Sunday, 22 Nov 2026 | 05:49 PM

Trending :

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच बराबरी पर है। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे है। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 103 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी साझेदारी ने कैरेबियंस की वापसी कराई है। एंटीगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मैच के पहले दिन श्रीलंकाई टीम 308 रन पर ऑलआउट हो गई थी। धनंजय डी सिल्वा (120 रन) ने शतक लगाया। कैरेबियाई ओपनर्स में फिफ्टी पार्टनरशिप
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (39) और ब्रैंडन किंग (31) ने पहले विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। दोनों ने नई गेंद का अच्छी तरह सामना किया। दोनों ने टीम को लंच तक एक विकेट पर 89 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम ने पहला सेशन समाप्त होते-होते ब्रैंडन किंग का विकेट गंवा दिया। वे 52 बॉल पर 31 रन बनाकर मिलन रथनायके की गेंद पर कैच आउट हो गए। दूसरे सत्र में श्रीलंका की वापसी
लंच के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनुशा ने कैंपबेल को आउट किया, जबकि मिलान रत्नायके ने किर्क मैकेंजी हज को चलता किया। इसके बाद जोशुआ डा सिल्वा (20) और जंगू ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन डी सिल्वा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। लाहिरू कुमारा की चोट बनी परेशानी श्रीलंका को तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की चोट का भी नुकसान उठाना पड़ा। हैमस्ट्रिंग में तकलीफ के कारण वे शुरुआती ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए। फिर गेंदबाजी नहीं कर सके। इससे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर पड़ गया। आखिरी सेशन में जंगू व चेज ने इसका पूरा फायदा उठाया। जंगू ने खेली करियर बेस्ट पारी
दूसरा टेस्ट खेल रहे अमीर जंगू ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाए। उन्होंने 174 गेंदों का सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। शाई होप के चोटिल होने के बाद टीम में मिले मौके का जंगू ने पूरा फायदा उठाया। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोस्टन चेज ने भी संयम दिखाते हुए नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने 105 गेंदों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। जंगू और चेज ने छठे विकेट के लिए नाबाद 103 रन जोड़कर श्रीलंका को दिन के बाकी समय कोई सफलता नहीं मिलने दी। ————————————————– विंडीज-श्रीलंका टेस्ट की यह खबर भी पढ़िए… श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में गुरुवार को मैच के पहले दिन कैरेबियाई टीम खाता भी नहीं खोल सकी। टीम के ओपनर्स नाबाद लौटे थे। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रोहित शर्मा ने इकाना में बॉलिंग की प्रैक्टिस की:लखनऊ में 42°C तापमान में खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच

June 17, 2026/
10:31 am

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज, 17 जून को दोपहर 1:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे...

Ruturaj Gaikwad and Kartik Sharma are building a partnership (Picture credit: AP)

May 18, 2026/
8:40 pm

आखरी अपडेट:18 मई, 2026, 20:40 IST पलानीस्वामी ने कहा कि फर्जी खबरें प्रसारित की गईं जिसमें आरोप लगाया गया कि...

ईरान जंग में खर्च हुईं चीन के लिए रिजर्व मिसाइलें:अमेरिका का मिसाइल स्टॉक खत्म होने के करीब; हर दिन ₹90 अरब खर्च

April 24, 2026/
3:54 pm

ईरान के साथ 38 दिन चले युद्ध में अमेरिका ने अपनी कई अहम और महंगी मिसाइलें खर्च कर दीं। इनमें...

पाकिस्तानी PM बोले- भारत पानी रोकेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे:कश्मीर पर रुख कभी नहीं बदलेंगे, मुनीर की लीडरशिप में हमने दुश्मन को हराया

August 14, 2026/
8:36 am

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर से भारत को चेतावनी दी है।...

चीन बोला- भारत दलाई लामा उत्तराधिकारी मामले से दूर रहे:यह हमारा आंतरिक मासला, तिब्बत मुद्दे में बाहरी दखल मंजूर नहीं

May 25, 2026/
3:06 pm

चीन ने भारत को दलाई लामा के उत्तराधिकार के मुद्दे से दूर रहने की सलाह दी है। बीजिंग ने कहा...

चाबहार की हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है भारत:अमेरिका प्रतिबंध हटने तक जारी रहेगी अस्थायी व्यवस्था; भारत का यहां 120 मिलियन डॉलर का निवेश

April 25, 2026/
4:56 pm

भारत ईरान के चाबहार पोर्ट में अपनी हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच बराबरी पर है। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे है। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 103 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी साझेदारी ने कैरेबियंस की वापसी कराई है। एंटीगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मैच के पहले दिन श्रीलंकाई टीम 308 रन पर ऑलआउट हो गई थी। धनंजय डी सिल्वा (120 रन) ने शतक लगाया। कैरेबियाई ओपनर्स में फिफ्टी पार्टनरशिप
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (39) और ब्रैंडन किंग (31) ने पहले विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। दोनों ने नई गेंद का अच्छी तरह सामना किया। दोनों ने टीम को लंच तक एक विकेट पर 89 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम ने पहला सेशन समाप्त होते-होते ब्रैंडन किंग का विकेट गंवा दिया। वे 52 बॉल पर 31 रन बनाकर मिलन रथनायके की गेंद पर कैच आउट हो गए। दूसरे सत्र में श्रीलंका की वापसी
लंच के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनुशा ने कैंपबेल को आउट किया, जबकि मिलान रत्नायके ने किर्क मैकेंजी हज को चलता किया। इसके बाद जोशुआ डा सिल्वा (20) और जंगू ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन डी सिल्वा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। लाहिरू कुमारा की चोट बनी परेशानी श्रीलंका को तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की चोट का भी नुकसान उठाना पड़ा। हैमस्ट्रिंग में तकलीफ के कारण वे शुरुआती ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए। फिर गेंदबाजी नहीं कर सके। इससे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर पड़ गया। आखिरी सेशन में जंगू व चेज ने इसका पूरा फायदा उठाया। जंगू ने खेली करियर बेस्ट पारी
दूसरा टेस्ट खेल रहे अमीर जंगू ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाए। उन्होंने 174 गेंदों का सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। शाई होप के चोटिल होने के बाद टीम में मिले मौके का जंगू ने पूरा फायदा उठाया। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोस्टन चेज ने भी संयम दिखाते हुए नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने 105 गेंदों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। जंगू और चेज ने छठे विकेट के लिए नाबाद 103 रन जोड़कर श्रीलंका को दिन के बाकी समय कोई सफलता नहीं मिलने दी। ————————————————– विंडीज-श्रीलंका टेस्ट की यह खबर भी पढ़िए… श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में गुरुवार को मैच के पहले दिन कैरेबियाई टीम खाता भी नहीं खोल सकी। टीम के ओपनर्स नाबाद लौटे थे। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket