Monday, 09 Nov 2026 | 01:51 AM

Trending :

The world’s longest flight will span nine time zones

The world's longest flight will span nine time zones

सिडनी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यात्रियों को जेटलैग (थकान और अनिद्रा) से बचाने के लिए विमान में कृत्रिम सूर्योदय-सूर्यास्त, विशेष खान-पान और टहलने के लिए ‘वेलनेस जोन’ बनाया गया है। – फाइल फोटो

कल्पना कीजिए कि आप एक विमान में बैठते हैं और बिना कहीं रुके, पूरे एक दिन यानी करीब 20 से 22 घंटे तक लगातार आसमान में सफर करते हैं। सात से नौ टाइम जोन को एक साथ पार करने का यह सफर किसी भी इंसान के शरीर और दिमाग को थकाकर चूर करने के लिए काफी है। लेकिन विज्ञान की मदद से अब इस थकाऊ सफर को आरामदायक और सेहतमंद बनाने का एक बड़ा प्रयोग होने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई विमानन कंपनी ‘क्वांटस एयरवेज’ ने ‘सनराइज’ प्रोजेक्ट में दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट (सिडनी से लंदन) के लिए विशेष रूप से बनाए एयरबस ए350-1000यूएलआर विमान पेश किया है। उड़ानें अगले साल शुरू होंगी। दावा है कि इसमें यात्रियों को जेटलैग (थकान और अनिद्रा) से बचाने के लिए विमान में कृत्रिम सूर्योदय-सूर्यास्त, विशेष खान-पान और टहलने के लिए ‘वेलनेस जोन’ है।

एनिमेटेड लाइट जैविक घड़ी को दुरुस्त रखेगी

इतने लंबे सफर में इंसान के जैविक चक्र (बायोलॉजिकल क्लॉक) को संतुलित रखना वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक अनुसंधान में शामिल रहे सिडनी यूनिवर्सिटी में नींद विज्ञान के प्रोफेसर पीटर सिस्टुली कहते हैं, ‘नौ टाइम जोन को एक साथ पार करना बड़ा जैविक संकट होता है। इसे मात देने के लिए हमने विमान के भीतर हर छोटी डिटेल पर काम किया है। टेकऑफ के तुरंत बाद भारी भोजन देने से बचा जाएगा और शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी के अनुसार ‘प्रोटेक्टिव स्लीप विंडो’ तय होगा। इसमें विमान की खास एनिमेटेड लाइटिंग की बड़ी भूमिका होगी।’

विमान के केबिन डिजाइनर डेविड कॉन ने बताया, ‘विमान में ऑस्ट्रेलिया के प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित 14 अलग-अलग लाइट ‘सिनेरियो’ प्रोग्राम किए हैं, जो सुबह या शाम होने का अहसास कराएगी।

स्विमिंग पूल जैसा अहसास कराने वाला खास जोन भी

विमान में बिखरी हुई, झिलमिलाती रोशनी होगी, जो यात्रियों को किसी स्विमिंग पूल के किनारे लेटने जैसा अहसास कराएगी, जहां वे खड़े होकर स्ट्रेचिंग कर सकेंगे और शरीर को आराम दे सकेंगे। वजन की पाबंदियों के कारण इस बड़े विमान में केवल 238 यात्री ही सफर करेंगे, जिससे आम इकोनॉमी क्लास में भी पैरों को फैलाने के लिए 33 से 34 इंच की अतिरिक्त जगह मिलेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आमिर के सौतेले भाई ने एक्ट्रेस-पत्नी को पीटा:ईवा ग्रोवर बोलीं- शादी के तीसरे दिन इंटीमेट होते हुए मारा था, आमिर को परिवार फूंटी आंख नहीं पसंद

July 22, 2026/
12:19 pm

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हालांकि, शादी...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-516 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 21, 2026/
3:59 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 15:59 IST कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के साथ हाथ मिलाने के लिए अन्नाद्रमुक पर...

AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

April 14, 2026/
4:34 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 16:34 IST बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी का राजनीतिक करियर व्यावहारिक बहुमुखी...

रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर में रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

April 11, 2026/
10:53 am

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के मेमोरियल पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज:रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रहने का अनुमान; रुपए को संभालने और महंगाई रोकने पर फोकस

June 5, 2026/
9:41 am

भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिवसीय बैठक के फैसले आज घोषित होंगे। बाजार को उम्मीद है...

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता; मुस्तफिजुर-तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए

June 12, 2026/
12:33 am

बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके...

Kolkata Knight Riders' Rinku Singh plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad in Kolkata, India, Thursday, April. 2, 2026. (AP Photo/ Bikas Das)

April 2, 2026/
10:36 pm

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 22:36 IST राज्यसभा सांसद ने वीडियो को कैप्शन नहीं दिया, बल्कि सिर्फ एक नज़र ताबीज इमोजी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

The world’s longest flight will span nine time zones

The world's longest flight will span nine time zones

सिडनी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यात्रियों को जेटलैग (थकान और अनिद्रा) से बचाने के लिए विमान में कृत्रिम सूर्योदय-सूर्यास्त, विशेष खान-पान और टहलने के लिए ‘वेलनेस जोन’ बनाया गया है। – फाइल फोटो

कल्पना कीजिए कि आप एक विमान में बैठते हैं और बिना कहीं रुके, पूरे एक दिन यानी करीब 20 से 22 घंटे तक लगातार आसमान में सफर करते हैं। सात से नौ टाइम जोन को एक साथ पार करने का यह सफर किसी भी इंसान के शरीर और दिमाग को थकाकर चूर करने के लिए काफी है। लेकिन विज्ञान की मदद से अब इस थकाऊ सफर को आरामदायक और सेहतमंद बनाने का एक बड़ा प्रयोग होने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई विमानन कंपनी ‘क्वांटस एयरवेज’ ने ‘सनराइज’ प्रोजेक्ट में दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट (सिडनी से लंदन) के लिए विशेष रूप से बनाए एयरबस ए350-1000यूएलआर विमान पेश किया है। उड़ानें अगले साल शुरू होंगी। दावा है कि इसमें यात्रियों को जेटलैग (थकान और अनिद्रा) से बचाने के लिए विमान में कृत्रिम सूर्योदय-सूर्यास्त, विशेष खान-पान और टहलने के लिए ‘वेलनेस जोन’ है।

एनिमेटेड लाइट जैविक घड़ी को दुरुस्त रखेगी

इतने लंबे सफर में इंसान के जैविक चक्र (बायोलॉजिकल क्लॉक) को संतुलित रखना वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक अनुसंधान में शामिल रहे सिडनी यूनिवर्सिटी में नींद विज्ञान के प्रोफेसर पीटर सिस्टुली कहते हैं, ‘नौ टाइम जोन को एक साथ पार करना बड़ा जैविक संकट होता है। इसे मात देने के लिए हमने विमान के भीतर हर छोटी डिटेल पर काम किया है। टेकऑफ के तुरंत बाद भारी भोजन देने से बचा जाएगा और शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी के अनुसार ‘प्रोटेक्टिव स्लीप विंडो’ तय होगा। इसमें विमान की खास एनिमेटेड लाइटिंग की बड़ी भूमिका होगी।’

विमान के केबिन डिजाइनर डेविड कॉन ने बताया, ‘विमान में ऑस्ट्रेलिया के प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित 14 अलग-अलग लाइट ‘सिनेरियो’ प्रोग्राम किए हैं, जो सुबह या शाम होने का अहसास कराएगी।

स्विमिंग पूल जैसा अहसास कराने वाला खास जोन भी

विमान में बिखरी हुई, झिलमिलाती रोशनी होगी, जो यात्रियों को किसी स्विमिंग पूल के किनारे लेटने जैसा अहसास कराएगी, जहां वे खड़े होकर स्ट्रेचिंग कर सकेंगे और शरीर को आराम दे सकेंगे। वजन की पाबंदियों के कारण इस बड़े विमान में केवल 238 यात्री ही सफर करेंगे, जिससे आम इकोनॉमी क्लास में भी पैरों को फैलाने के लिए 33 से 34 इंच की अतिरिक्त जगह मिलेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket