Sunday, 09 Aug 2026 | 11:21 PM

Trending :

Allu Arjun Summoned in Pushpa 2 Stampede Case

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद के संध्या थिएटर हादसे के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन सोमवार को नामपल्ली कोर्ट में वर्चुअली पेश होंगे। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि, अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने बताया कि मुंबई में फिल्म की शूटिंग चलने के कारण उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की अनुमति मांगी थी।

पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 बनाया है। दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। कोर्ट ने भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और सुरक्षा फेल होने के इस मामले की सुनवाई के लिए अभिनेता समेत अन्य आरोपियों को 22 जून को खुद हाजिर होने का आदेश दिया था।

चार्जशीट में आरोपी नंबर 11 बने अल्लू अर्जुन पुलिस ने इस हादसे को लेकर कोर्ट में एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चार्जशीट में कुल 23 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें संध्या थिएटर के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1 से A10) बनाया गया है, जबकि अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) के रूप में लिस्ट किया गया है। कोर्ट ने मामले में आगे बढ़ते हुए 19 आरोपियों को नोटिस जारी किया है और उन्हें अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

दिसंबर 2024 में हुआ था हादसा यह पूरा मामला 4 दिसंबर 2024 का है। उस समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर एक बेनिफिट शो का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान थिएटर परिसर में क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। स्थिति अनियंत्रित होने की वजह से वहां भारी भगदड़ मच गई।

इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की जान चली गई थी, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे आयोजनों में भीड़ नियंत्रण को लेकर काफी बहस हुई थी।

अल्लू अर्जुन को देखने के लिए उमड़ी थी भीड़ पुलिस जांच के अनुसार, हादसे वाले दिन अल्लू अर्जुन खुद थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ थिएटर के एंट्री गेट की तरफ भागी, जिससे वहां दबाव बढ़ गया और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। चार्जशीट में थिएटर अधिकारियों, सुरक्षा गार्ड और इवेंट मैनेजमेंट के लोगों की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया गया है। हालांकि, इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया था और घायल बच्चे के इलाज के लिए वित्तीय और मेडिकल मदद भी पहुंचाई थी।

भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू 4 दिसंबर को हुए भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे।

रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’

इससे जुड़ी खबरें पढ़िए..

पुष्पा-2 भगदड़ केस- तेलंगाना CM बोले- एक्टर अपनी जिम्मेदारी समझें:अनुराग ठाकुर ने कहा- तेलुगु फिल्मों का बड़ा नाम, कांग्रेस इसे जमीन पर लाना चाहती है

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला बढ़ता जा रहा है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भीड़ को और फैंस को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी एक्टर्स की ही है। पूरी खबर पढ़ें..

भगदड़ केस-अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई:पुलिस सीन री-क्रिएट कर सकती है; संध्या थिएटर का नया वीडियो सामने आया

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए। पूरी खबर पढ़ें..

2. पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई; मां के गले लगकर अंदर गए; बोले- कानून का हमेशा सम्मान

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
KPIT Co-Founder Ravi Pandit Passes Away

May 8, 2026/
1:14 pm

पुणे2 घंटे पहले कॉपी लिंक टेक कंपनी केपीआईटी (KPIT) ग्रुप के चेयरमैन और को-फाउंडर रवि पंडित का 72 साल की...

Spain Held by Cape Verde in FIFA World Cup 2026 Qualifier

June 16, 2026/
12:55 am

अटलांटा14 मिनट पहले कॉपी लिंक मैच समाप्त होने के बाद केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने जश्न मनाया। FIFA वर्ल्ड...

तस्वीर का विवरण

May 3, 2026/
11:05 pm

केले की लस्सी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: 2 इंच केले, 1 कप ठंडा दही, ½ कप ठंडा दूध, 2-3...

सॉफ्टवेयर टूल्स से चल रही जापान की अनोखी पार्टी ‘मिराई’:हर मुश्किल का हल डेटा से, जनता से डिजिटल फीडबैक लेते हैं

May 17, 2026/
3:04 pm

जापान की राजनीति में एक अनोखी पार्टी ‘टीम फ्यूचर मिराई’ चर्चा में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समर्थक एजेंडे और टेक्नोलॉजी...

PM Modi Slovakia Visit | President Pellegrini & PM Fico Meet

June 15, 2026/
6:50 am

नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा28 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात...

‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान रोए थे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल:आर. माधवन ने बताया- 26/11 हमले के रीक्रिएशन सीन के बाद इमोशनल हुए थे

February 21, 2026/
12:11 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के रीक्रिएशन वाले सीन की शूटिंग के बाद एक्टर अक्षय खन्ना और अर्जुन...

Trump Skeptical of Iran Peace Proposal; Crime Price Not Paid

May 3, 2026/
4:11 pm

वॉशिंगटन डीसी22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव की समीक्षा करने की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Allu Arjun Summoned in Pushpa 2 Stampede Case

Allu Arjun Summoned in Pushpa 2 Stampede Case

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद के संध्या थिएटर हादसे के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन सोमवार को नामपल्ली कोर्ट में वर्चुअली पेश होंगे। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि, अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने बताया कि मुंबई में फिल्म की शूटिंग चलने के कारण उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की अनुमति मांगी थी।

पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 बनाया है। दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। कोर्ट ने भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और सुरक्षा फेल होने के इस मामले की सुनवाई के लिए अभिनेता समेत अन्य आरोपियों को 22 जून को खुद हाजिर होने का आदेश दिया था।

चार्जशीट में आरोपी नंबर 11 बने अल्लू अर्जुन पुलिस ने इस हादसे को लेकर कोर्ट में एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चार्जशीट में कुल 23 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें संध्या थिएटर के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1 से A10) बनाया गया है, जबकि अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) के रूप में लिस्ट किया गया है। कोर्ट ने मामले में आगे बढ़ते हुए 19 आरोपियों को नोटिस जारी किया है और उन्हें अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

दिसंबर 2024 में हुआ था हादसा यह पूरा मामला 4 दिसंबर 2024 का है। उस समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर एक बेनिफिट शो का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान थिएटर परिसर में क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। स्थिति अनियंत्रित होने की वजह से वहां भारी भगदड़ मच गई।

इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की जान चली गई थी, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे आयोजनों में भीड़ नियंत्रण को लेकर काफी बहस हुई थी।

अल्लू अर्जुन को देखने के लिए उमड़ी थी भीड़ पुलिस जांच के अनुसार, हादसे वाले दिन अल्लू अर्जुन खुद थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ थिएटर के एंट्री गेट की तरफ भागी, जिससे वहां दबाव बढ़ गया और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। चार्जशीट में थिएटर अधिकारियों, सुरक्षा गार्ड और इवेंट मैनेजमेंट के लोगों की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया गया है। हालांकि, इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया था और घायल बच्चे के इलाज के लिए वित्तीय और मेडिकल मदद भी पहुंचाई थी।

भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू 4 दिसंबर को हुए भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे।

रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’

इससे जुड़ी खबरें पढ़िए..

पुष्पा-2 भगदड़ केस- तेलंगाना CM बोले- एक्टर अपनी जिम्मेदारी समझें:अनुराग ठाकुर ने कहा- तेलुगु फिल्मों का बड़ा नाम, कांग्रेस इसे जमीन पर लाना चाहती है

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला बढ़ता जा रहा है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भीड़ को और फैंस को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी एक्टर्स की ही है। पूरी खबर पढ़ें..

भगदड़ केस-अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई:पुलिस सीन री-क्रिएट कर सकती है; संध्या थिएटर का नया वीडियो सामने आया

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए। पूरी खबर पढ़ें..

2. पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई; मां के गले लगकर अंदर गए; बोले- कानून का हमेशा सम्मान

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket