Wednesday, 21 Oct 2026 | 01:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

समय रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे:हाथ थामे नजर आए, भारी भीड़ में गिरे शख्स को उठाया; देखें वीडियो

कॉमेडियन समय रैना का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर भीड़ से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके साथ जो लड़की थी, वह कौन हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों समय रैना और फिल्म 12th फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच डेटिंग की अफवाहें चर्चा में थीं। अब सामने आए नए वीडियो के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 की शूटिंग के बाद समय रैना निकलते दिखाई देते हैं। इस दौरान वहां पैपराजी और फैंस की भीड़ मौजूद थी। भीड़ के बीच समय एक मास्क पहने लड़की का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकालते हुए कार तक ले जाते नजर आते हैं। समय-मेधा की डेटिंग अफवाहें चर्चा में थीं इससे पहले समय रैना और मेधा शंकर को लेकर भी डेटिंग की अफवाहें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग रास्तों से निकल गए। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख जुर्माना लगाया वहीं, मंगलवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी के केस में यह आदेश दिया है। इसकी सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने की। बेंच ने कहा कि हमारे आदेश के बावजूद रैना ने अपने शो पर किसी दिव्यांग को नहीं बुलाया। अदालत ने कहा- हमें लगता है कि रैना ने अदालत को गुमराह किया और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया। हम उन पर जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 हफ्ते में जमा करना होगा। अदालत क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें रैना के शो पर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के खर्च पर असंवेदनशील टिप्पणी करने और दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप है। फाउंडेशन की वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि रैना ने अपने किसी भी शो में शामिल होने के लिए उनसे या किसी अन्य दिव्यांगजन से कभी संपर्क नहीं किया। याचिकाकर्ता और रैना की दलील रैना के वकील ने कहा कि शो के जरिए हमने 9 लाख रुपए का फंड जुटाया है। दिव्यांगों को बुलाया गया था। शो पर उनकी फोटो भी थी। अगर दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता के क्लाइंट तक हम नहीं पहुंच पाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता सिंह ने कहा- हमें उनसे पैसे नहीं चाहिए। यह अहंकार है और हम इसके सामने नहीं झुकेंगे। इस पर समय के वकील ने कहा कि यह घमंड नहीं है। 2025 में शो के दौरान रणवीर के कमेंट से शुरू हुआ विवाद फरवरी 2025 में रणवीर अलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट में बतौर गेस्ट जज पहुंचे। उन्होंने एक प्रतियोगी से माता-पिता के यौन संबंधों से जुड़ा बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा। इस क्लिप के वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध शुरू हो गया। इसके बाद महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में FIR दर्ज हुई। शिकायतों में समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया और अन्य पैनलिस्टों के नाम शामिल किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में FIR दर्ज की गईं। शिकायतों में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और दूसरे पैनलिस्ट के नाम थे। आरोप लगा कि शो में अश्लील और अभद्र कंटेंट दिखाया गया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
3:09 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 15:09 IST अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने वाले किसी व्यक्ति के साथ...

WB बंगाल चुनाव 2026: बंगाल में फिर शामिल होंगी ममता सरकार, विधाननगर से टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस का दावा

April 26, 2026/
2:04 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कोलकाता में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। बिधाननगर सीट से ज़मीनी उम्मीदवार और...

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI  रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

April 28, 2026/
2:33 pm

आज के समय में जब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में...

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा दिखाया: विवाद के बाद 24 घंटे में माफी

April 30, 2026/
10:15 am

नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर साझा नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया। पोस्ट...

ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा:कहा- प्यार और जंग में सब जायज; एक्ट्रेस ने गवाह बनने की अर्जी दी थी

April 23, 2026/
11:03 am

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अप्रूवर बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

समय रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे:हाथ थामे नजर आए, भारी भीड़ में गिरे शख्स को उठाया; देखें वीडियो

समय रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे:हाथ थामे नजर आए, भारी भीड़ में गिरे शख्स को उठाया; देखें वीडियो

कॉमेडियन समय रैना का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर भीड़ से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके साथ जो लड़की थी, वह कौन हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों समय रैना और फिल्म 12th फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच डेटिंग की अफवाहें चर्चा में थीं। अब सामने आए नए वीडियो के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 की शूटिंग के बाद समय रैना निकलते दिखाई देते हैं। इस दौरान वहां पैपराजी और फैंस की भीड़ मौजूद थी। भीड़ के बीच समय एक मास्क पहने लड़की का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकालते हुए कार तक ले जाते नजर आते हैं। समय-मेधा की डेटिंग अफवाहें चर्चा में थीं इससे पहले समय रैना और मेधा शंकर को लेकर भी डेटिंग की अफवाहें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग रास्तों से निकल गए। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख जुर्माना लगाया वहीं, मंगलवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी के केस में यह आदेश दिया है। इसकी सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने की। बेंच ने कहा कि हमारे आदेश के बावजूद रैना ने अपने शो पर किसी दिव्यांग को नहीं बुलाया। अदालत ने कहा- हमें लगता है कि रैना ने अदालत को गुमराह किया और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया। हम उन पर जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 हफ्ते में जमा करना होगा। अदालत क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें रैना के शो पर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के खर्च पर असंवेदनशील टिप्पणी करने और दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप है। फाउंडेशन की वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि रैना ने अपने किसी भी शो में शामिल होने के लिए उनसे या किसी अन्य दिव्यांगजन से कभी संपर्क नहीं किया। याचिकाकर्ता और रैना की दलील रैना के वकील ने कहा कि शो के जरिए हमने 9 लाख रुपए का फंड जुटाया है। दिव्यांगों को बुलाया गया था। शो पर उनकी फोटो भी थी। अगर दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता के क्लाइंट तक हम नहीं पहुंच पाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता सिंह ने कहा- हमें उनसे पैसे नहीं चाहिए। यह अहंकार है और हम इसके सामने नहीं झुकेंगे। इस पर समय के वकील ने कहा कि यह घमंड नहीं है। 2025 में शो के दौरान रणवीर के कमेंट से शुरू हुआ विवाद फरवरी 2025 में रणवीर अलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट में बतौर गेस्ट जज पहुंचे। उन्होंने एक प्रतियोगी से माता-पिता के यौन संबंधों से जुड़ा बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा। इस क्लिप के वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध शुरू हो गया। इसके बाद महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में FIR दर्ज हुई। शिकायतों में समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया और अन्य पैनलिस्टों के नाम शामिल किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में FIR दर्ज की गईं। शिकायतों में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और दूसरे पैनलिस्ट के नाम थे। आरोप लगा कि शो में अश्लील और अभद्र कंटेंट दिखाया गया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket