Tuesday, 03 Nov 2026 | 08:27 PM

Trending :

अविष्का के शतक से श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में:अफगानिस्तान को 103 रन से हराया; 21 जून को भारत से मुकाबला

अविष्का फर्नांडो के शतक से श्रीलंका-ए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने दांबुला में अफगानिस्तान-ए को 103 रन से हरा दिया। 21 जून को इसी मैदान भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला जाएगा। शुक्रवार को अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका-ए ने 50 ओवर 322/8 का स्कोर बनाया। जवाब में अफगानिस्तान-ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। श्रीलंका-ए की जीत के हीरो अविष्का फर्नांडो रहे। उन्होंने 97 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली। 13 चौके और एक छक्का भी लगाया। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके। कुगाथस मथुलान ने 3 विकेट लिए। अविष्का को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डिकवेला और अविष्का ने बड़े स्कोर की नींव रखी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए को निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। डिकवेला ने 54 गेंदों पर 66 रन बनाए। पारी में 12 चौके भी शामिल रहे। डिकवेला के आउट होने के बाद भी अविष्का ने रन गति बनाए रखी। उन्होंने नुवानिदु फर्नांडो (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अविष्का ने 97 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली और 35वें ओवर में आउट हुए। लोअर ऑर्डर ने फिनिश किया अविष्का के आउट होने के बाद रविंदु फर्नांडो ने 18 गेंदों पर 25 रन। वहीं वनुजा साहन ने 16 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को गे बढ़ाया। आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे और श्रीलंका-ए ने 50 ओवर में 322/8 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दावूदजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। फारमनुल्लाह सफी ने 3 विकेट हासिल किए। समुधिता के शुरुआती झटकों से बिखरा अफगानिस्तान 323 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान इमरान मीर पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। नूर उल रहमान भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। दुलाज समुधिता ने शुरुआती ओवरों में दो बड़े झटके देकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। हसन ईसाखिल ने एक छोर संभालते हुए संघर्ष जरूर किया। उन्होंने 78 गेंदों पर 74 रन बनाए और बहीर शाह (35) के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन विकेट गिरते रहे। सफी को साथ नहीं मिला मध्यक्रम में फारमनुल्लाह सफी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 43 रन बनाए और कुछ समय के लिए श्रीलंका की चिंता बढ़ाई। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें कोई बड़ा साथ नहीं मिला। समुधिता और मथुलान ने लगातार विकेट निकालकर अफगानिस्तान की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। समुधिता ने 6.5 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि मथुलान ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और श्रीलंका-ए ने 103 रन से जीत दर्ज की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में जुटे बॉलीवुड सितारे:आलिया भट्ट-इम्तियाज अली ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल बेटी न्यासा के साथ पहुंचीं

October 19, 2026/
5:30 pm

मुंबई के जुहू स्थित नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महानवमी के मौके पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा।...

ग्वालियर में छात्रा ने खुद को मारी गोली, मौत:सुसाइड नोट में लिखा- कम नंबर आए हैं, परिवार का नाम रोशन नहीं कर सकी

April 29, 2026/
10:28 pm

ग्वालियर में 11वीं की छात्रा ने पिता की पिस्तौल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली सीने में...

RPSC Deputy Commandant Exam Result

April 3, 2026/
9:34 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स...

Gold Prices Surge ₹368, Silver ₹2.41 Lakh; 2026 Updates

April 10, 2026/
1:51 pm

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में शुक्रवार को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

ग्लोरी’ के लिए पुलकित बने असली बॉक्सर:9 महीने की ट्रेनिंग से हुए थे ट्रांसफॉर्म; ट्रेलर लॉन्च में बॉक्सर नीरज के साथ उतरे रिंग में

May 15, 2026/
5:47 pm

बॉलीवुड में स्पोर्ट्स ड्रामा की विश्वसनीयता हमेशा एक बड़ी कसौटी रही है और इसी कसौटी पर खरे उतरने के लिए...

विजय सरकार पर ग्रहण, सिर्फ 116 विधायकों का समर्थन, कांग्रेस ने बिश्नोई को दिया कोलकाता, कल वीसीके का फैसला

May 8, 2026/
11:38 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अंतिम लॉन्च...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अविष्का के शतक से श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में:अफगानिस्तान को 103 रन से हराया; 21 जून को भारत से मुकाबला

अविष्का के शतक से श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में:अफगानिस्तान को 103 रन से हराया; 21 जून को भारत से मुकाबला

अविष्का फर्नांडो के शतक से श्रीलंका-ए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने दांबुला में अफगानिस्तान-ए को 103 रन से हरा दिया। 21 जून को इसी मैदान भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला जाएगा। शुक्रवार को अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका-ए ने 50 ओवर 322/8 का स्कोर बनाया। जवाब में अफगानिस्तान-ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। श्रीलंका-ए की जीत के हीरो अविष्का फर्नांडो रहे। उन्होंने 97 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली। 13 चौके और एक छक्का भी लगाया। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके। कुगाथस मथुलान ने 3 विकेट लिए। अविष्का को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डिकवेला और अविष्का ने बड़े स्कोर की नींव रखी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए को निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। डिकवेला ने 54 गेंदों पर 66 रन बनाए। पारी में 12 चौके भी शामिल रहे। डिकवेला के आउट होने के बाद भी अविष्का ने रन गति बनाए रखी। उन्होंने नुवानिदु फर्नांडो (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अविष्का ने 97 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली और 35वें ओवर में आउट हुए। लोअर ऑर्डर ने फिनिश किया अविष्का के आउट होने के बाद रविंदु फर्नांडो ने 18 गेंदों पर 25 रन। वहीं वनुजा साहन ने 16 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को गे बढ़ाया। आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे और श्रीलंका-ए ने 50 ओवर में 322/8 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दावूदजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। फारमनुल्लाह सफी ने 3 विकेट हासिल किए। समुधिता के शुरुआती झटकों से बिखरा अफगानिस्तान 323 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान इमरान मीर पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। नूर उल रहमान भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। दुलाज समुधिता ने शुरुआती ओवरों में दो बड़े झटके देकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। हसन ईसाखिल ने एक छोर संभालते हुए संघर्ष जरूर किया। उन्होंने 78 गेंदों पर 74 रन बनाए और बहीर शाह (35) के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन विकेट गिरते रहे। सफी को साथ नहीं मिला मध्यक्रम में फारमनुल्लाह सफी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 43 रन बनाए और कुछ समय के लिए श्रीलंका की चिंता बढ़ाई। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें कोई बड़ा साथ नहीं मिला। समुधिता और मथुलान ने लगातार विकेट निकालकर अफगानिस्तान की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। समुधिता ने 6.5 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि मथुलान ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और श्रीलंका-ए ने 103 रन से जीत दर्ज की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket