Sunday, 28 Jun 2026 | 02:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

एंटीगुआ24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

इस रिकॉर्ड पार्टनरशिप के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। ओपनर पाथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर 15/1 है। निशान मदुष्का 2 और कसुन रजिता 4 रन पर नाबाद हैं।

  • जंगू और चेज की जोड़ी ने वेस्टइंडीज से किसी भी विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी की। दोनों ने ब्राइन लारा और रेडली जैकब का 282 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

जंगू और चेज ने शतक लगाए वेस्टइंडीज ने 271 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। 78 से आगे खेल रहे आमिर जंगू ने 233 और 42 रन से आगे खेलते हुए कप्तान रोस्टन चेज 194 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जंगू और चेज ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी पार किए।

चोटिल शाई होप के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जंगू ने लगभग पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोहरा शतक पूरा करने के बाद मैदान और ड्रेसिंग रूम से उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन की धैर्यपूर्ण और शानदार पारी खेली। वह अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्हें सोनल दिनूषा ने बोल्ड किया।

रथनायके ने तोड़ी साझेदारी, 5 विकेट झटके

श्रीलंका के मिलन रथनायके ने इस रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने जंगू को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पारी में 124 रन देकर पांच विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनूषा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन 234 रन भी खर्च किए।

श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ाई

वेस्टइंडीज ने 626 रन पर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और पाथुम निसांका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयडेन सील्स का शिकार बन गए। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज पूरी तरह मैच पर हावी नजर आया और चौथे दिन जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

————————————————–

एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

February 23, 2026/
10:09 am

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए...

कंट्री काउंटर्स; दुनिया के सारे देश घूमने का ट्रेंड:भीड़ से ऊबे लोग अनछुए डेस्टिनेशन का रुख कर रहे, एक्सपर्ट- यह प्रतिष्ठा का प्रतीक

June 6, 2026/
5:30 pm

प्रशांत महासागर का छोटा सा द्वीपीय देश ‘तुवालु’… हवाई व ऑस्ट्रेलिया के बीच बसा यह देश दुनिया के उन गिने-चुने...

Kiara Advani Denies Toxic Bold Scenes Rumors

May 5, 2026/
7:41 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर...

जंग के बीच लंदन में घर खोजना मुश्किल:एक हफ्ते का किराया 3-4 लाख रुपए; लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर, 20 PHOTOS

March 15, 2026/
9:23 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बड़ी संख्या...

ask search icon

March 22, 2026/
8:57 am

Last Updated:March 22, 2026, 08:57 IST बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना...

'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

June 10, 2026/
3:03 pm

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया। जहां एक...

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर:5 विभागों को अल्टीमेटम; राजगढ़ की समय-सीमा बैठक में रिकॉर्ड डिजिटलीकरण के निर्देश

April 13, 2026/
4:51 pm

राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने पर जोर दिया गया। बैठक...

राजनीति

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

एंटीगुआ24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

इस रिकॉर्ड पार्टनरशिप के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। ओपनर पाथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर 15/1 है। निशान मदुष्का 2 और कसुन रजिता 4 रन पर नाबाद हैं।

  • जंगू और चेज की जोड़ी ने वेस्टइंडीज से किसी भी विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी की। दोनों ने ब्राइन लारा और रेडली जैकब का 282 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

जंगू और चेज ने शतक लगाए वेस्टइंडीज ने 271 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। 78 से आगे खेल रहे आमिर जंगू ने 233 और 42 रन से आगे खेलते हुए कप्तान रोस्टन चेज 194 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जंगू और चेज ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी पार किए।

चोटिल शाई होप के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जंगू ने लगभग पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोहरा शतक पूरा करने के बाद मैदान और ड्रेसिंग रूम से उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन की धैर्यपूर्ण और शानदार पारी खेली। वह अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्हें सोनल दिनूषा ने बोल्ड किया।

रथनायके ने तोड़ी साझेदारी, 5 विकेट झटके

श्रीलंका के मिलन रथनायके ने इस रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने जंगू को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पारी में 124 रन देकर पांच विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनूषा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन 234 रन भी खर्च किए।

श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ाई

वेस्टइंडीज ने 626 रन पर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और पाथुम निसांका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयडेन सील्स का शिकार बन गए। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज पूरी तरह मैच पर हावी नजर आया और चौथे दिन जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

————————————————–

एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket