Friday, 09 Oct 2026 | 12:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Prince Narula Yuvika Chaudhary Divorce Rumors | Anxiety Battle

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादी टूटने और तलाक की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में कपल ने माना कि एक समय उनके बीच हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।

दरअसल, कुछ समय पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और प्रिंस के एक व्लॉग के बाद उनके अलग होने की खबरें थीं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी।

एक व्लॉग की वजह से आई तलाक की खबर प्रिंस नरूला ने चैट शो में सफाई देते हुए बताया कि उनके एक पुराने व्लॉग की बात को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया था। प्रिंस के मुताबिक, उस समय वे काफी दबाव में थे। युविका की प्रेग्नेंसी चल रही थी, नया घर बन रहा था और काम का भी प्रेशर था। वे चाहते थे कि बच्चा नए घर में आए।

धूल-मिट्टी से एलर्जी से बचाने के लिए उन्होंने युविका को कुछ समय के लिए उनकी मां के घर भेज दिया था। व्लॉग में प्रिंस ने कह दिया कि ‘हम अब साथ नहीं रहते’, जिसका मतलब सिर्फ अलग-अलग घर था, लेकिन लोगों ने इसे तलाक से जोड़ दिया।

तनाव के कारण अलग होने का आ गया था विचार प्रिंस नरूला ने स्वीकार किया कि उनके रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आया था जब दोनों मानसिक रूप से बहुत थक चुके थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने अलग होने के बारे में भी सोच लिया था। प्रिंस ने कहा कि उस समय न तो युविका गलत थीं और न ही मैं गलत था। हम दोनों ही सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। हालांकि, उन्होंने इस मुश्किल दौर का सामना किया और अपने रिश्ते को टूटने से बचा लिया।

शादी के छह साल बाद, साल 2024 में दोनों बेटी के माता-पिता बने।

पोस्टपार्टम और एंग्जाइटी से साथ जूझा कपल मां बनने के बाद के अनुभव पर बात करते हुए युविका चौधरी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद का समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कठिन था। वजन बढ़ने के कारण आत्मविश्वास कम होने लगा था।

युविका ने रोते हुए बताया कि वे एक तरफ पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थीं और दूसरी तरफ प्रिंस की एंग्जाइटी को भी संभाल रही थीं। उस मुश्किल समय में उन्होंने सिर्फ अपनी बेटी के लिए खुद को मजबूत बनाए रखा ताकि उस पर इस तनाव का असर न पड़े।

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से फिर शुरू हुई चर्चा युविका और प्रिंस के तलाक की खबरें हाल ही में तब दोबारा शुरू हुईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। फैंस कयास लगाने लगे कि उनके बीच सब ठीक नहीं है। कपल ने कहा कि शुरुआत में इन अफवाहों से उन्हें परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि उन्हें हर बात का जवाब दुनिया को देने की जरूरत नहीं है। पहली बार माता-पिता बनने का यह सफर उनके लिए नई जिम्मेदारियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी।

बिग बॉस 9 से शुरू हुआ था दोनों का सफर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद, साल 2024 में दोनों IVF के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान में इमरान की रिहाई के लिए यूथ फोर्स बनी:खैबर में अटक ब्रिज पर समर्थकों ने कब्जा किया; आर्मी चीफ ने 5 हजार फौजी भेजे

February 19, 2026/
4:37 am

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में हालात बेकाबू हो रहे हैं। इमरान...

PM Modi Mann Ki Baat: Women Reservation, Heatwave Talk

April 26, 2026/
6:00 am

3 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड करेंगे। पीएम इस बार...

India Inflation Rises to 3.4%; Govt Denies Gas Shortage

April 14, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली28 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रिटेल महंगाई से जुड़ी रही। मार्च में रिटेल महंगाई बढ़कर...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू

September 17, 2026/
12:46 pm

बेंगलुरु में मंगलवार को महान कर्नाटक गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त...

USA H-1B Visa Fee Proposal

August 24, 2026/
7:26 pm

वॉशिंगटन डीसी28 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सरकार ने सोमवार को H-1B वीजा के लिए नया प्रस्ताव...

नेपाल में फिर बाढ़ की संभावना, बिहार में आएगी तबाही?:गंगा और गंडक उफन रहीं, अबकी ग्लेशियर टूटा तो नियंत्रण में नहीं रहेंगे हालात

August 28, 2026/
5:30 am

‘हालात काबू में हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।’ नेपाल में तबाही के बाद CM सम्राट चौधरी के इस...

Maharashtra SSC Result 2026 LIVE: MSBSHSE Class 10 Marks Memo Link here

May 8, 2026/
11:51 am

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 11:51 IST सूत्रों ने कहा कि संभावित DMK-AIADMK व्यवस्था पर चर्चा टीवीके को उसके प्रभावशाली चुनाव...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Prince Narula Yuvika Chaudhary Divorce Rumors | Anxiety Battle

Prince Narula Yuvika Chaudhary Divorce Rumors | Anxiety Battle

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादी टूटने और तलाक की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में कपल ने माना कि एक समय उनके बीच हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।

दरअसल, कुछ समय पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और प्रिंस के एक व्लॉग के बाद उनके अलग होने की खबरें थीं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी।

प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी।

एक व्लॉग की वजह से आई तलाक की खबर प्रिंस नरूला ने चैट शो में सफाई देते हुए बताया कि उनके एक पुराने व्लॉग की बात को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया था। प्रिंस के मुताबिक, उस समय वे काफी दबाव में थे। युविका की प्रेग्नेंसी चल रही थी, नया घर बन रहा था और काम का भी प्रेशर था। वे चाहते थे कि बच्चा नए घर में आए।

धूल-मिट्टी से एलर्जी से बचाने के लिए उन्होंने युविका को कुछ समय के लिए उनकी मां के घर भेज दिया था। व्लॉग में प्रिंस ने कह दिया कि ‘हम अब साथ नहीं रहते’, जिसका मतलब सिर्फ अलग-अलग घर था, लेकिन लोगों ने इसे तलाक से जोड़ दिया।

तनाव के कारण अलग होने का आ गया था विचार प्रिंस नरूला ने स्वीकार किया कि उनके रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आया था जब दोनों मानसिक रूप से बहुत थक चुके थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने अलग होने के बारे में भी सोच लिया था। प्रिंस ने कहा कि उस समय न तो युविका गलत थीं और न ही मैं गलत था। हम दोनों ही सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। हालांकि, उन्होंने इस मुश्किल दौर का सामना किया और अपने रिश्ते को टूटने से बचा लिया।

शादी के छह साल बाद, साल 2024 में दोनों बेटी के माता-पिता बने।

शादी के छह साल बाद, साल 2024 में दोनों बेटी के माता-पिता बने।

पोस्टपार्टम और एंग्जाइटी से साथ जूझा कपल मां बनने के बाद के अनुभव पर बात करते हुए युविका चौधरी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद का समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कठिन था। वजन बढ़ने के कारण आत्मविश्वास कम होने लगा था।

युविका ने रोते हुए बताया कि वे एक तरफ पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थीं और दूसरी तरफ प्रिंस की एंग्जाइटी को भी संभाल रही थीं। उस मुश्किल समय में उन्होंने सिर्फ अपनी बेटी के लिए खुद को मजबूत बनाए रखा ताकि उस पर इस तनाव का असर न पड़े।

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से फिर शुरू हुई चर्चा युविका और प्रिंस के तलाक की खबरें हाल ही में तब दोबारा शुरू हुईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। फैंस कयास लगाने लगे कि उनके बीच सब ठीक नहीं है। कपल ने कहा कि शुरुआत में इन अफवाहों से उन्हें परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि उन्हें हर बात का जवाब दुनिया को देने की जरूरत नहीं है। पहली बार माता-पिता बनने का यह सफर उनके लिए नई जिम्मेदारियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी।

बिग बॉस 9 से शुरू हुआ था दोनों का सफर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद, साल 2024 में दोनों IVF के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket