Thursday, 26 Nov 2026 | 12:29 PM

Trending :

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी

मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। टीजर से पहले मेकर्स ने मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के फर्स्ट लुक कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इसके साथ ही ‘गद्दी’ का एक खास पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है, “गद्दी है तो हम हैं।” जारी किए गए पोस्टर्स में मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और दुश्मनी की झलक दिखाई गई है। पोस्टर्स के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। पंकज त्रिपाठी के किरदार कलीन भैया के पोस्टर के साथ लिखा गया, “जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कलीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर।” वहीं अली फजल के किरदार गुड्डू भैया के पोस्टर पर लिखा है, “शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया आ रहे हैं बड़े पर्दे पर, तैयार हैं ना?” दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया के पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, “हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं। मुन्ना भैया का भौकाल, अब बड़े पर्दे पर।” 4 सितंबर को होगी रिलीज मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में रवि किशन भी नजर आएंगे फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आएंगे।
गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज में से एक है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
SRH batter Heinrich Klaasen. (AP Photo)

May 6, 2026/
9:32 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 21:32 IST तमिलनाडु में त्रिशंकु जनादेश के बाद तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) सहयोगियों की तलाश में...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 18, 2026/
11:33 am

1 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्थ कोरिया के संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी ने जीत दर्ज की...

ट्रम्प-पुतिन के समर्थन के बावजूद हंगरी में चुनाव हारे ऑर्बन:16 साल बाद सत्ता से बाहर, पुराने साथी पीटर मग्यार भारी बहुमत से जीते

April 13, 2026/
6:18 pm

विक्टर ऑर्बन हंगरी का प्रधानमंत्री चुनाव हार गए हैं। वे 16 साल से सत्ता में थे। विपक्षी तिस्जा पार्टी के...

AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
4:25 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 16:25 IST मतदाता अनिश्चित हैं कि एआईएमआईएम के सार्वजनिक रूप से टूटने और व्यापक मीडिया कवरेज...

रतलाम रेल मंडल में संदीप शर्मा बने PRI:DRM ऑफिस में संभाला कार्यभार; पूर्व में इंदौर में थे पदस्थ

April 1, 2026/
8:31 pm

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (DRM Office) के जनसंपर्क विभाग में बुधवार को संदीप शर्मा...

जौहर विवाद पर बोलीं स्वरा भास्कर:मेरे नाम पर लोगों को नौकरी मिल रही; स्वरा के बयान पर शहजाद और सिवेट के बीच हाथापाई

September 28, 2026/
4:15 pm

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिए अपने विवादित बयान पर खुल कर बात की है।...

बंगाल चुनाव की मतगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी का पहला बयान, कहा- टीएमसी जब भी कोर्ट गई, उसे...

May 2, 2026/
2:14 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव ख़त्म होने के बाद सपॉर्ट की बयानबाज़ी तेज़ी से हो रही है। बीजेपी ने यूक्रेनी...

राजनीति

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी

मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। टीजर से पहले मेकर्स ने मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के फर्स्ट लुक कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इसके साथ ही ‘गद्दी’ का एक खास पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है, “गद्दी है तो हम हैं।” जारी किए गए पोस्टर्स में मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और दुश्मनी की झलक दिखाई गई है। पोस्टर्स के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। पंकज त्रिपाठी के किरदार कलीन भैया के पोस्टर के साथ लिखा गया, “जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कलीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर।” वहीं अली फजल के किरदार गुड्डू भैया के पोस्टर पर लिखा है, “शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया आ रहे हैं बड़े पर्दे पर, तैयार हैं ना?” दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया के पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, “हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं। मुन्ना भैया का भौकाल, अब बड़े पर्दे पर।” 4 सितंबर को होगी रिलीज मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में रवि किशन भी नजर आएंगे फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आएंगे।
गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज में से एक है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket