Wednesday, 15 Jul 2026 | 06:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग और बॉडी शेमिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। वहीं, जरीन का वीडियो सामने आने के बाद एक्टर एजाज खान भी पैपराजी पर जमकर भड़क गए। मीडिया से बातचीत में जरीन ने कहा, ‘मेरे साथ भी बुलिंग हुई है, लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह मुझे पहले बुली कर सके या अब कर सके। पता नहीं कैसे, लेकिन मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास रहा है। मेरे शरीर का आकार, मेरा वजन या मेरी बॉडी कभी मेरी पहचान पर हावी नहीं हुआ।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। आपको अपनी ताकत किसी और को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो लोग आपको दबाने लगेंगे और बुली करेंगे। इसलिए सबसे जरूरी बात है कि आप जैसे भी हैं, वैसे ही खुद पर पूरा भरोसा रखें। खुद को स्वीकार करें और सबसे बढ़कर, खुद से प्यार करें।’ दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट के दौरान जरीन खान पैपराजी पर भड़क गई थीं। वह मीडिया के सामने कपड़ों को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने उनसे कहा, ‘ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।’ यह बात सुनते ही जरीन ने सख्त लहजे में जवाब दिया, ‘फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ। मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जरीन खान के समर्थन में आए एजाज खान एक्टर एजाज खान भी जरीन के समर्थन में सामने आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पैपराजी के एक वर्ग की जमकर क्लास लगाई। एजाज ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे पैपराजी समुदाय की इमेज खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए और सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के लिए किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। एजाज ने कहा कि हर महिला किसी की मां, बहन, बेटी या पत्नी होती है। उन्होंने ऐसे लोगों से जरीन खान और उन सभी महिलाओं से माफी मांगने की अपील की, जिनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए किसी की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे वहीं, मई में सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे। हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, ‘सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी’, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जीतेंद्र@84, कभी हीरोइन के स्टंट किए, फिर बने स्टार:रेखा को टाइमपास कहा, सरेआम फूट-फूटकर रोईं, महमूद ने हंसाने के लिए उतारी पेंट, जानिए किस्से

April 7, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जीतेंद्र आज 84 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की चॉल...

धुरंधर 2 में आर माधवन के सीन पर विवाद:शिवसेना नेता ने गुरबाणी के अपमान पर उठाया सवाल, फिल्म मेकर्स से सार्वजनिक माफी की मांग की

March 23, 2026/
2:37 pm

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म के एक सीन में गुरबाणी के कथित अपमान को...

नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद:नमाज के समय तय, फित्रा की दरें घोषित; सुन्नी और शिया मस्जिदों में अलग-अलग इंतजाम

March 20, 2026/
12:35 am

रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न...

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

June 17, 2026/
6:44 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान समझौते के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नई चेतावनी दी है। CNN...

LSG vs KKR IPL 2026

April 10, 2026/
4:30 am

कोलकाता1 घंटे पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3...

Ramayan Movie Ranbir Kapoor Hanuman Jayanti Reveal 2026 Update

March 27, 2026/
10:48 am

22 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘रामायण’ के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा दुनिया की सबसे बड़ी विजुअल इफेक्ट्स (VFX) कंपनियों में से...

राजनीति

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग और बॉडी शेमिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। वहीं, जरीन का वीडियो सामने आने के बाद एक्टर एजाज खान भी पैपराजी पर जमकर भड़क गए। मीडिया से बातचीत में जरीन ने कहा, ‘मेरे साथ भी बुलिंग हुई है, लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह मुझे पहले बुली कर सके या अब कर सके। पता नहीं कैसे, लेकिन मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास रहा है। मेरे शरीर का आकार, मेरा वजन या मेरी बॉडी कभी मेरी पहचान पर हावी नहीं हुआ।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। आपको अपनी ताकत किसी और को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो लोग आपको दबाने लगेंगे और बुली करेंगे। इसलिए सबसे जरूरी बात है कि आप जैसे भी हैं, वैसे ही खुद पर पूरा भरोसा रखें। खुद को स्वीकार करें और सबसे बढ़कर, खुद से प्यार करें।’ दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट के दौरान जरीन खान पैपराजी पर भड़क गई थीं। वह मीडिया के सामने कपड़ों को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने उनसे कहा, ‘ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।’ यह बात सुनते ही जरीन ने सख्त लहजे में जवाब दिया, ‘फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ। मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जरीन खान के समर्थन में आए एजाज खान एक्टर एजाज खान भी जरीन के समर्थन में सामने आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पैपराजी के एक वर्ग की जमकर क्लास लगाई। एजाज ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे पैपराजी समुदाय की इमेज खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए और सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के लिए किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। एजाज ने कहा कि हर महिला किसी की मां, बहन, बेटी या पत्नी होती है। उन्होंने ऐसे लोगों से जरीन खान और उन सभी महिलाओं से माफी मांगने की अपील की, जिनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए किसी की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे वहीं, मई में सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे। हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, ‘सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी’, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket