Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अमेरिका में लुधियाना के अवतार सिंह की हत्या का खुलासा:किसी और का करना था किडनैप, बदमाशों ने सवाल पूछे, सही जवाब ना देने पर किया मर्डर

अमेरिका के ट्रेसी शहर के गुरुद्वारा साहिब परिसर से लुधियाना के 57 वर्षीय अवतार सिंह को 17 फरवरी को किडनैप किया गया। किडनैपिंग के तीन दिन बाद यानी 20 फरवरी को उनका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किडनैपरों ने किसी और को उठाना था, लेकिन गलत पहचान के कारण वो अवतार सिंह को उठाकर ले गए। रास्ते में जाते हुए जब किडनैपरों ने उससे कुछ सवाल पूछे तो अवतार सिंह जवाब नहीं दे पाया। किडनैपर्स ने अवतार सिंह को छोड़ने के बजाय उनकी हत्या कर दी और शव अपहरण स्थल से करीब दो घंटे की दूरी पर स्थित लेक बेरीसा के पास हाइवे के किनारे फेंक दिया। जिसे तीन दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। शव बरामद होने की सूचना बाबा धुमा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दे दी थी। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर गुरुद्वारा साहिब परिसर से किडनैपरों ने किसे उठाना था। गलत पहचान के कारण अवतार सिंह की हत्या के बाद लोगों में दहशत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या को लेकर कैलिफोर्निया में अलग-अलग अफसरों के बयान… अवतार सिंह की हत्या को लेकर कैलिफोर्निया प्रशासन के अलग-अलग डिपार्टमेंट से बयान जारी किए जा रहे हैं। बयान में इसे गलत पहचान के कारण हुई हत्या बताया जा रहा है। उनके बयानों की अहम बातें, पढ़िए.. सैन जोकिन काउंटी शेरिफ के पैट्रिक विथ्रो का बयान कैलिफोर्नियां पुलिस के अधिकारी शेरिफ विथ्रो का कहना है कि अवतार सिंह का अपहरण कोई रैंडम इंसीडेंट नहीं है। यह एक योजनाबद्ध तरीके से किया गया अपहरण था। लेकिन अपहरण करने वालों ने किसी और को किडनेप करना था। किडनैपर्स का निशाना कोई और था। वो किसी और व्यक्ति की तलाश में थे। ऐसा लगता है कि जब अवतार सिंह ने उन्हें वे जवाब नहीं दिए जिसे वो किडनैप करना चाहते थे तो किडनैपर उसे साथ ले गए। पहचान की पुष्टि: पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें बेहद दुख है कि किडनैपर्स ने अवतार सिंह की हत्या की और उनका शव बरादम हो गया है। कड़ी कार्रवाई: पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस के डिटेक्टिव्स अवतार सिंह हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जैसे ही पकड़े जाएंगे उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी। शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता हीदर ब्रैंट का बयान शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीदर ब्रैंट ने भी साफ किया कि अवतार सिंह किडनैपर्स के मुख्य टारगेट पर नहीं थे बल्कि उन्हें गलती से किडनैप कर दिया था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेट में एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) और काले कपड़े पहने तीन अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए हैं। ब्रेंट के अनुसार अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया था। कहीं और मारकर शव झील के पास फेंका नपा काउंटी के प्रवक्ता हेनरी वोफर्ड का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि अवतार सिंह की मृत्यु नपा काउंटी में नहीं हुई थी। उन्हें कहीं और मारकर शव को झील के पास फेंका गया था। घटना के बाद केस से संबंधित अहम अपडेट कोई तत्काल खतरा नहीं: पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि यह एक अलग घटना है। यह किसी एक विशेष समुदाय को टारगेट करके नहीं की गई है। उनका कहना है कि समुदाय के लिए फिलहाल कोई और खतरा नहीं है। अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी: पुलिस अब उन तीन संदिग्धों की तलाश कर रही है जो सफेद एसयूवी में देखे गए थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें। गुरुद्वारा साहिब के बाहर से हुआ अपहरण 17 फरवरी को शाम 8:52 बजे पुलिस को अवतार सिंह के लापता होने की सूचना मिली और पुलिस गुरुद्वारा परिसर में पहुंची। वहां से पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले। जिसमें कुछ संदिग्ध लोग अवतार सिंह को सफेद रंग की एक्सयूवी जबरन बैठाते हुए दिखे। पुलिस ने जारी की थी अवतार सिंह व कार की फोटो परिवार की शिकायत के बाद सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने अवतार सिंह व किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की एक्सयूवी कार की फोटो जारी की और पुलिस ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। पत्नी को घर पर नहीं मिले पति तो की शिकायत अवतार सिंह के अपहरण की बात तब सामने आई जब17 फरवरी को उनकी पत्नी काम से लौटी और अवतार सिंह घर पर नहीं थे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से संपर्क किया और उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। तीन दूधमुंहे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अवतार सिंह के तीन बच्चे हैं और तीनों का जन्म एक साथ करीब छह महीने पहले हुआ था। जानकारी के अनुसार इन बच्चों का जन्म शादी के 20 साल बाद हुआ। अब इन तीनों बच्चों के सिर से पिता उठ गया। गुरुद्वारा साहिब में रसोइये का काम करते थे अवतार सिंह अवतार सिंह पिछले कई वर्षों से टकसाल के नियंत्रण वाले गुरुद्वारा ‘गुरु नानक प्रकाश’ में रसोइये के रूप में सेवा कर रहे थे। बाबा धुमा के अनुसार, वह लंबे समय तक चौक मेहता स्थित टकसाल के मुख्यालय ‘गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश’ में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। कैलिफोर्नियां में अवतार सिंह के परिवार की जुटाया जा रहा फंड अवतार सिंह बुल्ट की हत्या के बाद उनके परिवार की आर्थिक मदद के लिए सिख समुदाय ने फंड जुटाना शुरू कर दिया है। सिख समुदाय गोफंडमी पोर्टल के जरिए उनके लिए फंड जुटा रहा है ताकि उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। फंड जुटाने के लिए सिख समुदाय द्वारा की गई भावुक अपील “हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ट्रेसी गुरुद्वारा साहिब के प्रिय सेवादार, अवतार सिंह बुल्ट, जिनका अपहरण कर लिया गया था, उनकी दुखद मृत्यु हो गई है। एक बेहद चिंताजनक गुमशुदगी के रूप में जो शुरू हुआ था, उसका अंत उनके परिवार और पूरी संगत के लिए एक अकल्पनीय क्षति के रूप में हुआ है।” अवतार सिंह जी ने 20 वर्षों से अधिक समय तक एक समर्पित सेवादार और लंगरी के रूप में गुरुद्वारा साहिब की निष्ठापूर्वक सेवा की। वह अपनी विनम्रता, शांत समर्पण और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जिससे हर कोई उन्हें अपने परिवार जैसा महसूस करता था। उनकी सेवा, ईमानदारी और अटूट विश्वास ने अनगिनत जीवनों को छुआ, और उनकी अनुपस्थिति हमारे समुदाय में एक गहरा शून्य छोड़ गई है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनके 6 महीने के तीन जुड़वां बच्चे (triplets) हैं, जो अब एक समर्पित पति और पिता के बिना भविष्य का सामना कर रहे हैं। इस अत्यंत कठिन समय में, हम समुदाय से अपील करते हैं कि वे इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल देने के लिए साथ आएं। एकत्र की गई राशि का उपयोग आने वाले महीनों और वर्षों में उनकी पत्नी और बच्चों को स्थिरता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। एक अकेली मां के रूप में एक बच्चे का पालन-पोषण करना भी चुनौतीपूर्ण होता है और तीन शिशुओं के साथ, यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। आपकी उदारता, प्रार्थना और समर्थन इस युवा परिवार के लिए बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह अवतार सिंह बुल्ट के लिए एकमात्र आधिकारिक GoFundMe पेज है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
40-Year-Old Green House Stands Strong in Nuwakot

September 1, 2026/
1:05 pm

काठमांडू 1 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में त्रिशूली नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में कई...

जंग में मारी गई बच्ची को महिलाओं ने कंधा दिया:फूलों से सजी कब्र में दफनाया; अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की 20 PHOTOS

March 8, 2026/
6:45 am

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का रविवार को नौवां दिन है। जंग की वजह से ईरान के कई शहरों में...

authorimg

February 26, 2026/
1:42 pm

Last Updated:February 26, 2026, 13:42 IST Truth About Antidepressants: एंजायटी और डिप्रेशन की अधिकतर दवाएं सुरक्षित होती हैं, लेकिन ये...

Stock Market Live Updates: Sensex, Nifty Rally Over Hopes Of Fresh Peace Talks

April 16, 2026/
3:51 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 15:51 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया कि प्रक्रिया का विरोध करने वाली आवाजें “राजनीतिक...

PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

May 11, 2026/
7:58 am

देश के प्रधानमंत्री से जुड़े कथित फर्जी और भ्रामक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के मामले में फेमस...

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक टैंकर से टकराया:चालक केबिन में फंसा, लोहे की बॉडी काटकर निकाला गया; हाईवे पर लग गया था जाम

April 18, 2026/
12:05 am

ग्वालियर में तेज रफ्तार से आ रहे एक टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा ट्रक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अमेरिका में लुधियाना के अवतार सिंह की हत्या का खुलासा:किसी और का करना था किडनैप, बदमाशों ने सवाल पूछे, सही जवाब ना देने पर किया मर्डर

अमेरिका में लुधियाना के अवतार सिंह की हत्या का खुलासा:किसी और का करना था किडनैप, बदमाशों ने सवाल पूछे, सही जवाब ना देने पर किया मर्डर

अमेरिका के ट्रेसी शहर के गुरुद्वारा साहिब परिसर से लुधियाना के 57 वर्षीय अवतार सिंह को 17 फरवरी को किडनैप किया गया। किडनैपिंग के तीन दिन बाद यानी 20 फरवरी को उनका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किडनैपरों ने किसी और को उठाना था, लेकिन गलत पहचान के कारण वो अवतार सिंह को उठाकर ले गए। रास्ते में जाते हुए जब किडनैपरों ने उससे कुछ सवाल पूछे तो अवतार सिंह जवाब नहीं दे पाया। किडनैपर्स ने अवतार सिंह को छोड़ने के बजाय उनकी हत्या कर दी और शव अपहरण स्थल से करीब दो घंटे की दूरी पर स्थित लेक बेरीसा के पास हाइवे के किनारे फेंक दिया। जिसे तीन दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। शव बरामद होने की सूचना बाबा धुमा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दे दी थी। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर गुरुद्वारा साहिब परिसर से किडनैपरों ने किसे उठाना था। गलत पहचान के कारण अवतार सिंह की हत्या के बाद लोगों में दहशत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या को लेकर कैलिफोर्निया में अलग-अलग अफसरों के बयान… अवतार सिंह की हत्या को लेकर कैलिफोर्निया प्रशासन के अलग-अलग डिपार्टमेंट से बयान जारी किए जा रहे हैं। बयान में इसे गलत पहचान के कारण हुई हत्या बताया जा रहा है। उनके बयानों की अहम बातें, पढ़िए.. सैन जोकिन काउंटी शेरिफ के पैट्रिक विथ्रो का बयान कैलिफोर्नियां पुलिस के अधिकारी शेरिफ विथ्रो का कहना है कि अवतार सिंह का अपहरण कोई रैंडम इंसीडेंट नहीं है। यह एक योजनाबद्ध तरीके से किया गया अपहरण था। लेकिन अपहरण करने वालों ने किसी और को किडनेप करना था। किडनैपर्स का निशाना कोई और था। वो किसी और व्यक्ति की तलाश में थे। ऐसा लगता है कि जब अवतार सिंह ने उन्हें वे जवाब नहीं दिए जिसे वो किडनैप करना चाहते थे तो किडनैपर उसे साथ ले गए। पहचान की पुष्टि: पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें बेहद दुख है कि किडनैपर्स ने अवतार सिंह की हत्या की और उनका शव बरादम हो गया है। कड़ी कार्रवाई: पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस के डिटेक्टिव्स अवतार सिंह हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जैसे ही पकड़े जाएंगे उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी। शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता हीदर ब्रैंट का बयान शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीदर ब्रैंट ने भी साफ किया कि अवतार सिंह किडनैपर्स के मुख्य टारगेट पर नहीं थे बल्कि उन्हें गलती से किडनैप कर दिया था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेट में एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) और काले कपड़े पहने तीन अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए हैं। ब्रेंट के अनुसार अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया था। कहीं और मारकर शव झील के पास फेंका नपा काउंटी के प्रवक्ता हेनरी वोफर्ड का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि अवतार सिंह की मृत्यु नपा काउंटी में नहीं हुई थी। उन्हें कहीं और मारकर शव को झील के पास फेंका गया था। घटना के बाद केस से संबंधित अहम अपडेट कोई तत्काल खतरा नहीं: पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि यह एक अलग घटना है। यह किसी एक विशेष समुदाय को टारगेट करके नहीं की गई है। उनका कहना है कि समुदाय के लिए फिलहाल कोई और खतरा नहीं है। अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी: पुलिस अब उन तीन संदिग्धों की तलाश कर रही है जो सफेद एसयूवी में देखे गए थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें। गुरुद्वारा साहिब के बाहर से हुआ अपहरण 17 फरवरी को शाम 8:52 बजे पुलिस को अवतार सिंह के लापता होने की सूचना मिली और पुलिस गुरुद्वारा परिसर में पहुंची। वहां से पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले। जिसमें कुछ संदिग्ध लोग अवतार सिंह को सफेद रंग की एक्सयूवी जबरन बैठाते हुए दिखे। पुलिस ने जारी की थी अवतार सिंह व कार की फोटो परिवार की शिकायत के बाद सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने अवतार सिंह व किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की एक्सयूवी कार की फोटो जारी की और पुलिस ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। पत्नी को घर पर नहीं मिले पति तो की शिकायत अवतार सिंह के अपहरण की बात तब सामने आई जब17 फरवरी को उनकी पत्नी काम से लौटी और अवतार सिंह घर पर नहीं थे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से संपर्क किया और उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। तीन दूधमुंहे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अवतार सिंह के तीन बच्चे हैं और तीनों का जन्म एक साथ करीब छह महीने पहले हुआ था। जानकारी के अनुसार इन बच्चों का जन्म शादी के 20 साल बाद हुआ। अब इन तीनों बच्चों के सिर से पिता उठ गया। गुरुद्वारा साहिब में रसोइये का काम करते थे अवतार सिंह अवतार सिंह पिछले कई वर्षों से टकसाल के नियंत्रण वाले गुरुद्वारा ‘गुरु नानक प्रकाश’ में रसोइये के रूप में सेवा कर रहे थे। बाबा धुमा के अनुसार, वह लंबे समय तक चौक मेहता स्थित टकसाल के मुख्यालय ‘गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश’ में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। कैलिफोर्नियां में अवतार सिंह के परिवार की जुटाया जा रहा फंड अवतार सिंह बुल्ट की हत्या के बाद उनके परिवार की आर्थिक मदद के लिए सिख समुदाय ने फंड जुटाना शुरू कर दिया है। सिख समुदाय गोफंडमी पोर्टल के जरिए उनके लिए फंड जुटा रहा है ताकि उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। फंड जुटाने के लिए सिख समुदाय द्वारा की गई भावुक अपील “हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ट्रेसी गुरुद्वारा साहिब के प्रिय सेवादार, अवतार सिंह बुल्ट, जिनका अपहरण कर लिया गया था, उनकी दुखद मृत्यु हो गई है। एक बेहद चिंताजनक गुमशुदगी के रूप में जो शुरू हुआ था, उसका अंत उनके परिवार और पूरी संगत के लिए एक अकल्पनीय क्षति के रूप में हुआ है।” अवतार सिंह जी ने 20 वर्षों से अधिक समय तक एक समर्पित सेवादार और लंगरी के रूप में गुरुद्वारा साहिब की निष्ठापूर्वक सेवा की। वह अपनी विनम्रता, शांत समर्पण और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जिससे हर कोई उन्हें अपने परिवार जैसा महसूस करता था। उनकी सेवा, ईमानदारी और अटूट विश्वास ने अनगिनत जीवनों को छुआ, और उनकी अनुपस्थिति हमारे समुदाय में एक गहरा शून्य छोड़ गई है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनके 6 महीने के तीन जुड़वां बच्चे (triplets) हैं, जो अब एक समर्पित पति और पिता के बिना भविष्य का सामना कर रहे हैं। इस अत्यंत कठिन समय में, हम समुदाय से अपील करते हैं कि वे इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल देने के लिए साथ आएं। एकत्र की गई राशि का उपयोग आने वाले महीनों और वर्षों में उनकी पत्नी और बच्चों को स्थिरता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। एक अकेली मां के रूप में एक बच्चे का पालन-पोषण करना भी चुनौतीपूर्ण होता है और तीन शिशुओं के साथ, यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। आपकी उदारता, प्रार्थना और समर्थन इस युवा परिवार के लिए बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह अवतार सिंह बुल्ट के लिए एकमात्र आधिकारिक GoFundMe पेज है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket