Thursday, 08 Oct 2026 | 07:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sweden Ministers Baby Speech: Mom Career Not Hindered

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन की जलवायु मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी अपने तीन महीने के बेटे एडम को लेकर यूरोपीय संघ (EU) के जलवायु मंत्रियों की बैठक में पहुंचीं। लक्जमबर्ग में गुरुवार को हुई इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में रोमिना अपने बेटे को गोद में लेकर मीटिंग में हिस्सा लेती और भाषण देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बच्चे को शांत भी कराती रहीं, लेकिन साथ ही बैठक में अपनी बात भी रखती रहीं।

रॉयटर्स से बातचीत में पोरमोख्तारी ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया, ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि महिलाओं को करियर और परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि मां बनने का मतलब यह नहीं है कि किसी महिला का करियर रुक जाए।

EU काउंसिल के एक अधिकारी के मुताबिक, उनकी जानकारी में पहली बार किसी EU मंत्रियों की बैठक में एक बच्चा शामिल हुआ है।

बेटे के साथ EU मीटिंग में रोमिना… देखिए 2 तस्वीरें

यूरोपीय संघ की जलवायु समिट के दौरान स्वीडिश मंत्री रोमिना अपनी बात रखती और बच्चे को चुप कराती दिख रही हैं।

EU समिट खत्म होने के बाद रोमिना ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह ये दिखाना चाहती थी कि मां बनने के बाद करियर खत्म नहीं होता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने मंत्री की सरहाना की

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने स्वीडन की मंत्री के इस कदम की तारीफ की है। लोगों ने इसे कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि मां बनने के बाद भी महिलाएं परिवार और करियर दोनों की जिम्मेदारियां एक साथ निभा सकती हैं।

बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा कि वह यही मैसेज देना चाहती हैं कि मां बनने के बाद भी महिलाएं सार्वजनिक जीवन और नौकरी में सक्रिय रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप में परिवार के हित में बनाई गई नीतियां माता-पिता को बच्चों की देखभाल और काम के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करती हैं।

रोमिना ने अपने पार्टनर का जिक्र करते हुए कहा, “सिर्फ सरकार की नीतियां ही काफी नहीं होतीं। इसके लिए ऐसा साथी भी होना चाहिए, जो पुराने विचारों वाला न हो, बल्कि आधुनिक सोच रखता हो और जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हो।”

उन्होंने कहा कि अब स्वीडन में पिता का बच्चे की देखभाल के लिए घर पर रहना पहले जितना असामान्य या विवादित नहीं माना जाता। यह बदलाव देश की पारिवारिक नीतियों और समाज की बदलती सोच का नतीजा है।

पोरमोख्तारी स्वीडन की सबसे युवा मंत्री हैं

रोमिना पोरमोख्तारी 2022 में सासंद बनी थीं। उसे साल उन्हें सरकार में मंत्री बनाया गया। उस समय वह देश के इतिहास की सबसे कम उम्र की मंत्री बनी थीं। हाल ही में वह पैरेंटल लीव पूरी कर काम पर लौटी हैं।

उनके पति फिलहाल स्वीडन में सितंबर में होने वाले चुनाव तक पैरेंटल लीव पर हैं। वह भी लक्जमबर्ग पहुंचे थे और बैठक के दौरान एडम की देखभाल कर रहे थे। पोरमोख्तारी का कहना है कि उनके सहयोगियों का समर्थन भी इसे आसान बनाता है।

रोमिना पोरमोख्तारी स्वीडन के इतिहास में सबसे युवा नेता रही हैं।

स्वीडन में माता-पिता बनने पर 16 महीने की पेड लीव

स्वीडन उन देशों में शामिल है जहां माता-पिता को बच्चों की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। इन सुविधाओं का खर्च सरकार उठाती है और इन दिनों यह मुद्दा वहां चुनावी बहस का भी हिस्सा बना हुआ है।

स्वीडन में माता-पिता को बच्चे के जन्म के बाद करीब 16 महीने की सवेतन छुट्टी (पेड लीव) मिलती है। इसमें 90 दिन सिर्फ मां के लिए और 90 दिन सिर्फ पिता के लिए तय होते हैं। बाकी करीब 300 दिन दोनों अपनी जरूरत के हिसाब से आपस में बांट सकते हैं।

ये छुट्टियां एक-दूसरे को नहीं दी जा सकतीं। अगर कोई अपनी तय छुट्टी नहीं लेता, तो वह खत्म हो जाती है।

पिता के लिए तय इन छुट्टियों को आमतौर पर ‘डैड मंथ्स’ कहा जाता है। इसका मकसद यह है कि पिता भी बच्चों की परवरिश में बराबर की जिम्मेदारी निभाएं।

इटली, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे उदाहरण

2010: इटली की सांसद बच्ची को लेकर यूरोपीय संसद पहुंचीं

इटली की यूरोपीय सांसद लिसिया रोंजुली अपनी छह हफ्ते की बेटी विट्टोरिया को गोद में लेकर यूरोपीय संसद की कार्यवाही में शामिल हुई थीं। उस दौरान उनकी बच्ची उनकी गोद में ही बैठी रही, जबकि रोंजुली संसद में वोटिंग और बहस में हिस्सा लेती रहीं। तब पहली बार था जब कोई सांसद यूरोपीय संसद की कार्यवाही में शामिल हुई। बाद में भी वह कई मौके पर ऐसा करती नजर आईं।

यूरोपीय संसद की कार्यवाही के दौरान इटली की सांसद लिसिया रोंजुली की बेटी विट्टोरिया सदन के अंदर। यह तस्वीर 19 नवंबर 2013 को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में ली गई थी।

2018: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री 3 महीने की बेटी के साथ UN पहुंचीं

सितंबर 2018 में न्यूजीलैंड की तत्कालीन प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न अपनी तीन महीने की बेटी नेवे को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) पहुंची थीं। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निर्वाचित महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उस समय उनके पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड भी न्यूयॉर्क गए थे और बैठकों के दौरान बेटी की देखभाल करते थे। जेसिंडा ने कहा था कि मां बनने के बाद भी महिलाएं दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारियां निभा सकती हैं।

न्यूयॉर्क में 2018 में 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर पहुंची थीं।

2017: ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने संसद में बच्चे को स्तनपान कराया

जून 2017 में ऑस्ट्रेलिया की सीनेटर लारिसा वॉटर्स ने संसद की कार्यवाही के दौरान अपनी दो महीने की बेटी आलिया जॉय को स्तनपान कराते हुए भाषण दिया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में संसद में स्तनपान कराने की अनुमति देने वाला नियम लागू किया था। उनकी तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हुईं और उन्हें कामकाजी माताओं के लिए एक मजबूत संदेश माना गया।

2017 में ऑस्ट्रेलिया की सीनेटर लारिसा वाटर्स ने संसद में अपनी बेटी को स्तनपान कराया था।

——————–

ये खबर भी पढ़ीं…

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:इसके फीचर से रेपिस्ट बच्ची तक पहुंचा, भारत में इसके 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजरॉ

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है।

आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 4, 2026/
5:32 am

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 05:32 IST कोयंबटूर और मदुरै सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अन्नामलाई के समर्थन वाले पोस्टर...

'मुझे करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है':मुकेश खन्ना बोले- रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा, नए चेहरे के लिए देशभर में ऑडिशन लूंगा

April 18, 2026/
3:50 pm

एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा है कि वह रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल में कास्ट करने के पक्ष में...

पनीर सलाद रेसिपी: मिनट में निश्चित हरे मटर और पनीर वाला हाई प्रोटिन क्यूज़, वेट लॉस के लिए है परफेक्ट बॅट रेसिपी

March 11, 2026/
11:53 pm

11 मार्च 2026 को 23:53 IST पर अपडेट किया गया हाई प्रोटीन सलाद रेसिपी: अगर आप भी क्लासिक और झटपट...

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भारत मंडपम और इंदौर की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

February 22, 2026/
4:11 pm

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत मंडपम में हुई घटनाओं और इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव को लेकर कांग्रेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sweden Ministers Baby Speech: Mom Career Not Hindered

Sweden Ministers Baby Speech: Mom Career Not Hindered

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन की जलवायु मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी अपने तीन महीने के बेटे एडम को लेकर यूरोपीय संघ (EU) के जलवायु मंत्रियों की बैठक में पहुंचीं। लक्जमबर्ग में गुरुवार को हुई इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में रोमिना अपने बेटे को गोद में लेकर मीटिंग में हिस्सा लेती और भाषण देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बच्चे को शांत भी कराती रहीं, लेकिन साथ ही बैठक में अपनी बात भी रखती रहीं।

रॉयटर्स से बातचीत में पोरमोख्तारी ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया, ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि महिलाओं को करियर और परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि मां बनने का मतलब यह नहीं है कि किसी महिला का करियर रुक जाए।

EU काउंसिल के एक अधिकारी के मुताबिक, उनकी जानकारी में पहली बार किसी EU मंत्रियों की बैठक में एक बच्चा शामिल हुआ है।

बेटे के साथ EU मीटिंग में रोमिना… देखिए 2 तस्वीरें

यूरोपीय संघ की जलवायु समिट के दौरान स्वीडिश मंत्री रोमिना अपनी बात रखती और बच्चे को चुप कराती दिख रही हैं।

यूरोपीय संघ की जलवायु समिट के दौरान स्वीडिश मंत्री रोमिना अपनी बात रखती और बच्चे को चुप कराती दिख रही हैं।

EU समिट खत्म होने के बाद रोमिना ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह ये दिखाना चाहती थी कि मां बनने के बाद करियर खत्म नहीं होता है।

EU समिट खत्म होने के बाद रोमिना ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह ये दिखाना चाहती थी कि मां बनने के बाद करियर खत्म नहीं होता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने मंत्री की सरहाना की

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने स्वीडन की मंत्री के इस कदम की तारीफ की है। लोगों ने इसे कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि मां बनने के बाद भी महिलाएं परिवार और करियर दोनों की जिम्मेदारियां एक साथ निभा सकती हैं।

बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा कि वह यही मैसेज देना चाहती हैं कि मां बनने के बाद भी महिलाएं सार्वजनिक जीवन और नौकरी में सक्रिय रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप में परिवार के हित में बनाई गई नीतियां माता-पिता को बच्चों की देखभाल और काम के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करती हैं।

रोमिना ने अपने पार्टनर का जिक्र करते हुए कहा, “सिर्फ सरकार की नीतियां ही काफी नहीं होतीं। इसके लिए ऐसा साथी भी होना चाहिए, जो पुराने विचारों वाला न हो, बल्कि आधुनिक सोच रखता हो और जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हो।”

उन्होंने कहा कि अब स्वीडन में पिता का बच्चे की देखभाल के लिए घर पर रहना पहले जितना असामान्य या विवादित नहीं माना जाता। यह बदलाव देश की पारिवारिक नीतियों और समाज की बदलती सोच का नतीजा है।

पोरमोख्तारी स्वीडन की सबसे युवा मंत्री हैं

रोमिना पोरमोख्तारी 2022 में सासंद बनी थीं। उसे साल उन्हें सरकार में मंत्री बनाया गया। उस समय वह देश के इतिहास की सबसे कम उम्र की मंत्री बनी थीं। हाल ही में वह पैरेंटल लीव पूरी कर काम पर लौटी हैं।

उनके पति फिलहाल स्वीडन में सितंबर में होने वाले चुनाव तक पैरेंटल लीव पर हैं। वह भी लक्जमबर्ग पहुंचे थे और बैठक के दौरान एडम की देखभाल कर रहे थे। पोरमोख्तारी का कहना है कि उनके सहयोगियों का समर्थन भी इसे आसान बनाता है।

रोमिना पोरमोख्तारी स्वीडन के इतिहास में सबसे युवा नेता रही हैं।

रोमिना पोरमोख्तारी स्वीडन के इतिहास में सबसे युवा नेता रही हैं।

स्वीडन में माता-पिता बनने पर 16 महीने की पेड लीव

स्वीडन उन देशों में शामिल है जहां माता-पिता को बच्चों की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। इन सुविधाओं का खर्च सरकार उठाती है और इन दिनों यह मुद्दा वहां चुनावी बहस का भी हिस्सा बना हुआ है।

स्वीडन में माता-पिता को बच्चे के जन्म के बाद करीब 16 महीने की सवेतन छुट्टी (पेड लीव) मिलती है। इसमें 90 दिन सिर्फ मां के लिए और 90 दिन सिर्फ पिता के लिए तय होते हैं। बाकी करीब 300 दिन दोनों अपनी जरूरत के हिसाब से आपस में बांट सकते हैं।

ये छुट्टियां एक-दूसरे को नहीं दी जा सकतीं। अगर कोई अपनी तय छुट्टी नहीं लेता, तो वह खत्म हो जाती है।

पिता के लिए तय इन छुट्टियों को आमतौर पर ‘डैड मंथ्स’ कहा जाता है। इसका मकसद यह है कि पिता भी बच्चों की परवरिश में बराबर की जिम्मेदारी निभाएं।

इटली, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे उदाहरण

2010: इटली की सांसद बच्ची को लेकर यूरोपीय संसद पहुंचीं

इटली की यूरोपीय सांसद लिसिया रोंजुली अपनी छह हफ्ते की बेटी विट्टोरिया को गोद में लेकर यूरोपीय संसद की कार्यवाही में शामिल हुई थीं। उस दौरान उनकी बच्ची उनकी गोद में ही बैठी रही, जबकि रोंजुली संसद में वोटिंग और बहस में हिस्सा लेती रहीं। तब पहली बार था जब कोई सांसद यूरोपीय संसद की कार्यवाही में शामिल हुई। बाद में भी वह कई मौके पर ऐसा करती नजर आईं।

यूरोपीय संसद की कार्यवाही के दौरान इटली की सांसद लिसिया रोंजुली की बेटी विट्टोरिया सदन के अंदर। यह तस्वीर 19 नवंबर 2013 को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में ली गई थी।

यूरोपीय संसद की कार्यवाही के दौरान इटली की सांसद लिसिया रोंजुली की बेटी विट्टोरिया सदन के अंदर। यह तस्वीर 19 नवंबर 2013 को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में ली गई थी।

2018: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री 3 महीने की बेटी के साथ UN पहुंचीं

सितंबर 2018 में न्यूजीलैंड की तत्कालीन प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न अपनी तीन महीने की बेटी नेवे को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) पहुंची थीं। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निर्वाचित महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उस समय उनके पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड भी न्यूयॉर्क गए थे और बैठकों के दौरान बेटी की देखभाल करते थे। जेसिंडा ने कहा था कि मां बनने के बाद भी महिलाएं दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारियां निभा सकती हैं।

न्यूयॉर्क में 2018 में 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर पहुंची थीं।

न्यूयॉर्क में 2018 में 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर पहुंची थीं।

2017: ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने संसद में बच्चे को स्तनपान कराया

जून 2017 में ऑस्ट्रेलिया की सीनेटर लारिसा वॉटर्स ने संसद की कार्यवाही के दौरान अपनी दो महीने की बेटी आलिया जॉय को स्तनपान कराते हुए भाषण दिया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में संसद में स्तनपान कराने की अनुमति देने वाला नियम लागू किया था। उनकी तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हुईं और उन्हें कामकाजी माताओं के लिए एक मजबूत संदेश माना गया।

2017 में ऑस्ट्रेलिया की सीनेटर लारिसा वाटर्स ने संसद में अपनी बेटी को स्तनपान कराया था।

2017 में ऑस्ट्रेलिया की सीनेटर लारिसा वाटर्स ने संसद में अपनी बेटी को स्तनपान कराया था।

——————–

ये खबर भी पढ़ीं…

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:इसके फीचर से रेपिस्ट बच्ची तक पहुंचा, भारत में इसके 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजरॉ

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है।

आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket