Tuesday, 06 Oct 2026 | 04:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत समेत 4 विमेंस टीमें ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई:क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी, मेंस का कटऑफ 2026 रैंकिंग से

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Olympics Cricket Qualification, Los Angeles 2028, Cricket 2026 Ranking, Women Cricket Olympics, Men Cricket Olympics, ICC IOC Approval, Pomona Cricket Matches, India Cricket

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट का एक ही मैच खेला गया था।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की विमेंस टीमों ने लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 2028 के क्रिकेट इवेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। ICC और IOC ने क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी दे दी है। मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी।

पोमोना में खेले जाएंगे मैच

सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना के फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 से 29 जुलाई 2028 तक होंगे।

विमेंस कैटेगरी की बाकी दो टीमों का फैसला 2027 में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा।

ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे।

मेंस टीमें रैंकिंग के आधार पर

मेंस में 31 दिसंबर 2026 तक की ICC टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया की टॉप रैंकिंग टीमों को सीधे ओलिंपिक का टिकट मिलेगा। यानी पांच महाद्वीपों से एक-एक टीम सीधे क्वालिफाई करेगी। छठी और अंतिम टीम का फैसला 2027 के ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा, जिसमें सभी महाद्वीपों की टीमें हिस्सा लेंगी।

2027 में होगा ICC ओलिंपिक क्वालिफायर

मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में छठी और अंतिम टीम का फैसला 2027 में ICC ओलिंपिक क्वालिफायर से होगा। इसमें दोनों कैटेगरी की 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 31 दिसंबर 2026 तक सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाने वाली ICC रैंकिंग की शीर्ष टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट की तारीख और मेजबान देश का ऐलान ICC बाद में करेगी।

15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, 3-3 टीमों के दो ग्रुप

हर टीम अपने स्क्वॉड में अधिकतम 15 खिलाड़ी रख सकेगी। मेंस और विमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमों को 3-3 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी दोनों टीमों और दूसरे ग्रुप की दो टीमों से मुकाबला करेगी। इस तरह हर टीम कुल चार लीग मैच खेलेगी। दोनों कैटेगरी को मिलाकर 28 मैच होंगे। सभी मुकाबले पोमोना में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट

साल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट ओलिंपिक्स में नहीं खेला गया। पेरिस ओलिंपिक के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म अभिनेता आर.माधवन के संघर्ष की कहानी:फौजी नहीं बन पाए, सर्जरी ने 3 साल रोक दिया करिअर; आज हैं पैन-इंडिया स्टार

May 25, 2026/
1:38 pm

हिंदी और तमिल सिनेमा जगत में आर.माधवन आज न सिर्फ एक स्थापित अभिनेता, बल्कि जाने-माने निर्माता-निर्देशक भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी...

मध्यप्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का मौका:679 पदों पर हो रही भर्ती , 19 अप्रैल हैं आवेदन की आखिरी तारीख

April 11, 2026/
7:32 am

शुक्रवार रात निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक नगरी ओरछा का रामराजा सरकार मंदिर प्रांगण मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की प्रस्तुति से...

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की:11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल; तालिबान ने एयरस्पेस उल्लंघन का आरोप लगाया

June 10, 2026/
10:48 am

पाकिस्तान ने मंगलवार रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। तालिबान के मुताबिक, इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई है।...

मूवी रिव्यू: राजा शिवाजी:स्वराज्य की भावना को भव्यता से दिखाती फिल्म, रितेश देशमुख का सधा निर्देशन और स्टारकास्ट का असरदार अभिनय इसकी ताकत

May 1, 2026/
1:50 pm

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि स्वराज्य और मराठा अस्मिता को...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
3:17 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 15:17 IST संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रिमंडल पर...

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में पुनर्निर्माण के लिए मतदाता आयोग ने भर्ती सामग्री सुरक्षा व्यवस्था की स्थापना की

May 20, 2026/
3:05 pm

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई 2026 को पुनर्मतदान के लिए मतदाता आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था लगभग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारत समेत 4 विमेंस टीमें ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई:क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी, मेंस का कटऑफ 2026 रैंकिंग से

भारत समेत 4 विमेंस टीमें ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई:क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी, मेंस का कटऑफ 2026 रैंकिंग से
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Olympics Cricket Qualification, Los Angeles 2028, Cricket 2026 Ranking, Women Cricket Olympics, Men Cricket Olympics, ICC IOC Approval, Pomona Cricket Matches, India Cricket

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट का एक ही मैच खेला गया था।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की विमेंस टीमों ने लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 2028 के क्रिकेट इवेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। ICC और IOC ने क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी दे दी है। मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी।

पोमोना में खेले जाएंगे मैच

सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना के फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 से 29 जुलाई 2028 तक होंगे।

विमेंस कैटेगरी की बाकी दो टीमों का फैसला 2027 में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा।

ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे।

ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे।

मेंस टीमें रैंकिंग के आधार पर

मेंस में 31 दिसंबर 2026 तक की ICC टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया की टॉप रैंकिंग टीमों को सीधे ओलिंपिक का टिकट मिलेगा। यानी पांच महाद्वीपों से एक-एक टीम सीधे क्वालिफाई करेगी। छठी और अंतिम टीम का फैसला 2027 के ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा, जिसमें सभी महाद्वीपों की टीमें हिस्सा लेंगी।

2027 में होगा ICC ओलिंपिक क्वालिफायर

मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में छठी और अंतिम टीम का फैसला 2027 में ICC ओलिंपिक क्वालिफायर से होगा। इसमें दोनों कैटेगरी की 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 31 दिसंबर 2026 तक सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाने वाली ICC रैंकिंग की शीर्ष टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट की तारीख और मेजबान देश का ऐलान ICC बाद में करेगी।

15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, 3-3 टीमों के दो ग्रुप

हर टीम अपने स्क्वॉड में अधिकतम 15 खिलाड़ी रख सकेगी। मेंस और विमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमों को 3-3 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी दोनों टीमों और दूसरे ग्रुप की दो टीमों से मुकाबला करेगी। इस तरह हर टीम कुल चार लीग मैच खेलेगी। दोनों कैटेगरी को मिलाकर 28 मैच होंगे। सभी मुकाबले पोमोना में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट

साल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट ओलिंपिक्स में नहीं खेला गया। पेरिस ओलिंपिक के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket