Wednesday, 04 Nov 2026 | 10:40 AM

Trending :

RPSC AEN Mains Admit Card March 19

RPSC AEN Mains Admit Card March 19

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर ली जा सकती है।

.

परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 मार्च को जारी किए जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह की पारी 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बता दें कि प्री एग्जाम 28 से 30 सितंबर 2025 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया। इसमें 2413 कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।

कैलकुलेटर का कर सकेंगे उपयोग

​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित ‘नॉन-प्रोग्रामेबल’ साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जैल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी परमिशन दी गई है। इसके अलावा परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे।

1036 पदों पर होनी है भर्ती

सहायक अभियंता के 1036 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने पहले 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली। बाद में सहायक अभियंता (सिविल) के पूर्व विज्ञापित 125 पदों में 15 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल 140 पद और सहायक अभियंता (विद्युत) पूर्व विज्ञापित 20 पदों में 7 पद बढ़ाए गए हैं।

चेकिंग कर सेंटर पर एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री-फाइल फोटो

एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है

मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं।

अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ-

  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस(सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)

एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे।

बहकावें में नहीं आए, करें सूचना

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।

परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

…….

पढें ये खबर भी…

इकोनॉमिक्स लेक्चरर के 35 में से 6 पद रहे खाली:न्यूनतम मार्क्स भी नहीं ला पाए कैंडिडेट्स; ST वर्ग में एक भी सिलेक्शन नहीं

सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक (इकोनॉमिक्स) के 35 पदों में से 6 पद खाली रहेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें केवल 29 अभ्यर्थी ही मुख्य मेरिट में शामिल हो सके। इसका कारण कैंडिडेट्स की ओर से न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाना रहा। पूरी खबर पढें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

June 19, 2026/
7:19 pm

सामग्री: 1 कप ढीली मूंग दाल, 6 से 8 काली मिर्च पाउडर, 2 हरी मिर्च, 1 इंच बड़ा मसाला अदरक,...

कंगना रनोट की पहली फिल्म देख पैरेंट्स हुए नाराज:गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है

June 2, 2026/
1:41 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर को लेकर बताया कि यह फिल्म देखने के बाद उनके माता-पिता...

Most FIFA World Cup Goals

June 22, 2026/
11:31 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले...

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 8, 2026/
4:30 am

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार देर रात...

केसी बोकाड़िया बोले- ‘तीसरी बेगम’ में कड़वी सच्चाई दिखाई है:जय सियाराम विवाद, लव जिहाद मुद्दे और सेंसर बोर्ड पर खुलकर बोले फिल्ममेकर

May 15, 2026/
9:30 am

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रेखा, माधुरी दीक्षित और राजकुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके दिग्गज फिल्ममेकर केसी...

AI Tools Side Effect; ChatGPT Homework Vs Child Brain

April 16, 2026/
4:30 am

33 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं पटना का रहने वाला हूं। मेरी 13 साल की बेटी सातवीं...

सचिव पर जान से मारने की धमकी का आरोप:हरदा में चौकीदार बोला गवाही देने पर धमकाया, विधायक प्रतिनिधि से भी चल रहा विवाद

April 1, 2026/
9:21 am

हरदा में जनपद सचिव अशोक जाट और विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ता जा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

RPSC AEN Mains Admit Card March 19

RPSC AEN Mains Admit Card March 19

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर ली जा सकती है।

.

परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 मार्च को जारी किए जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह की पारी 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बता दें कि प्री एग्जाम 28 से 30 सितंबर 2025 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया। इसमें 2413 कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।

कैलकुलेटर का कर सकेंगे उपयोग

​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित ‘नॉन-प्रोग्रामेबल’ साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जैल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी परमिशन दी गई है। इसके अलावा परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे।

1036 पदों पर होनी है भर्ती

सहायक अभियंता के 1036 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने पहले 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली। बाद में सहायक अभियंता (सिविल) के पूर्व विज्ञापित 125 पदों में 15 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल 140 पद और सहायक अभियंता (विद्युत) पूर्व विज्ञापित 20 पदों में 7 पद बढ़ाए गए हैं।

चेकिंग कर सेंटर पर एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री-फाइल फोटो

एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है

मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं।

अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ-

  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस(सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)

एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे।

बहकावें में नहीं आए, करें सूचना

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।

परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

…….

पढें ये खबर भी…

इकोनॉमिक्स लेक्चरर के 35 में से 6 पद रहे खाली:न्यूनतम मार्क्स भी नहीं ला पाए कैंडिडेट्स; ST वर्ग में एक भी सिलेक्शन नहीं

सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक (इकोनॉमिक्स) के 35 पदों में से 6 पद खाली रहेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें केवल 29 अभ्यर्थी ही मुख्य मेरिट में शामिल हो सके। इसका कारण कैंडिडेट्स की ओर से न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाना रहा। पूरी खबर पढें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket