Sunday, 18 Oct 2026 | 09:51 PM

Trending :

सोहेल खान बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम 'निर्वाण' रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा

एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि वह अपने बड़े बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सीमा सजदेह ने उसका नाम ‘निर्वाण’ रख दिया था। उन्होंने यह बात रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बातचीत के दौरान शेयर की। शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए अली गोनी ने सोहेल और सीमा की परवरिश की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बच्चे बहुत अच्छे संस्कार वाले हैं। इस पर सोहेल ने बताया कि पहली संतान के जन्म से पहले उन्होंने और सीमा ने मजाक में तय किया था कि बेटा हुआ तो नाम वह रखेंगे और बेटी हुई तो नाम सीमा रखेंगी। सोहेल ने कहा कि वह बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे और इसे उन्होंने अपने परिवार की सेक्युलर सोच का उदाहरण बताया। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद जब सीमा को होश आया तो उन्होंने सबसे पहले बच्चे का नाम ‘निर्वाण’ लिया। सोहेल ने कहा कि उस पल के बाद वह नाम बदलना नहीं चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाण का स्वभाव भी उसके नाम की तरह शांत और संतुलित है। शो में दिख रही सोहेल और सीमा की अच्छी बॉन्डिंग
शो में सीमा की एंट्री के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सीमा का स्वागत करते हुए सोहेल ने कहा था कि उन्होंने 25 साल इस खूबसूरत महिला के साथ बिताए हैं और अगर रिश्ते में कोई गलती हुई तो उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं। सीमा ने भी सोहेल के प्रति अपनापन जताया। जब होस्ट कुणाल खेमू ने उनसे गेम में उनके सहयोगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सोहेल ही उनके इकलौते सहयोगी हैं। बाद में सोहेल ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को देखकर उन्हें अंदर से खुशी हुई।
शादी टूटने पर भी की बात
एक अन्य एपिसोड में सोहेल ने अपनी शादी टूटने पर भी बात की। निखिल चिनप्पा के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उस समय उनका काम ठीक नहीं चल रहा था और वह सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा था कि सीमा उनके दोनों बच्चों की मां हैं और प्यार से भी ज्यादा वह उनका सम्मान करते हैं। उनके मुताबिक, इस शो ने दोनों को फिर से बातचीत करने और एक-दूसरे से खुलकर बात करने का मौका दिया। सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए। रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई इंफ्लुएंसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशल टंडन, नीति टेलर और पायल गेमिंग शामिल हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 26, 2026/
1:42 pm

Last Updated:February 26, 2026, 13:42 IST Truth About Antidepressants: एंजायटी और डिप्रेशन की अधिकतर दवाएं सुरक्षित होती हैं, लेकिन ये...

HDFC Bank Top Gainer; Reliance, Airtel Market Cap Rise

July 12, 2026/
3:21 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों...

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

February 18, 2026/
3:13 am

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलोन्ग...

टॉप-10 में 4 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा:SBI टॉप गेनर, वैल्यू ₹63,922 करोड़ बढ़ी; LIC को सबसे ज्यादा नुकसान

August 9, 2026/
12:14 pm

बीते हफ्ते देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल लगभग 1.43 लाख...

शिवसेना ने कहा- नो-एंट्री के बावजूद वाहन घुस रहे:सीधी में जाम से लोग-दुकानदार परेशान, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

April 28, 2026/
7:20 pm

शहर में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या को लेकर शिवसेना ने मंगलवार को नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने...

सुनीता ने कहा- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे:भड़ककर गोविंदा बोले- हद में रहो, बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहीं, जानिए पूरा बयान

August 15, 2026/
3:19 pm

पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा भड़क गए हैं। सुनीता ने गोविंदा के को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ...

CJI सूर्यकांत ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी:कहा- मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने फर्जी डिग्रीधारियों की आलोचना की

May 16, 2026/
6:43 pm

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सोहेल खान बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम 'निर्वाण' रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा

सोहेल खान बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम 'निर्वाण' रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा

एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि वह अपने बड़े बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सीमा सजदेह ने उसका नाम ‘निर्वाण’ रख दिया था। उन्होंने यह बात रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बातचीत के दौरान शेयर की। शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए अली गोनी ने सोहेल और सीमा की परवरिश की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बच्चे बहुत अच्छे संस्कार वाले हैं। इस पर सोहेल ने बताया कि पहली संतान के जन्म से पहले उन्होंने और सीमा ने मजाक में तय किया था कि बेटा हुआ तो नाम वह रखेंगे और बेटी हुई तो नाम सीमा रखेंगी। सोहेल ने कहा कि वह बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे और इसे उन्होंने अपने परिवार की सेक्युलर सोच का उदाहरण बताया। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद जब सीमा को होश आया तो उन्होंने सबसे पहले बच्चे का नाम ‘निर्वाण’ लिया। सोहेल ने कहा कि उस पल के बाद वह नाम बदलना नहीं चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाण का स्वभाव भी उसके नाम की तरह शांत और संतुलित है। शो में दिख रही सोहेल और सीमा की अच्छी बॉन्डिंग
शो में सीमा की एंट्री के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सीमा का स्वागत करते हुए सोहेल ने कहा था कि उन्होंने 25 साल इस खूबसूरत महिला के साथ बिताए हैं और अगर रिश्ते में कोई गलती हुई तो उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं। सीमा ने भी सोहेल के प्रति अपनापन जताया। जब होस्ट कुणाल खेमू ने उनसे गेम में उनके सहयोगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सोहेल ही उनके इकलौते सहयोगी हैं। बाद में सोहेल ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को देखकर उन्हें अंदर से खुशी हुई।
शादी टूटने पर भी की बात
एक अन्य एपिसोड में सोहेल ने अपनी शादी टूटने पर भी बात की। निखिल चिनप्पा के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उस समय उनका काम ठीक नहीं चल रहा था और वह सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा था कि सीमा उनके दोनों बच्चों की मां हैं और प्यार से भी ज्यादा वह उनका सम्मान करते हैं। उनके मुताबिक, इस शो ने दोनों को फिर से बातचीत करने और एक-दूसरे से खुलकर बात करने का मौका दिया। सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए। रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई इंफ्लुएंसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशल टंडन, नीति टेलर और पायल गेमिंग शामिल हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket