Wednesday, 07 Oct 2026 | 08:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Lockup 2 Madhuri Jain Grover Controversial Statement On Rich Poor Kids

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के एक बयान पर विवाद हो गया है। शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए माधुरी ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया।

इस दौरान उन्होंने अमीर और गरीब लोगों के बच्चे पैदा करने को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। माधुरी का यह सीक्रेट उन्हें शो से बाहर होने से तो बचा गया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

तीसरा बच्चा चाहते थे अशनीर ग्रोवर माधुरी जैन ग्रोवर ने शो के दौरान अपने परिवार से जुड़ा एक सच सामने रखा। उन्होंने बताया कि वे और अशनीर ग्रोवर एक तीसरा बच्चा चाहते थे। शुरुआत में उनका परिवार इस विचार के खिलाफ था, जिसके कारण उन्होंने अपना फैसला टाल दिया। बाद में जब दोनों ने दोबारा तीसरे बच्चे के लिए मन बनाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

माधुरी ने कहा कि तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है। शाहरुख खान समेत जितने भी अमीर लोग हैं, उनके तीन बच्चे हैं। ‘हम दो हमारे दो’ का यह कॉन्सेप्ट हर किसी पर लागू नहीं होता है।

अमीर और गरीब बच्चों पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद अपने सीक्रेट को बताते हुए माधुरी ने आगे कहा कि जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। माधुरी के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि यह सोच पूरी तरह से भेदभाव से भरी है।

एक यूजर ने लिखा कि यह बयान दिखाता है कि अमीरों का घमंड किस स्तर पर है। इसमें इंसान की गरिमा को उसके बैंक बैलेंस से तौला गया है, जैसे बच्चे पैदा करने का अधिकार सिर्फ अमीर लोगों को ही हो।

होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख पर भी उठे सवाल सोशल मीडिया पर माधुरी जैन ग्रोवर की आलोचना करने के साथ ही यूजर्स शो के होस्ट पर भी निशाना साध रहे हैं। इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि माधुरी के इतना बड़ा बयान देने के बाद भी शो के होस्ट कुछ नहीं बोल पाए और पूरी तरह चुप रहे। लोगों का कहना है कि भले ही होस्ट इस बात से असहमत रहे हों, लेकिन उन्हें इस तरह के कमेंट पर टोकना चाहिए था।

नेटफ्लिक्स के शो से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए-

राम कपूर ने चीटिंग को किया जस्टिफाई- राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? इस पर राम ने कहा- आप कनेक्शन फिर ढूंढिए। अगर आप प्यार करते हैं तो रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी मुश्किल सफर है। हमें शादी पर रोज काम करना होता है। 20-25 साल की शादी में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। बुरे समय में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। कभी-कभी ये गलती से हो जाता है।

आकांक्षा चमोला ने बायसेक्शुअल होने की बात कबूली- ये शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट कम और विवादों से सुर्खियों में है। शो के प्रीमियर में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक अनाउंस कर दिया, जिसे कई यूजर्स ने फेक कहा। अब हाल ही में आकांक्षा ने शो में बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि शादी से पहले उनके लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं और वो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं।

सवालों में नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटजी

आमतौर पर ऐसे रियलिटी शोज में खाने और टास्क पर झगड़े होते हैं, लेकिन इससे इतर नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में लगातार विवादों और झगड़ों को ही हाईलाइट किया जा रहा है। शो में भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया भर की बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करने वाले नेटफ्लिक्स को भारत में सर्वाइव करने और व्यूज बटोरने के लिए विवादों की जरुरत क्यों पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे रियलिटी शो लॉक-अप 2 में कंटेस्टेंट्स ने दिए जा रहे खाने की क्वालिटी पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, खराब खाना मिलने से रो पड़ीं और दावा किया कि शो में दिया जा रहा सूप, कौए की पेशाब जैसा है। इसके अलावा राम कपूर समेत शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी विरोध में उतर गए और एक रात बिना खाए सोए। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया:संसद फैसला करे, शरियत कानून की धाराएं रद्द करने से कानूनी खालीपन पैदा हो सकता है

March 10, 2026/
2:01 pm

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का समय आ गया है।...

New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 4, 2026/
5:32 am

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 05:32 IST कोयंबटूर और मदुरै सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अन्नामलाई के समर्थन वाले पोस्टर...

'बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज', आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के राहुल गांधी

April 26, 2026/
1:09 pm

विपक्ष में विपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव हत्या के बाद...

शाजापुर के किसान रोज जला रहे नरवाई:सरकार का जागरुकता अभियान हुआ फेल, प्रशासन ने नहीं लिया लिया एक्शन

April 7, 2026/
11:47 am

शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील में प्रशासनिक सख्ती और जागरूकता अभियानों के बावजूद किसान नरवाई जलाना बंद नहीं कर...

एचएस फूलका का बीजेपी में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरावेटिव और स्पेक्ट्रम का बड़ा किरदार?

April 1, 2026/
2:05 pm

दिल्ली में वरिष्ठ वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर वकील सिंह फूलका का बीजेपी में शामिल होना सिर्फ एक राजनीतिक खबर...

अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद वैष्णों देवी पहुंचे:फोटोज शेयर कीं, फाइनल में खेली थी 52 रन का पारी

March 14, 2026/
1:46 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता के दरबार में हाजिरी लगाने...

रियल एस्टेट- छोटे शहरों में प्रॉपर्टी नया सोना:बुनियादी ढांचे पर निवेश; 2-4 साल में 100% तक बढ़ सकते हैं दाम, इंदौर-जयपुर नए हॉटस्पॉट

March 13, 2026/
4:46 pm

अगर आप जमीन-जायदाद में निवेश की सोच रहे हैं तो जल्द फैसला करना फायदेमंद हो सकता है। इंदौर, भोपाल, जयपुर,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Lockup 2 Madhuri Jain Grover Controversial Statement On Rich Poor Kids

Lockup 2 Madhuri Jain Grover Controversial Statement On Rich Poor Kids

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के एक बयान पर विवाद हो गया है। शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए माधुरी ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया।

इस दौरान उन्होंने अमीर और गरीब लोगों के बच्चे पैदा करने को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। माधुरी का यह सीक्रेट उन्हें शो से बाहर होने से तो बचा गया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

तीसरा बच्चा चाहते थे अशनीर ग्रोवर माधुरी जैन ग्रोवर ने शो के दौरान अपने परिवार से जुड़ा एक सच सामने रखा। उन्होंने बताया कि वे और अशनीर ग्रोवर एक तीसरा बच्चा चाहते थे। शुरुआत में उनका परिवार इस विचार के खिलाफ था, जिसके कारण उन्होंने अपना फैसला टाल दिया। बाद में जब दोनों ने दोबारा तीसरे बच्चे के लिए मन बनाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

माधुरी ने कहा कि तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है। शाहरुख खान समेत जितने भी अमीर लोग हैं, उनके तीन बच्चे हैं। ‘हम दो हमारे दो’ का यह कॉन्सेप्ट हर किसी पर लागू नहीं होता है।

अमीर और गरीब बच्चों पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद अपने सीक्रेट को बताते हुए माधुरी ने आगे कहा कि जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। माधुरी के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि यह सोच पूरी तरह से भेदभाव से भरी है।

एक यूजर ने लिखा कि यह बयान दिखाता है कि अमीरों का घमंड किस स्तर पर है। इसमें इंसान की गरिमा को उसके बैंक बैलेंस से तौला गया है, जैसे बच्चे पैदा करने का अधिकार सिर्फ अमीर लोगों को ही हो।

होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख पर भी उठे सवाल सोशल मीडिया पर माधुरी जैन ग्रोवर की आलोचना करने के साथ ही यूजर्स शो के होस्ट पर भी निशाना साध रहे हैं। इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि माधुरी के इतना बड़ा बयान देने के बाद भी शो के होस्ट कुछ नहीं बोल पाए और पूरी तरह चुप रहे। लोगों का कहना है कि भले ही होस्ट इस बात से असहमत रहे हों, लेकिन उन्हें इस तरह के कमेंट पर टोकना चाहिए था।

नेटफ्लिक्स के शो से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए-

राम कपूर ने चीटिंग को किया जस्टिफाई- राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? इस पर राम ने कहा- आप कनेक्शन फिर ढूंढिए। अगर आप प्यार करते हैं तो रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी मुश्किल सफर है। हमें शादी पर रोज काम करना होता है। 20-25 साल की शादी में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। बुरे समय में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। कभी-कभी ये गलती से हो जाता है।

आकांक्षा चमोला ने बायसेक्शुअल होने की बात कबूली- ये शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट कम और विवादों से सुर्खियों में है। शो के प्रीमियर में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक अनाउंस कर दिया, जिसे कई यूजर्स ने फेक कहा। अब हाल ही में आकांक्षा ने शो में बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि शादी से पहले उनके लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं और वो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं।

सवालों में नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटजी

आमतौर पर ऐसे रियलिटी शोज में खाने और टास्क पर झगड़े होते हैं, लेकिन इससे इतर नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में लगातार विवादों और झगड़ों को ही हाईलाइट किया जा रहा है। शो में भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया भर की बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करने वाले नेटफ्लिक्स को भारत में सर्वाइव करने और व्यूज बटोरने के लिए विवादों की जरुरत क्यों पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे रियलिटी शो लॉक-अप 2 में कंटेस्टेंट्स ने दिए जा रहे खाने की क्वालिटी पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, खराब खाना मिलने से रो पड़ीं और दावा किया कि शो में दिया जा रहा सूप, कौए की पेशाब जैसा है। इसके अलावा राम कपूर समेत शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी विरोध में उतर गए और एक रात बिना खाए सोए। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket