Sunday, 22 Nov 2026 | 01:46 PM

Trending :

Kangana ranaut react to a claim that she cut co star vir das lips in kissing scene

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। महिला ने दावा किया है कि वीर दास आज भी इस सदमे को भूल नहीं सके हैं। पॉडकास्ट का वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि वीर दास हर मुद्दे पर बोलते हैं, तो इस महिला के बयान पर चुप क्यों हैं, क्या महिला सच कह रही है।

वीर दास ने इस दावे को खारिज करते हुए कंगना रनोट का बचाव किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, “बिल्कुल। बस साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और आज भी मैं मानता हूं कि वह बेहद टैलेंटड आर्टिस्ट हैं। उनके बारे में इस तरह की झूठी बातें फैलाना गलत है। हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी को लेकर मुझे ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। लेकिन फिल्म के सेट पर हमारे बीच कभी कोई दिक्कत या विवाद नहीं हुआ।”

महिला के बयान पर कंगना रनोट भी भड़क गई हैं। उन्होंने वीर दास की पोस्ट के जवाब में लिखा है-

QuoteImage

थैंक्स वीर, लेकिन ये महिला है कौन? छी… लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं।

QuoteImage

क्या है महिला का पूरा दावा?

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में खुद को जर्नलिस्ट कहने वालीं महिला ने कहा, कंगना को क्यों भूल रहे हैं आप। जब वो रिवॉल्वर रानी शूट कर रही थी, पूछिए बेचारे वीर दास से। आप उसे आज भी पॉडकास्ट में बुलाएंगे तो वो अपने साथ हुए उस ट्रॉमा को याद कर रो पड़ेगा। रिवॉल्वर रानी के लिए उसे वीर दास को किस करना था। वो भूल गई। सीन खत्म हो गया, लेकिन वो तब भी किस करती रहीं। बेचारे (वीर दास) का लिप काटकर खूनाखून कर दिया उसको।

कभी कंगना ने वीर दास को कहा था आतंकवादी

बता दें कि एक समय कंगना रनोट और वीर दास के बीच बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, कुछ सालों पहले वीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई कम फ्रॉम टू इंडिया’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया था, जो वाशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर’ में उनके परफार्मेंस का एक हिस्सा था। शो में उन्होंने कहा था कि मैं एक ऐसे देश से आता हूं, जहां दिन में महिलाओं को पूजा जाता है और रात को उनके साथ सामूहिक बलात्कार होता है।

उनके इस बयान से विवाद हो गया और उनके खिलाफ देश भर में कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसी बीच कंगना रनोट ने वीर दास के बयान की आलोचना करते हुए आतंकवादी कहा था।

कंगना ने लिखा था, “जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं, तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है… बंगाल में पड़े अकाल के बाद चर्चिल कहा था, ‘ये भारतीय खरगोश की तरह हैं, और इसी तरह मरने के लिए बाध्य हैं…चर्चिल ने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता(सेक्स ड्राइव) को दोषी ठहराया… पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा क्रिएटिव काम एक सॉफ्ट टेरेरिज्म(आतंकवाद) है… वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी।

वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

June 28, 2026/
5:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब...

तस्वीर का विवरण

June 12, 2026/
4:54 pm

बहस के दौरान हवा में समानता बढ़ती है, जिससे दीवारें, प्लास्टिक और लकड़ी के फर्नीचर पर सीलन का असर दिखता...

Bangladesh PM Tariq Rahman India Visit

August 15, 2026/
3:09 pm

ढाका16 मिनट पहलेलेखक: मोहम्मद अरिफुल इस्लाम कॉपी लिंक इनसेट- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (बाएं) और करेंट पीएम तारिक...

दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे

April 12, 2026/
10:49 pm

बालाघाट के बैहर रोड पर रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेकाड़ी और पिपरटोला के बीच...

दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म की:बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शेयर की खबर; शादी के करीब 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनेंगी

March 19, 2026/
3:34 pm

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने गुरुवार को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म कर दी है। दिव्यांका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते...

साजन के सेट माधुरी को निहारते थे संजय दत्त:लॉरेंस डिसूजा बोले- कैमरे के पास आकर एक्ट्रेस को देखते थे, अफेयर पर कभी ध्यान नहीं दिया

August 9, 2026/
6:30 am

1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन अपनी कहानी, गानों और संजय दत्त, सलमान खान व माधुरी दीक्षित की तिकड़ी के...

बगदाद में बीच सड़क से अमेरिकी पत्रकार का अपहरण:जबरन गाड़ी में खींचकर ले गए; अमेरिकी दूतावास ने इराक न जाने की सलाह दी थी

April 1, 2026/
1:31 pm

अमेरिका की फ्रीलांस पत्रकार शैली किटल्सन का मंगलवार को इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया। अज्ञात हमलावरों...

दतिया दौरे पर मंत्री सारंग, पुलिस और लोगों में नोकझोंक:पण्डोखर महोत्सव में वीआईपी मूवमेंट के बीच लगा था जाम

April 18, 2026/
12:18 pm

प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार रात सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। इस दौरान धार्मिक...

MP Energy Dept Tech Innovations at Delhi Summit 2026

March 20, 2026/
11:40 am

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी ने खासा आकर्षण बटोरा। नई दिल्ली में आयोजित इस समिट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kangana ranaut react to a claim that she cut co star vir das lips in kissing scene

Kangana ranaut react to a claim that she cut co star vir das lips in kissing scene

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। महिला ने दावा किया है कि वीर दास आज भी इस सदमे को भूल नहीं सके हैं। पॉडकास्ट का वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि वीर दास हर मुद्दे पर बोलते हैं, तो इस महिला के बयान पर चुप क्यों हैं, क्या महिला सच कह रही है।

वीर दास ने इस दावे को खारिज करते हुए कंगना रनोट का बचाव किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, “बिल्कुल। बस साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और आज भी मैं मानता हूं कि वह बेहद टैलेंटड आर्टिस्ट हैं। उनके बारे में इस तरह की झूठी बातें फैलाना गलत है। हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी को लेकर मुझे ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। लेकिन फिल्म के सेट पर हमारे बीच कभी कोई दिक्कत या विवाद नहीं हुआ।”

महिला के बयान पर कंगना रनोट भी भड़क गई हैं। उन्होंने वीर दास की पोस्ट के जवाब में लिखा है-

QuoteImage

थैंक्स वीर, लेकिन ये महिला है कौन? छी… लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं।

QuoteImage

क्या है महिला का पूरा दावा?

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में खुद को जर्नलिस्ट कहने वालीं महिला ने कहा, कंगना को क्यों भूल रहे हैं आप। जब वो रिवॉल्वर रानी शूट कर रही थी, पूछिए बेचारे वीर दास से। आप उसे आज भी पॉडकास्ट में बुलाएंगे तो वो अपने साथ हुए उस ट्रॉमा को याद कर रो पड़ेगा। रिवॉल्वर रानी के लिए उसे वीर दास को किस करना था। वो भूल गई। सीन खत्म हो गया, लेकिन वो तब भी किस करती रहीं। बेचारे (वीर दास) का लिप काटकर खूनाखून कर दिया उसको।

कभी कंगना ने वीर दास को कहा था आतंकवादी

बता दें कि एक समय कंगना रनोट और वीर दास के बीच बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, कुछ सालों पहले वीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई कम फ्रॉम टू इंडिया’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया था, जो वाशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर’ में उनके परफार्मेंस का एक हिस्सा था। शो में उन्होंने कहा था कि मैं एक ऐसे देश से आता हूं, जहां दिन में महिलाओं को पूजा जाता है और रात को उनके साथ सामूहिक बलात्कार होता है।

उनके इस बयान से विवाद हो गया और उनके खिलाफ देश भर में कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसी बीच कंगना रनोट ने वीर दास के बयान की आलोचना करते हुए आतंकवादी कहा था।

कंगना ने लिखा था, “जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं, तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है… बंगाल में पड़े अकाल के बाद चर्चिल कहा था, ‘ये भारतीय खरगोश की तरह हैं, और इसी तरह मरने के लिए बाध्य हैं…चर्चिल ने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता(सेक्स ड्राइव) को दोषी ठहराया… पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा क्रिएटिव काम एक सॉफ्ट टेरेरिज्म(आतंकवाद) है… वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी।

वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket