जो अपना मोमेंटम खो रही होती है।

केस स्टडी: इन मैचों में हाइड्रेशन ब्रेक के बाद पलटा पासा

  1. ऑस्ट्रेलिया तुर्किये (2-0) ऑस्ट्रेलिया के दोनों गोल दोनों हाफ में हाइड्रेशन ब्रेक के तुरंत बाद आए, भले ही पूरे मैच में तुर्किये का दबदबा ज्यादा था। ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया ने एक शॉट लिया था, लेकिन ब्रेक के बाद 3 शॉट लिए और गोल दागा।
  2. ब्राजील मोरक्को (1-1) मोरक्को 1-0 से आगे था। पहले हाफ के ब्रेक के बाद खेल की लय बदल गई। ब्राजील का बराबरी का गोल ब्रेक के 6 मिनट बाद आया। मोरक्को ने ब्रेक से पहले 7 शॉट लिए थे, लेकिन ब्रेक के बाद वे 5 शॉट ही ले पाए।
  3. जापान नीदरलैंड्स (2-2) दूसरे हाफ के ब्रेक के बाद जापान ने बराबरी का गोल दागा। ब्रेक से पहले उनके पास केवल 2 शॉट थे, लेकिन ब्रेक के बाद उन्होंने 5 शॉट लिए।
  4. जर्मनी कराकाओ (7-1) जर्मनी विरोधी टीम के अप्रत्याशित ‘डायमंड फॉर्मेशन’ से हैरान था। जर्मन कोच जूलियन नागेल्समैन ने ब्रेक के दौरान बोर्ड पर रणनीति समझाई और बड़ी जीत दर्ज की।
  5. कनाडा बोस्निया (1-1) ब्रेक से पहले बोस्निया के गोल के बाद कनाडा दबाव में था। ब्रेक के बाद कनाडा संभला। विरोधी बॉक्स में उनके टच 4 से बढ़कर 17 हो गए और मैच ड्रॉ कराया।
हाइड्रेशन ब्रेक कोच को अपने खिलाड़ियों को इकट्ठा करने और अपनी रणनीति में बदलाव करने का मौका देते हैं।

ब्रेक से सुपर बाउल जैसी कमाई, ब्रॉडकास्टर उठा रहे इनका फायदा

यूएस स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के रिसर्च एनालिस्ट माइकल जॉनसन के मुताबिक, यह 3 मिनट का ब्रेक ब्रॉडकास्टर्स के लिए ‘अलादीन का चिराग’ साबित हो रहा है।

वर्ल्ड कप के 104 मैचों के दौरान मिलने वाले ये कमर्शियल ब्रेक बेहद मूल्यवान हैं। अमेरिकी बाजार में इस 3 मिनट के स्लॉट की कीमत सुपर बाउल के विज्ञापनों जितनी यानी करीब 65 से 85 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डिफेंडर गैरी नेविल ने भी इसे ‘चोरी-छिपे लाया गया विज्ञापन ब्रेक’ करार दिया है, जिसका फायदा फॉक्स जैसे अमेरिकी ब्रॉडकास्टर्स उठा रहे हैं। हालांकि, ब्रिटेन के आईटीवी और टेलीमुंडो इस दौरान विज्ञापन न दिखाकर खेल का विश्लेषण दिखा रहे हैं।

खिलाड़ियों से लेकर कोच तक ने की आलोचना

  • मिकेल मेरिनो, स्पेनिश मिडफील्डरकुछ मैचों में इनकी जरूरत होगी और कुछ में बिल्कुल नहीं। जिन स्टेडियमों में छत बंद है और एसी है, वहां खेल रोकना अन्याय है। इससे खेल धीमा हो जाता है और अनुमान लगाना आसान हो जाता है। –
  • नेस्टर लोरेंजो, कोलंबिया के कोचकोपा अमेरिका में जब तापमान 35 डिग्री था, तब हाइड्रेशन ब्रेक समझ में आता था। अब इसकी जरूरत नहीं। शुरुआत में कोच और खिलाड़ियों की बातचीत दिखाई जाती थी। लेकिन अब सिर्फ विज्ञापन चलते हैं।
  • वर्जिल वान डिक, नीदरलैंड्स के कप्तानटीवी पर मैच देख रहे लोगों के लिए यह अच्छा अनुभव नहीं है। जब भी ब्रेक होता है, तुरंत विज्ञापन शुरू हो जाते हैं। हर मैच में इसकी अनिवार्यता सिर्फ कमर्शियलाइजेशन को बढ़ावा दे रही है।

………………..

यह खबर भी पढ़ें…

मेसी ने फुटबॉल वर्ल्डकप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा: हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने, 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 17 जून को फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने 3 गोल मारे। अब वे फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए है। यह वर्ल्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक भी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
श्योपुर भाजपा कार्यालय पर पोस्टर चिपकाए:लिखा- बीजेपी ने बीफ कंपनियों से चंदा लेकर अपनी तिजोरी भरी, तीन लोगों पर FIR

April 22, 2026/
10:18 pm

श्योपुर के शिवपुरी रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। तीन युवकों ने कार्यालय परिसर में...

सनी देओल ने ली ट्रोलर्स की चुटकी:बोले- किसी ने जूते की फोटो नहीं लेनी; धर्मेंद्र जैसी शर्ट में दिखे

July 10, 2026/
2:01 pm

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गुरुवार को अपनी फिल्म ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने हालिया...

ट्रम्प का ईरान पर सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान:बोले- जो देश मदद करेंगे, उन पर भी एक्शन लेंगे; तेल तस्करी नेटवर्क निशाने पर

August 20, 2026/
7:24 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने...

मुंबई का आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर बंद:हनुमान अंश की स्क्रीनिंग से पहले केबल जले, हंगामे के बाद पुलिस का एक्शन, दावा- मैनेजमेंट के खिलाफ FIR

September 8, 2026/
1:44 pm

मुंबई के बांद्रा स्थित आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर को पुलिस ने सोमवार को बंद करा दिया। थिएटर में हनुमान अंश...

Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi

August 26, 2026/
2:58 pm

22 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद के बीच...

बटलर से वैभव-यशस्वी के कैच छूटे:अशोक ने 154 की स्पीड से गेंद फेंकी, बिश्नोई 200 टी-20 विकेट वाले यंगेस्ट इंडियन; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 5, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले...

प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर समीक्षकों को चुनौती:संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं

September 12, 2026/
11:01 am

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के भाई और निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने उनकी फिल्म ‘रोमांचकम’ की समीक्षा करने वाले...

फ्रांस में पैराशूट स्कूल का प्लेन क्रेश:5 स्टूडेंट्स, 5 ट्रेनर और पायलट की मौत, ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते ही संतुलन बिगड़ा

June 28, 2026/
6:25 pm

पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलाइन में रविवार सुबह एक पैराशूटिस्ट स्कूल का सिविलियन एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hydration Break Momentum Killer Controversy

Hydration Break Momentum Killer Controversy
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Hydration Break Momentum Killer Controversy

वॉशिंगटन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा ने टूर्नामेंट में ‘अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक’ की शुरुआत की है।

फीफा वर्ल्ड कप में एक नया नियम चर्चा और विवाद का केंद्र बन गया है। फीफा ने टूर्नामेंट में ‘अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक’ की शुरुआत की है। नियम के मुताबिक, पहले हाफ के 22वें मिनट और दूसरे हाफ के 67वें मिनट के आसपास खेल को रोककर खिलाड़ियों को पानी पीने के लिए 3 मिनट का समय दिया जा रहा है।

फीफा का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस से खिलाड़ियों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। खिलाड़ी और कोच इन ब्रेक्स को ‘मोमेंटम ब्रेक’ कह रहे हैं। जब कोई टीम लगातार हमले कर रही होती है और दूसरी टीम दबाव में होती है, तभी यह 3 मिनट का ब्रेक रेस्क्यू की तरह आता है।

अमेरिकी महिला टीम की कोच एम्मा हेस ने कहा कि यह ब्रेक उस टीम के लिए वरदान है, जो अपना मोमेंटम खो रही होती है।

केस स्टडी: इन मैचों में हाइड्रेशन ब्रेक के बाद पलटा पासा

  1. ऑस्ट्रेलिया तुर्किये (2-0) ऑस्ट्रेलिया के दोनों गोल दोनों हाफ में हाइड्रेशन ब्रेक के तुरंत बाद आए, भले ही पूरे मैच में तुर्किये का दबदबा ज्यादा था। ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया ने एक शॉट लिया था, लेकिन ब्रेक के बाद 3 शॉट लिए और गोल दागा।
  2. ब्राजील मोरक्को (1-1) मोरक्को 1-0 से आगे था। पहले हाफ के ब्रेक के बाद खेल की लय बदल गई। ब्राजील का बराबरी का गोल ब्रेक के 6 मिनट बाद आया। मोरक्को ने ब्रेक से पहले 7 शॉट लिए थे, लेकिन ब्रेक के बाद वे 5 शॉट ही ले पाए।
  3. जापान नीदरलैंड्स (2-2) दूसरे हाफ के ब्रेक के बाद जापान ने बराबरी का गोल दागा। ब्रेक से पहले उनके पास केवल 2 शॉट थे, लेकिन ब्रेक के बाद उन्होंने 5 शॉट लिए।
  4. जर्मनी कराकाओ (7-1) जर्मनी विरोधी टीम के अप्रत्याशित ‘डायमंड फॉर्मेशन’ से हैरान था। जर्मन कोच जूलियन नागेल्समैन ने ब्रेक के दौरान बोर्ड पर रणनीति समझाई और बड़ी जीत दर्ज की।
  5. कनाडा बोस्निया (1-1) ब्रेक से पहले बोस्निया के गोल के बाद कनाडा दबाव में था। ब्रेक के बाद कनाडा संभला। विरोधी बॉक्स में उनके टच 4 से बढ़कर 17 हो गए और मैच ड्रॉ कराया।
हाइड्रेशन ब्रेक कोच को अपने खिलाड़ियों को इकट्ठा करने और अपनी रणनीति में बदलाव करने का मौका देते हैं।

हाइड्रेशन ब्रेक कोच को अपने खिलाड़ियों को इकट्ठा करने और अपनी रणनीति में बदलाव करने का मौका देते हैं।

ब्रेक से सुपर बाउल जैसी कमाई, ब्रॉडकास्टर उठा रहे इनका फायदा

यूएस स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के रिसर्च एनालिस्ट माइकल जॉनसन के मुताबिक, यह 3 मिनट का ब्रेक ब्रॉडकास्टर्स के लिए ‘अलादीन का चिराग’ साबित हो रहा है।

वर्ल्ड कप के 104 मैचों के दौरान मिलने वाले ये कमर्शियल ब्रेक बेहद मूल्यवान हैं। अमेरिकी बाजार में इस 3 मिनट के स्लॉट की कीमत सुपर बाउल के विज्ञापनों जितनी यानी करीब 65 से 85 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डिफेंडर गैरी नेविल ने भी इसे ‘चोरी-छिपे लाया गया विज्ञापन ब्रेक’ करार दिया है, जिसका फायदा फॉक्स जैसे अमेरिकी ब्रॉडकास्टर्स उठा रहे हैं। हालांकि, ब्रिटेन के आईटीवी और टेलीमुंडो इस दौरान विज्ञापन न दिखाकर खेल का विश्लेषण दिखा रहे हैं।

खिलाड़ियों से लेकर कोच तक ने की आलोचना

  • मिकेल मेरिनो, स्पेनिश मिडफील्डरकुछ मैचों में इनकी जरूरत होगी और कुछ में बिल्कुल नहीं। जिन स्टेडियमों में छत बंद है और एसी है, वहां खेल रोकना अन्याय है। इससे खेल धीमा हो जाता है और अनुमान लगाना आसान हो जाता है। –
  • नेस्टर लोरेंजो, कोलंबिया के कोचकोपा अमेरिका में जब तापमान 35 डिग्री था, तब हाइड्रेशन ब्रेक समझ में आता था। अब इसकी जरूरत नहीं। शुरुआत में कोच और खिलाड़ियों की बातचीत दिखाई जाती थी। लेकिन अब सिर्फ विज्ञापन चलते हैं।
  • वर्जिल वान डिक, नीदरलैंड्स के कप्तानटीवी पर मैच देख रहे लोगों के लिए यह अच्छा अनुभव नहीं है। जब भी ब्रेक होता है, तुरंत विज्ञापन शुरू हो जाते हैं। हर मैच में इसकी अनिवार्यता सिर्फ कमर्शियलाइजेशन को बढ़ावा दे रही है।

………………..

यह खबर भी पढ़ें…

मेसी ने फुटबॉल वर्ल्डकप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा: हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने, 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 17 जून को फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने 3 गोल मारे। अब वे फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए है। यह वर्ल्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक भी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket