Tuesday, 06 Oct 2026 | 05:54 PM

Trending :

EXCLUSIVE

T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की टीमें तय हो चुकी हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के लिए परिस्थितियों के अनुसार ढलना सबसे महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि टीमों को बिना किसी अभ्यास समय के एक शहर से दूसरे शहर (जैसे साउथम्प्टन से लीड्स और मैनचेस्टर से लॉर्ड्स) का सफर तय करना पड़ा है।

जियोस्टार के मीडिया डे के दौरान ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट इयान बिशप ने कहा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वर्तमान में टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें दिख रही हैं। हालांकि नॉकआउट स्टेज में किसी भी टीम को कमजोर नहीं माना जा सकता।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की गहराई सबसे बड़ी ताकत

इयान बिशप ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल दिखाया है और वे छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं। टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी की गहराई और पावर-हिटिंग है। टीम में जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड (जो दुनिया की बेस्ट युवा खिलाड़ियों में से एक हैं), एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड जैसी गहरी बल्लेबाजी लाइन-अप है। उनके पास सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, और युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन जैसी गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज को बेहतर खेल दिखाने की जरूरत

वेस्टइंडीज की टीम 2016 की पूर्व चैंपियन रह चुकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका खेल उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने कहा, आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैचों में उनकी बल्लेबाजी आत्मविश्वास से कम दिखी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को रोकने के लिए वेस्टइंडीज को अपने खेल के लेवल में 25% से 40% तक सुधार करना होगा।

टीम की सीनियर खिलाड़ी हेली मैथ्यूज और डेंड्रा डॉटिन अब तक बल्ले से अपनी लय में नहीं दिखी हैं, हालांकि मैथ्यूज ने गेंदबाजी अच्छी की है। शेमाइन कैंपबेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम को स्टेफनी टेलर और आलिया अलीन से बड़ी उम्मीदें होंगी।

इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों में बेहद मजबूत

इंग्लैंड की टीम का अपने घर में किसी भी विमेंस वर्ल्ड कप में न हारने का एक बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। वर्तमान में वे खिताब की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। यदि उनकी कप्तान नेट साइवर-ब्रंट पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरती हैं, तो इंग्लैंड को उनके घरेलू मैदानों पर हराना बेहद मुश्किल होगा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की तरह ही टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनाए हैं और उनकी बल्लेबाजी काफी गहरी है।

साउथ अफ्रीका उलटफेर करने में सक्षम

साउथ अफ्रीका की टीम को किसी भी फॉर्मेट में कम नहीं आंकी जा सकती। टीम हर बार ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट स्टेज और फाइनल में पहुंचकर संघर्ष करती है। हालांकि पिछले रन-चेज में उनका खेल थोड़ा डगमगाया था, लेकिन टीम के पास मरिजाने कैप, लौरा वोल्वार्ट, अयाबोंगा खाका और तस्मिन ब्रिट्स जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के पास लड़ने का कल्चर और जज्बा है।

ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखें।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bank Holiday List August 2026

August 4, 2026/
2:49 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक अगस्त महीना शुरू हो चुका है। इस महीने अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14...

ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएंगे न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट:बेटे आजाद और क्विन भी साथ जाएंगे, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

July 11, 2026/
10:35 am

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। शादी के...

बैंकॉक चेस ओपन; अरण्यक बने भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर:आर्थिक तंगी दिमाग पर ऐसे हावी, हर मैच करियर बचाने की चुनौती मानकर खेलते थे

April 21, 2026/
12:56 pm

भारतीय शतरंज के लिए हालिया हफ्ता ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा। आर. वैशाली के महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई करने...

IT रूल बदलेंगे- निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे

March 31, 2026/
7:06 am

केंद्र सरकार ने आईटी नियमन- 2021 में बदलाव का नया मसौदा जारी कर दिया है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकारी...

MP Minister Kailash Vijayvargiya Bengal Fake Cases

April 14, 2026/
9:45 pm

भोपाल7 घंटे पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने ही एक बयान के कारण मुसीबत...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 9, 2026/
10:19 pm

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 22:19 IST प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव, जो भारत के सबसे...

शाजापुर में जर्जर पीएम रूम में हो रहा पोस्टमार्टम:डॉक्टरों को हादसे का खतरा, कुंडी टूटने से गेट पर हथकड़ी का ताला

April 14, 2026/
4:23 pm

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बना पोस्टमार्टम रूम खराब हालत में है। यहां की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी...

हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन सुनवाई कर पुलिस को फटकारा:नाबालिग के अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कहा- 'बच्ची को हर हाल में पेश करो'

April 5, 2026/
12:52 am

23 फरवरी को एक नाबालिग किशोरी का अपहरण हुआ था। पुलिस एफआईआर करने में नानुकुर करती रही। थाने पहुंचे पीड़िता...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England

T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की टीमें तय हो चुकी हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के लिए परिस्थितियों के अनुसार ढलना सबसे महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि टीमों को बिना किसी अभ्यास समय के एक शहर से दूसरे शहर (जैसे साउथम्प्टन से लीड्स और मैनचेस्टर से लॉर्ड्स) का सफर तय करना पड़ा है।

जियोस्टार के मीडिया डे के दौरान ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट इयान बिशप ने कहा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वर्तमान में टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें दिख रही हैं। हालांकि नॉकआउट स्टेज में किसी भी टीम को कमजोर नहीं माना जा सकता।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की गहराई सबसे बड़ी ताकत

इयान बिशप ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल दिखाया है और वे छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं। टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी की गहराई और पावर-हिटिंग है। टीम में जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड (जो दुनिया की बेस्ट युवा खिलाड़ियों में से एक हैं), एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड जैसी गहरी बल्लेबाजी लाइन-अप है। उनके पास सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, और युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन जैसी गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज को बेहतर खेल दिखाने की जरूरत

वेस्टइंडीज की टीम 2016 की पूर्व चैंपियन रह चुकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका खेल उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने कहा, आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैचों में उनकी बल्लेबाजी आत्मविश्वास से कम दिखी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को रोकने के लिए वेस्टइंडीज को अपने खेल के लेवल में 25% से 40% तक सुधार करना होगा।

टीम की सीनियर खिलाड़ी हेली मैथ्यूज और डेंड्रा डॉटिन अब तक बल्ले से अपनी लय में नहीं दिखी हैं, हालांकि मैथ्यूज ने गेंदबाजी अच्छी की है। शेमाइन कैंपबेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम को स्टेफनी टेलर और आलिया अलीन से बड़ी उम्मीदें होंगी।

इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों में बेहद मजबूत

इंग्लैंड की टीम का अपने घर में किसी भी विमेंस वर्ल्ड कप में न हारने का एक बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। वर्तमान में वे खिताब की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। यदि उनकी कप्तान नेट साइवर-ब्रंट पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरती हैं, तो इंग्लैंड को उनके घरेलू मैदानों पर हराना बेहद मुश्किल होगा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की तरह ही टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनाए हैं और उनकी बल्लेबाजी काफी गहरी है।

साउथ अफ्रीका उलटफेर करने में सक्षम

साउथ अफ्रीका की टीम को किसी भी फॉर्मेट में कम नहीं आंकी जा सकती। टीम हर बार ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट स्टेज और फाइनल में पहुंचकर संघर्ष करती है। हालांकि पिछले रन-चेज में उनका खेल थोड़ा डगमगाया था, लेकिन टीम के पास मरिजाने कैप, लौरा वोल्वार्ट, अयाबोंगा खाका और तस्मिन ब्रिट्स जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के पास लड़ने का कल्चर और जज्बा है।

ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखें।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket