Tuesday, 22 Sep 2026 | 06:44 PM

Trending :

CCPA Fines Storia, English Oven ₹1 Lakh Each for 100% Pure Claims

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CCPA यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर ‘100%’ शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। ये स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है।

अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था।

चीफ कमिश्नर निधि खरे और कमिश्नर अनुपम मिश्रा की अगुवाई वाली अथॉरिटी ने दोनों कंपनियों को अपने प्रोडक्ट पैकेजिंग, वेबसाइट और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इन भ्रामक दावों को हटाने का निर्देश दिया है।

स्टोरिया: 100% कोकोनट वाटर नेचुरल का दावा, निकला 9.6% कंसंट्रेट

CCPA ने स्टोरिया फूड्स के ‘100% टेंडर कोकोनट वाटर’ और अनार, मैंगो, मिक्स्ड फ्रूट और अमरूद जैसे जूस के विज्ञापनों पर खुद संज्ञान लिया था। ये प्रोडक्ट्स कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट, ब्लिंकिट, जियोमार्ट और जेप्टो जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे थे।

जांचकर्ताओं ने जब इसके मुख्य प्रोडक्ट की सामग्री (इन्ग्रेडिएंट्स) की जांच की तो कहानी कुछ और ही निकली:

  • यह ड्रिंक पानी और सिर्फ 9.6% कोकोनट वाटर कंसंट्रेट को मिलाकर तैयार की गई थी, जिसे 100% नारियल पानी के ‘बराबर’ दिखाने के लिए रिकॉन्स्टिट्यूट (पुनर्गठित) किया गया था।
  • कंपनी ने ‘रिकॉन्स्टिट्यूटेड’ शब्द को पैकेट के पीछे बेहद बारीक अक्षरों में लिखा था, जबकि सामने बड़े अक्षरों में ‘100%’ का दावा किया था।
  • इसके अलावा, प्रोडक्ट में क्लास II प्रिजर्वेटिव (INS 202) मिलाया गया था, जिसके बाद कंपनी का इसे ‘100% नेचुरल’ कहना पूरी तरह से गलत साबित हुआ।

इंग्लिश ओवन ब्रेड: दावा 100% अट्टा ब्रेड का, निकला 87%

मिसेज बेक्टर्स कंपनी ने अपने ‘इंग्लिश ओवन’ ब्रांड के तहत अखबारों, वेबसाइट, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर बड़े-बड़े विज्ञापन दिए थे। इनमें “100% अट्टा ब्रेड”, “100% होल व्हीट ब्रेड” और “जीरो मैदा” जैसे दावे किए गए थे। इन विज्ञापनों वाले वीडियो को अप्रैल 2026 तक 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

सुनवाई के दौरान जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो कंपनी ने खुद स्वीकार किया कि उसकी ब्रेड में सिर्फ 87% होल व्हीट फ्लॉर (गेहूं का आटा) है। CCPA ने कहा कि जब आटे की मात्रा सिर्फ 87% है, तो पैकेट पर 100% लिखना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। इसके अलावा पैकेट पर एक साथ ‘100% होल व्हीट ब्रेड’ और ‘जीरो मैदा’ लिखना ग्राहकों के मन में यह झूठा प्रभाव डालता है कि प्रोडक्ट पूरी तरह से सिर्फ गेहूं के आटे से बना है।

CCPA ने कहा- विज्ञापन ग्राहकों के नजरिए से होना चाहिए

सुनवाई के दौरान मिसेज बेक्टर्स कंपनी ने दलील दी कि “100% अट्टा” लिखने का उनका मतलब सिर्फ यह था कि ब्रेड में अनाज के तौर पर केवल गेहूं के स्रोत का इस्तेमाल हुआ है, न कि यह उनके पूरे कंपोजीशन का दावा था।

CCPA ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। अथॉरिटी ने कहा कि किसी भी विज्ञापन को एक सामान्य और समझदार उपभोक्ता के नजरिए से देखा जाना चाहिए। विज्ञापनदाता बाद में कोई तकनीकी सफाई देकर ग्राहकों पर पड़े भ्रामक असर को सही नहीं ठहरा सकते। अगर कोई विज्ञापन उपभोक्ता को गुमराह करने की क्षमता रखता है, तो विज्ञापनदाता की मंशा क्या थी, यह मायने नहीं रखता।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाब के AAP मंत्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार:ED टीम अरोड़ा को चंडीगढ़ से दिल्ली ले गई; केजरीवाल बोले- पार्टी तोड़ने की कोशिश

May 9, 2026/
6:43 am

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के...

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

April 28, 2026/
4:30 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को...

अस्पताल में पहुंचकर मरीजों से मिलीं विधायक:बुरहानपुर में सुविधाओं के बारे में पूछा, बोलीं- व्यवस्थाएं बेहतर करने कलेक्टर से चर्चा करूंगी

April 6, 2026/
12:50 pm

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने सोमवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का...

गुणवत्ता में कमी पर मंत्री सारंग सख्त:स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

May 1, 2026/
9:57 pm

बरखेड़ा नाथू स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी सामने आने पर खेल एवं युवा कल्याण...

SRH Praful Hinge IPL 2026 Strategy; Sunrisers Hyderabad

April 24, 2026/
4:39 pm

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आने वाले मैचों के लिए अपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

CCPA Fines Storia, English Oven ₹1 Lakh Each for 100% Pure Claims

CCPA Fines Storia, English Oven ₹1 Lakh Each for 100% Pure Claims

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CCPA यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर ‘100%’ शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। ये स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है।

अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था।

चीफ कमिश्नर निधि खरे और कमिश्नर अनुपम मिश्रा की अगुवाई वाली अथॉरिटी ने दोनों कंपनियों को अपने प्रोडक्ट पैकेजिंग, वेबसाइट और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इन भ्रामक दावों को हटाने का निर्देश दिया है।

स्टोरिया: 100% कोकोनट वाटर नेचुरल का दावा, निकला 9.6% कंसंट्रेट

CCPA ने स्टोरिया फूड्स के ‘100% टेंडर कोकोनट वाटर’ और अनार, मैंगो, मिक्स्ड फ्रूट और अमरूद जैसे जूस के विज्ञापनों पर खुद संज्ञान लिया था। ये प्रोडक्ट्स कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट, ब्लिंकिट, जियोमार्ट और जेप्टो जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे थे।

जांचकर्ताओं ने जब इसके मुख्य प्रोडक्ट की सामग्री (इन्ग्रेडिएंट्स) की जांच की तो कहानी कुछ और ही निकली:

  • यह ड्रिंक पानी और सिर्फ 9.6% कोकोनट वाटर कंसंट्रेट को मिलाकर तैयार की गई थी, जिसे 100% नारियल पानी के ‘बराबर’ दिखाने के लिए रिकॉन्स्टिट्यूट (पुनर्गठित) किया गया था।
  • कंपनी ने ‘रिकॉन्स्टिट्यूटेड’ शब्द को पैकेट के पीछे बेहद बारीक अक्षरों में लिखा था, जबकि सामने बड़े अक्षरों में ‘100%’ का दावा किया था।
  • इसके अलावा, प्रोडक्ट में क्लास II प्रिजर्वेटिव (INS 202) मिलाया गया था, जिसके बाद कंपनी का इसे ‘100% नेचुरल’ कहना पूरी तरह से गलत साबित हुआ।

इंग्लिश ओवन ब्रेड: दावा 100% अट्टा ब्रेड का, निकला 87%

मिसेज बेक्टर्स कंपनी ने अपने ‘इंग्लिश ओवन’ ब्रांड के तहत अखबारों, वेबसाइट, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर बड़े-बड़े विज्ञापन दिए थे। इनमें “100% अट्टा ब्रेड”, “100% होल व्हीट ब्रेड” और “जीरो मैदा” जैसे दावे किए गए थे। इन विज्ञापनों वाले वीडियो को अप्रैल 2026 तक 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

सुनवाई के दौरान जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो कंपनी ने खुद स्वीकार किया कि उसकी ब्रेड में सिर्फ 87% होल व्हीट फ्लॉर (गेहूं का आटा) है। CCPA ने कहा कि जब आटे की मात्रा सिर्फ 87% है, तो पैकेट पर 100% लिखना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। इसके अलावा पैकेट पर एक साथ ‘100% होल व्हीट ब्रेड’ और ‘जीरो मैदा’ लिखना ग्राहकों के मन में यह झूठा प्रभाव डालता है कि प्रोडक्ट पूरी तरह से सिर्फ गेहूं के आटे से बना है।

CCPA ने कहा- विज्ञापन ग्राहकों के नजरिए से होना चाहिए

सुनवाई के दौरान मिसेज बेक्टर्स कंपनी ने दलील दी कि “100% अट्टा” लिखने का उनका मतलब सिर्फ यह था कि ब्रेड में अनाज के तौर पर केवल गेहूं के स्रोत का इस्तेमाल हुआ है, न कि यह उनके पूरे कंपोजीशन का दावा था।

CCPA ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। अथॉरिटी ने कहा कि किसी भी विज्ञापन को एक सामान्य और समझदार उपभोक्ता के नजरिए से देखा जाना चाहिए। विज्ञापनदाता बाद में कोई तकनीकी सफाई देकर ग्राहकों पर पड़े भ्रामक असर को सही नहीं ठहरा सकते। अगर कोई विज्ञापन उपभोक्ता को गुमराह करने की क्षमता रखता है, तो विज्ञापनदाता की मंशा क्या थी, यह मायने नहीं रखता।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket