Sunday, 22 Nov 2026 | 06:38 AM

Trending :

Wealthy individuals are hiding their wealth in luxury safes; bunker-like security.

  • Hindi News
  • Business
  • Wealthy Individuals Are Hiding Their Wealth In Luxury Safes; Bunker like Security.

द न्यूयॉर्क टाइम्स. वॉशिंगटन/लंदन/सिंगापुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया के अल्ट्रा-रिच लोगों के लिए बैंक के पुराने, अंधेरे व साधारण लॉकर अब बीती बात हो चुके हैं। उनकी जगह ले ली है अत्याधुनिक ‘प्राइवेट वॉल्ट्स’ ने। – प्रतीकात्मक फोटो

ऐसी आलीशान जगह, जहां चारों ओर अत्याधुनिक सुरक्षा का अभेद्य घेरा है। आपके बगल में करोड़ों रुपए के हीरे, सोने की सिल्लियां और बेशकीमती पेंटिंग्स रखी हैं। सामने रूफटॉप गार्डन है और आप दुनिया के सबसे महंगे शेफ के हाथों तैयार भोजन का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि 2026 की हकीकत है।

दुनिया के अल्ट्रा-रिच लोगों के लिए बैंक के पुराने, अंधेरे व साधारण लॉकर अब बीती बात हो चुके हैं। उनकी जगह ले ली है अत्याधुनिक ‘प्राइवेट वॉल्ट्स’ ने। ये सिर्फ कीमती संपत्ति की सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आलीशान सुविधाओं से लैस ऐसे निजी म्यूजियम बन चुके हैं, जो रईसों की जीवनशैली का प्रतीक हैं। इस बदलाव की सबसे रोचक मिसाल सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट के पास स्थित ‘द रिजर्व’ है। 18 लाख वर्गफुट में फैली इस अभेद्य तिजोरी में रईसों के लिए 40 सीटों वाला शानदार ‘ऑनिक्स रूम’ बनाया गया है। इसके साथ खूबसूरत रूफटॉप गार्डन भी है।

सिल्वर बुलियन ग्रुप’ के सीईओ ग्रेगर ग्रेगरसन के अनुसार, इस वॉल्ट को सुरक्षा के साथ प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। मेहमान पांचवीं मंजिल के व्यूइंग प्लेटफॉर्म से तिजोरी में अपना सोना-चांदी देखते हुए खाना खाते हैं। यहां 500 टन सोना और 10 हजार टन चांदी रखने की क्षमता है।

लंदन के मेफेयर और पार्क लेन इलाके भी पीछे नहीं हैं। ‘आईबीवी इंटरनेशनल वॉल्ट्स’ वीआईपी ग्राहकों को अनोखा अनुभव देता है। कीमती सामान रखने आने वालों के लिए निजी चालक वाली लग्जरी कार सेवा और मशहूर डोरचेस्टर होटल में खास ‘आफ्टरनून टी’ जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। सुरक्षा के मामले में यह जगह बंकर से कम नहीं। आईबीवी गोल्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर सीन होए के अनुसार, यहां लगे खास शीशे एके-47 की गोलियों तक का सामना कर सकते हैं।

दुनियाभर में नए ठिकाने उभर रहे

ट्रेंड फोरकास्टिंग फर्म ‘फ्यूचर लैबोरेटरी’ के कोफाउंडर क्रिस्टोफर सैंडरसन कहते हैं, लंदन अकेला इस उद्योग का पारंपरिक केंद्र नहीं है। जिनेवा के फ्रीपोर्ट में करीब 9.5 लाख करोड़ की कलाकृतियां सुरक्षित रखी गई हैं, जबकि दुबई तेजी से बंकर-ग्रेड तिजोरियों का नेटवर्क खड़ा कर रहा है। हांगकांग व मिलान भी लग्जरी जीवनशैली और मजबूत वित्तीय ढांचे के कारण धनकुबेरों को आकर्षित कर रहे हैं।

पर्यटक शॉर्ट टर्म के लिए किराए पर ले रहे हैं निजी वॉल्ट्स

यूरोप की इंटरनेशनल टैक्स ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, 15 वर्ष पहले दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति 427 लाख करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर करीब 1889 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस विशाल संपत्ति के साथ सुरक्षित स्टोरेज की मांग भी तेजी से बढ़ी है। लंदन की चर्चित ‘हैटन गार्डन’ डकैती और कई पारंपरिक बैंकों द्वारा लॉकर सेवाएं बंद किए जाने के बाद अमीर लोग निजी वॉल्ट्स की ओर रुख कर रहे हैं। उधर, लंदन और यूरोप के अन्य बड़े शहरों में लग्जरी घड़ियों की लूटपाट बढ़ी है। अपराधी इन्हें ‘अंडरवर्ल्ड करेंसी’ की तरह इस्तेमाल करते हैं, इसलिए पर्यटक और स्थानीय धनाढ्य वर्ग अल्पकालिक लॉकर (शॉर्ट टर्म के लिए) किराए पर लेने लगे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी

September 6, 2026/
2:47 pm

बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी रविवार को एयर इंडिया की उड़ान से जयपुर पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट...

मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

September 18, 2026/
1:22 pm

रेटिंग: 2/5 अवधि: 2 घंटे 25 मिनट शैली: कॉमेडी निर्देशक: कुणाल खेमू मुख्य कलाकार: कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा,...

SEBI F&O Trading Rules | Retail Investor Loss Decreases in India

August 11, 2026/
6:23 pm

मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार के इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी F&O सेगमेंट में रिटेल निवेशकों को होने वाला...

सतना में पुस्तक-गणवेश मेला शुरू, तीन दिन चलेगा:स्टूडेंट्स को सस्ती सामग्री उपलब्ध; एचपीवी टीकाकरण वाली छात्राओं को मिल रही विशेष छूट

April 13, 2026/
3:06 pm

शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से सतना जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार से जिला स्तरीय...

Randeep Hooda Farmer Look | Sampla Mandi Viral Video

April 15, 2026/
11:56 am

सांपला की अनाज मंडी में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए।...

चुकंदर डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी: स्किन ग्लोम और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका

March 15, 2026/
9:50 pm

चुकंदर डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी: आज की भाग दौड़ वाली लाइफ, बढ़ती स्ट्रेस और अनहेल्डी स्टाइल का असर सबसे पहले हमारी...

AP EAMCET 2026 Results Soon at cets.apsche.ap.gov.in — Steps To Check AP EAPCET Scorecard, Rank Card Today. (Representative/File Photo)

June 1, 2026/
2:46 pm

आखरी अपडेट:01 जून, 2026, 14:46 IST नेता के करीबी सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई यह सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं कि...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Wealthy individuals are hiding their wealth in luxury safes; bunker-like security.

Wealthy individuals are hiding their wealth in luxury safes; bunker-like security.
  • Hindi News
  • Business
  • Wealthy Individuals Are Hiding Their Wealth In Luxury Safes; Bunker like Security.

द न्यूयॉर्क टाइम्स. वॉशिंगटन/लंदन/सिंगापुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया के अल्ट्रा-रिच लोगों के लिए बैंक के पुराने, अंधेरे व साधारण लॉकर अब बीती बात हो चुके हैं। उनकी जगह ले ली है अत्याधुनिक ‘प्राइवेट वॉल्ट्स’ ने। – प्रतीकात्मक फोटो

ऐसी आलीशान जगह, जहां चारों ओर अत्याधुनिक सुरक्षा का अभेद्य घेरा है। आपके बगल में करोड़ों रुपए के हीरे, सोने की सिल्लियां और बेशकीमती पेंटिंग्स रखी हैं। सामने रूफटॉप गार्डन है और आप दुनिया के सबसे महंगे शेफ के हाथों तैयार भोजन का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि 2026 की हकीकत है।

दुनिया के अल्ट्रा-रिच लोगों के लिए बैंक के पुराने, अंधेरे व साधारण लॉकर अब बीती बात हो चुके हैं। उनकी जगह ले ली है अत्याधुनिक ‘प्राइवेट वॉल्ट्स’ ने। ये सिर्फ कीमती संपत्ति की सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आलीशान सुविधाओं से लैस ऐसे निजी म्यूजियम बन चुके हैं, जो रईसों की जीवनशैली का प्रतीक हैं। इस बदलाव की सबसे रोचक मिसाल सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट के पास स्थित ‘द रिजर्व’ है। 18 लाख वर्गफुट में फैली इस अभेद्य तिजोरी में रईसों के लिए 40 सीटों वाला शानदार ‘ऑनिक्स रूम’ बनाया गया है। इसके साथ खूबसूरत रूफटॉप गार्डन भी है।

सिल्वर बुलियन ग्रुप’ के सीईओ ग्रेगर ग्रेगरसन के अनुसार, इस वॉल्ट को सुरक्षा के साथ प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। मेहमान पांचवीं मंजिल के व्यूइंग प्लेटफॉर्म से तिजोरी में अपना सोना-चांदी देखते हुए खाना खाते हैं। यहां 500 टन सोना और 10 हजार टन चांदी रखने की क्षमता है।

लंदन के मेफेयर और पार्क लेन इलाके भी पीछे नहीं हैं। ‘आईबीवी इंटरनेशनल वॉल्ट्स’ वीआईपी ग्राहकों को अनोखा अनुभव देता है। कीमती सामान रखने आने वालों के लिए निजी चालक वाली लग्जरी कार सेवा और मशहूर डोरचेस्टर होटल में खास ‘आफ्टरनून टी’ जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। सुरक्षा के मामले में यह जगह बंकर से कम नहीं। आईबीवी गोल्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर सीन होए के अनुसार, यहां लगे खास शीशे एके-47 की गोलियों तक का सामना कर सकते हैं।

दुनियाभर में नए ठिकाने उभर रहे

ट्रेंड फोरकास्टिंग फर्म ‘फ्यूचर लैबोरेटरी’ के कोफाउंडर क्रिस्टोफर सैंडरसन कहते हैं, लंदन अकेला इस उद्योग का पारंपरिक केंद्र नहीं है। जिनेवा के फ्रीपोर्ट में करीब 9.5 लाख करोड़ की कलाकृतियां सुरक्षित रखी गई हैं, जबकि दुबई तेजी से बंकर-ग्रेड तिजोरियों का नेटवर्क खड़ा कर रहा है। हांगकांग व मिलान भी लग्जरी जीवनशैली और मजबूत वित्तीय ढांचे के कारण धनकुबेरों को आकर्षित कर रहे हैं।

पर्यटक शॉर्ट टर्म के लिए किराए पर ले रहे हैं निजी वॉल्ट्स

यूरोप की इंटरनेशनल टैक्स ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, 15 वर्ष पहले दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति 427 लाख करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर करीब 1889 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस विशाल संपत्ति के साथ सुरक्षित स्टोरेज की मांग भी तेजी से बढ़ी है। लंदन की चर्चित ‘हैटन गार्डन’ डकैती और कई पारंपरिक बैंकों द्वारा लॉकर सेवाएं बंद किए जाने के बाद अमीर लोग निजी वॉल्ट्स की ओर रुख कर रहे हैं। उधर, लंदन और यूरोप के अन्य बड़े शहरों में लग्जरी घड़ियों की लूटपाट बढ़ी है। अपराधी इन्हें ‘अंडरवर्ल्ड करेंसी’ की तरह इस्तेमाल करते हैं, इसलिए पर्यटक और स्थानीय धनाढ्य वर्ग अल्पकालिक लॉकर (शॉर्ट टर्म के लिए) किराए पर लेने लगे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket