Saturday, 21 Nov 2026 | 05:33 AM

Trending :

आखिरी ओवर का रोमांच…वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

आखिरी ओवर का रोमांच...वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

मेजर क्रिकेट लीग में शनिवार रात एक अति रोमांचक मैच खेला गया। ऑकलैंड में मैच के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। टेक्सास सुपर किंग्स के अकील हुसैन ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया। लेकिन, फ्रीडम के बैटर निखिल चौधरी ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर अपनी टीम को एक विकेट की जीत दिला दी। अकील हुसैन ने मेजर लीग की पहली हैट्रिक ली टेक्सेस के अकील हुसैन ने 20वें ओवर की पहली बॉल मार्को यानसन (9 रन) को डॉट कराई। उन्होंने अगली बॉल पर यानसन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अपोंसो (18 रन) और फिर आसिफ महमूद (0 रन) को विकेटकीपर मुक्कामाला के हाथों स्टंप कराकर हैट्रिक पूरी की। अकील ने मेजर क्रिकेट लीग की पहली हैट्रिक ली। 5वीं गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने एक रन लेकर निखिल को स्ट्राइक दी। फिर भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड निखिल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को अपने नाम किया।
मिडिल ओवर में लड़खड़ाई फ्रीडम की टीम ओपनर्स के आउट होने के बाद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम लड़खड़ाती दिखी। मार्क चैपमेन 2 और एंडियस गॉस 6 रन बना सके। हालांकि, टीम ने 19 ओवर में जैसे-तैसे 180 रन बना लिए थे। यहां ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी। मिचेल ओवन की फिफ्टी, स्मिथ के साथ 91 रन जोड़े 186 के टारगेट का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन और स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार शुरुआत की। ओवन ने 35 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। जबकि, स्टीव स्मिथ ने 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। दोनों ने 91 रन की साझेदारी की। टेक्सास की ओर से कोई फिफ्टी नहीं टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेवोन फरेरा ने 20 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। जबकि वियान मुल्डन ने इतनी ही गेंद पर 43 रन बनाए। दोनों ने 31 गेंद पर नाबाद 75 रनों की साझेदारी की। ——————————————————————-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान ने पैपराजी को फटकार लगाई:गलत एंगल से वीडियो लेने को लेकर महिलाओं से बोले- जहां ऐसा हुआ न, घूम के चांटा मारो

September 20, 2026/
9:42 am

टीवी शो बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को सलमान खान पैपराजी पर जमकर भड़के। शो में...

एफ-1 टीम मर्सिडीज के बॉस का फलसफा:प्यार करने के लिए कोई अपना हो, कोई सार्थक काम हो और पूरा करने के लिए सपना हो

April 12, 2026/
12:36 pm

फॉर्मूला-1 की दुनिया में मर्सिडीज टीम के बॉस और सीईओ टोटो वोल्फ की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं...

भिंड में NH-719 पर 2 KM लंबा जाम:दबोहा पुलिया के पास बारातों के कारण फंसे सैकड़ों वाहन, एंबुलेंस भी घंटों जाम में अटकी

March 11, 2026/
10:04 pm

भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर बुधवार रात करीब 9 बजे के बाद अचानक जाम के हालात बन गए। दबोहा पुलिया...

अशोकनगर में सिलेंडर न मिलने पर चक्काजाम:डिलीवरी मैसेज आने के बाद भी नहीं मिली गैस; कलेक्ट्रेट पर खाली टंकी रखकर हंगामा

April 6, 2026/
10:30 am

अशोकनगर जिले में सोमवार को गैस सिलेंडर की डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद टंकी नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं...

आशा भोसले ने निधन से एक दिन पहले नाटक देखा:लोगों को डांट लगाते हुए कला को जिंदा रखने की बात कही थी

April 25, 2026/
3:20 pm

सिंगर आशा भोसले अपने निधन से एक दिन पहले मुंबई में तीन घंटे का मराठी नाटक देखने गई थीं। वहां...

Palakkad reported a voter turnout of 79.22% this assembly elections.

May 4, 2026/
2:35 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 14:35 IST थावनूर चुनाव परिणाम 2026: वीएस जॉय की जीत के पीछे एक प्रमुख कारक इंडियन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आखिरी ओवर का रोमांच…वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

आखिरी ओवर का रोमांच...वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

मेजर क्रिकेट लीग में शनिवार रात एक अति रोमांचक मैच खेला गया। ऑकलैंड में मैच के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। टेक्सास सुपर किंग्स के अकील हुसैन ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया। लेकिन, फ्रीडम के बैटर निखिल चौधरी ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर अपनी टीम को एक विकेट की जीत दिला दी। अकील हुसैन ने मेजर लीग की पहली हैट्रिक ली टेक्सेस के अकील हुसैन ने 20वें ओवर की पहली बॉल मार्को यानसन (9 रन) को डॉट कराई। उन्होंने अगली बॉल पर यानसन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अपोंसो (18 रन) और फिर आसिफ महमूद (0 रन) को विकेटकीपर मुक्कामाला के हाथों स्टंप कराकर हैट्रिक पूरी की। अकील ने मेजर क्रिकेट लीग की पहली हैट्रिक ली। 5वीं गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने एक रन लेकर निखिल को स्ट्राइक दी। फिर भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड निखिल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को अपने नाम किया।
मिडिल ओवर में लड़खड़ाई फ्रीडम की टीम ओपनर्स के आउट होने के बाद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम लड़खड़ाती दिखी। मार्क चैपमेन 2 और एंडियस गॉस 6 रन बना सके। हालांकि, टीम ने 19 ओवर में जैसे-तैसे 180 रन बना लिए थे। यहां ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी। मिचेल ओवन की फिफ्टी, स्मिथ के साथ 91 रन जोड़े 186 के टारगेट का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन और स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार शुरुआत की। ओवन ने 35 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। जबकि, स्टीव स्मिथ ने 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। दोनों ने 91 रन की साझेदारी की। टेक्सास की ओर से कोई फिफ्टी नहीं टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेवोन फरेरा ने 20 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। जबकि वियान मुल्डन ने इतनी ही गेंद पर 43 रन बनाए। दोनों ने 31 गेंद पर नाबाद 75 रनों की साझेदारी की। ——————————————————————-

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket