Sunday, 28 Jun 2026 | 10:04 AM

Trending :

India vs Ireland 2nd T20 Today

India vs Ireland 2nd T20 Today

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी। अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा।

इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे।

इस मुकाबले में भारत का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा।

बेलफास्ट की पिच फिर बनेगी चुनौती

दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है। विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। बारिश की 15% संभावना है।

भारत ने 8 मैच जीते

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है।

गेंदबाजी और कप्तानी दोनों फेल रही

पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट झटके दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया।

इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे।

इस ओवर में 19 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने। यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया।

सूर्यांश भी खेल सकते हैं

भारत की टीम में बदलाव तय माना जा रहा है। पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था, लेकिन आयरलैंड में लेफ्टी बैटर्स कम होने के कारण उनका रोल सीमित रहा। यदि सूर्यांश शेडगे फिट होते हैं, तो उन्हें सुंदर की जगह मौका मिल सकता है।

दूसरी ओर अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है।

हर्षित राणा पर जिम्मेदारी

भारत के लिए हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से बाहर रहने के बाद उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 49 रन बनाए थे।

मूंद्रा ने पहली बॉल पर विकेट लिया था

पहले मैच में भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली बॉल पर विकेट लिया था। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने आयरलैंड से खेलने का रास्ता चुना और अब अपने जन्मदेश के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब हैं। आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीत 2022 में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद सबसे बड़ी सफलता है। टीम में बदलाव की संभावना नहीं है।

आंकड़ों में मुकाबला

  • आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने कप्तान बनने के बाद खेले तीनों टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया है। जय मूंद्रा ने पहले टी-20 में डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था।
  • प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले दो टी-20 इंटरनेशनल में 125 रन खर्च किए हैं। यह लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।

——————————————————

भारत के आयरलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए…

आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया, पहला टी-20 मैच 34 रन से जीता

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए

June 19, 2026/
4:00 pm

सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की 2024 में हत्या कर दी गई। उस समय सलमान फिल्म सिंकदर शूट...

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi, right, interacts with Canadian Prime Minister Mark Carney, at Hyderabad House, in New Delhi, Monday, March 2, 2026. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI03_02_2026_000067B)

March 2, 2026/
10:15 am

आखरी अपडेट:मार्च 02, 2026, 10:15 IST इसे “प्रशासन का पूर्ण राजनीतिकरण” कहते हुए, अशोक ने कहा कि राज्य मशीनरी कर्नाटक...

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश:उन पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- CBI जांच करे

April 17, 2026/
12:27 pm

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया...

मूवी रिव्यू – भारत भाग्य विधाता रिव्यू:26/11 की अनसुनी बहादुरी को सामने लाती है फिल्म, कंगना रनोट ने सादगी से जीता दिल

June 12, 2026/
11:02 am

26/11 मुंबई हमलों पर पहले भी कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। ज्यादातर कहानियां पुलिस, आतंकियों या सुरक्षा...

CBSE Class 10 Result 2026 LIVE: CBSE Second Board Examination Result Today at cbseresults.nic.in, Get Latest Updates Here

June 12, 2026/
12:59 pm

आखरी अपडेट:12 जून, 2026, 12:59 IST काकोली दस्तीदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति “बद से बदतर होती जा...

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Follow Scorecard And Match Action From Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

February 22, 2026/
7:48 pm

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 19:48 IST गांधी परिवार को रेड्डी की 1,000 करोड़ रुपये की पेशकश पर भाजपा नेताओं ने...

authorimg

May 14, 2026/
11:35 am

फरीदाबाद: खेत में रात का समय… चारों तरफ अंधेरा… किसान फसल की सिंचाई कर रहा होता है. तभी अचानक पैर...

दही पुदीना धनियापत्ता की चटनी रेसिपी

April 28, 2026/
11:51 am

28 अप्रैल 2026 को 11:51 IST पर अपडेट किया गया दही पुदीना धनियापत्ता चटनी: गर्मी के मौसम में जब चिलचिलाती...

राजनीति

India vs Ireland 2nd T20 Today

India vs Ireland 2nd T20 Today

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी। अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा।

इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे।

इस मुकाबले में भारत का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा।

बेलफास्ट की पिच फिर बनेगी चुनौती

दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है। विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। बारिश की 15% संभावना है।

भारत ने 8 मैच जीते

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है।

गेंदबाजी और कप्तानी दोनों फेल रही

पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट झटके दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया।

इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे।

इस ओवर में 19 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने। यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया।

सूर्यांश भी खेल सकते हैं

भारत की टीम में बदलाव तय माना जा रहा है। पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था, लेकिन आयरलैंड में लेफ्टी बैटर्स कम होने के कारण उनका रोल सीमित रहा। यदि सूर्यांश शेडगे फिट होते हैं, तो उन्हें सुंदर की जगह मौका मिल सकता है।

दूसरी ओर अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है।

हर्षित राणा पर जिम्मेदारी

भारत के लिए हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से बाहर रहने के बाद उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 49 रन बनाए थे।

मूंद्रा ने पहली बॉल पर विकेट लिया था

पहले मैच में भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली बॉल पर विकेट लिया था। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने आयरलैंड से खेलने का रास्ता चुना और अब अपने जन्मदेश के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब हैं। आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीत 2022 में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद सबसे बड़ी सफलता है। टीम में बदलाव की संभावना नहीं है।

आंकड़ों में मुकाबला

  • आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने कप्तान बनने के बाद खेले तीनों टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया है। जय मूंद्रा ने पहले टी-20 में डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था।
  • प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले दो टी-20 इंटरनेशनल में 125 रन खर्च किए हैं। यह लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।

——————————————————

भारत के आयरलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए…

आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया, पहला टी-20 मैच 34 रन से जीता

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket