Tuesday, 13 Oct 2026 | 04:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को छोटी घटना बताने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस विवाद पर अब उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी ट्रोल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या नेता के शोर से अपना स्टैंड नहीं बदलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं क्योंकि यह उनके एजेंडे में फिट नहीं बैठता। बयान पर कायम रहने की बात कही
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोग सच से सबसे ज्यादा तब डरते हैं जब वह उनके एजेंडे से मेल नहीं खाता। उन्होंने कुछ दिन पहले राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी बात रखी थी। अभिनेता ने साफ किया कि वे आज भी अपने हर शब्द पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सच से ज्यादा विवाद और शोर की जरूरत होती है, इसलिए इस पूरे मामले को घुमाकर पेश किया गया। एजेंडा चलाने वाले इकोसिस्टम पर साधा निशाना
वीडियो में अभिनेता ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अयोध्या जाकर अपने दिल की बात कही थी, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक खास नरेटिव को आगे बढ़ाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तय किया कि अनुपम खेर ने कुछ गलत कहा है। इसके बाद एक पूरा इकोसिस्टम उन्हें टारगेट करने, ट्रोल करने और गाली देने के लिए एक साथ आ गया। अनुपम ने कहा कि वे खुद के दम पर आगे बढ़े हैं और किसी भी चीज से डरने वाले नहीं हैं। चोरी का बचाव कर घिरे अनुपम खेर
इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया।उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना
इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एक्ट्रेस राम्या ‘धुरंधर 2’ पर भड़कीं:रणवीर सिंह के बालों का उड़ाया मजाक; कहा- फिल्म देखने के बजाय पैसे बचाएं, OTT का इंतजार करें

March 20, 2026/
8:22 pm

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन पूर्व लोकसभा सांसद और कन्नड़...

एमपी के संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत:हाईकोर्ट ने कहा- लाभ से वंचित करना तर्कहीन; वर्गीकरण कर वेतन-सेवा संबंधी लाभ दे सरकार

April 21, 2026/
10:01 pm

मंगलवार का दिन मध्यप्रदेश के लाखों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। जबलपुर हाईकोर्ट...

ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी की मौत:इजराइली हमले में बेटा भी मारा गया; तेल अवीव में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

March 18, 2026/
6:48 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 19वां दिन है। इजराइल के हमले में कल ईरान के सिक्योरिटी चीफ...

Kanye West Delhi Concert Postponed to May 2026

March 16, 2026/
3:30 pm

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का दिल्ली में होने वाला मेगा कॉन्सर्ट टल गया है। यह...

#ब्रेकिंगन्यूज़ | मुंबई में शिव सेना के 6 यूबीटी सांसद शिव सेना में शामिल हुए

June 22, 2026/
5:35 pm

महाराष्ट्र में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, शिव सेना (यूबीटी) के छह सांसद आधिकारिक तौर पर मुंबई में महाराष्ट्र के...

authorimg

May 1, 2026/
9:23 pm

शिशु के जन्म के बाद शुरुआती छह महीने तक मां का दूध ही सबसे संपूर्ण आहार माना जाता है. इसमें...

राजनीति

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को छोटी घटना बताने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस विवाद पर अब उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी ट्रोल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या नेता के शोर से अपना स्टैंड नहीं बदलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं क्योंकि यह उनके एजेंडे में फिट नहीं बैठता। बयान पर कायम रहने की बात कही
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोग सच से सबसे ज्यादा तब डरते हैं जब वह उनके एजेंडे से मेल नहीं खाता। उन्होंने कुछ दिन पहले राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी बात रखी थी। अभिनेता ने साफ किया कि वे आज भी अपने हर शब्द पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सच से ज्यादा विवाद और शोर की जरूरत होती है, इसलिए इस पूरे मामले को घुमाकर पेश किया गया। एजेंडा चलाने वाले इकोसिस्टम पर साधा निशाना
वीडियो में अभिनेता ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अयोध्या जाकर अपने दिल की बात कही थी, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक खास नरेटिव को आगे बढ़ाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तय किया कि अनुपम खेर ने कुछ गलत कहा है। इसके बाद एक पूरा इकोसिस्टम उन्हें टारगेट करने, ट्रोल करने और गाली देने के लिए एक साथ आ गया। अनुपम ने कहा कि वे खुद के दम पर आगे बढ़े हैं और किसी भी चीज से डरने वाले नहीं हैं। चोरी का बचाव कर घिरे अनुपम खेर
इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया।उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना
इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket