Thursday, 26 Nov 2026 | 03:37 AM

Trending :

शरीर के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी? मसल्स को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए क्या खाएं ताकि कमजोरी हो छूमंतर

authorimg

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में वे सभी पोषक तत्व शामिल हों, जिसकी आवश्यकता शरीर को होती है. इसमें प्रोटीन एक ऐसा ही न्यूट्रिएंट्स है, जिसकी कमी से आपकी मांसपेशियों का विकास सही तरीके से नहीं होगा. स्किन, बाल, नाखून सभी अनहेल्दी नजर आने लगेंगे. प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शाकाहारी और मांसाहारी हर तरह के खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है. ऐसा नहीं कि सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है. आप कई तरह के शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के डेली इनटेक की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. प्रोटीन शरीर के लिए क्यों जरूरी है, प्रोटीन के मुख्य शाकाहारी फूड सोर्स क्या हैं, डालिए एक नजर यहां…

प्रोटीन का मुख्य सोर्स
प्रोटीन सबसे अधिक नॉनवेज आइटम जैसे चिकन, अंडा, मछली में पाया जाता है और वेज आइटम में दालें, पनीर, सोयाबीन, बीज आदि में भरपूर मात्रा में शामिल होता है. ऐसे में मांसाहारी और शाकाहारी खाने वालों के लिए प्रोटीन फूड सोर्स के कई ऑप्शन मौजूद हैं.

शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?
प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने से आपके बॉडी की कोशिकाओं की मरम्मत होती है. मांसपेशियों के निर्माण, ताकत बढ़ाने के लिए इसकी जरूरत होती है. प्रोटीन को भोजन में शामिल न करने से मसल्स कमजोर, ढीली पड़ सकती है. हड्डियों की सेहत, इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है, जो एक बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है. साथ ही प्रोटीन स्किन और बालों को हेल्दी रखने, विकास और रिपेयर करने का भी काम करता है. यह केराटिन और कोलेजन की तरह नाखूनों,त्वचा और बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है.

प्रोटीन की कमी इन शाकाहारी चीजों से करें दूर

-प्रोटीन में कई ऐसे खजाने छिपे हैं, जो शरीर को ताकत तो देते ही हैं, साथ ही पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं. यदि आप शाकाहारी हैं तो आप कई फूड्स से प्रोटीन की जरूरतों को पूरी कर सकते हैं.

-आयुर्वेद के अनुसार, भोजन वही उत्तम माना जाता है, जो शरीर में आसानी से पच जाए. साथ ही जीवन शक्ति बढ़ाए. ऐसे में शरीर की ताकत बढ़ाने, मसल्स की हेल्दी रखने के लिए दूध और उससे बने पदार्थों को आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है. पनीर इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है. पनीर मांसपेशियों को मजबूती देता है. शरीर की ताकत बढ़ाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को शक्तिशाली बनाता है. विज्ञान भी मानता है कि पनीर में पाए जाने वाले अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं.

-आप प्रोटीन की पूर्ति के लिए दूध के साथ ही दही का भी सेवन कर सकते हैं. दही पाचन सुधारता है. आंतों को हेल्दी रखता है. इससे शरीर प्रोटीन को बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है.

-सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. सोयाबीन शरीर में ताकत को बढ़ाता है. इसमें लगभग सभी तरह के आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं. इसी वजह से टोफू और सोया चंक्स को आजकल फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

-कई तरह की दालें मिलती हैं, जिन्हें प्रोटीन का खजाना कहा जाता है. दाल देश के मुख्य भोजन में शामिल है. दाल-चावल, दाल रोटी खाकर आप प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आयुर्वेद में दालों को सात्विक आहार माना गया है, जो शरीर को ऊर्जा देता है. मन को शांत रखता है. विज्ञान के अनुसार, जब आप दाल-चावल साथ में खाते हैं तो यह भोजन संपूर्ण प्रोटीन का रूप ले लेता है. यही कारण है कि दाल-चावल को एक संतुलित और ताकतवर भोजन माना गया है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए दाल बेहद जरूरी है. हर दिन एक कटोरी दाल के सेवन से प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रुबीना दिलैक बोलीं- मां बनना सिर्फ खुशी नहीं:भावनात्मक बदलावों से जूझीं, कहा- महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी मुश्किल स्थिति में पहुंच जाती हैं

May 25, 2026/
5:29 am

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘द वार्ड’ को लेकर चर्चा में हैं। दैनिक भास्कर से खास...

ब्रिटेन के किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने पर विवाद:दक्षिणपंथी रिफॉर्म पार्टी ने विरोध किया, कहा- ऐतिहासिक इमारत पर विदेशी झंडा क्यों

September 8, 2026/
10:26 am

ब्रिटेन के वेल्स में कार्डिफ कैसल (किले) पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया है। दक्षिणपंथी रिफॉर्म...

BSNL Satellite Phone Launch India

July 10, 2026/
6:51 am

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इसकी...

तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की जीत:बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने दी बधाई; टाइगर श्रॉफ बोले- आप पर लोगों का यह भरोसा देखना अद्भुत

May 4, 2026/
3:51 pm

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में तमिल एक्टर थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) अपने पहले...

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर घमासान:कामाख्या नारायण सिंह ने अनुराग कश्यप को बताया मानसिक रूप से दुर्बल, बीफ सीन पर छिड़ी नई बहस

February 23, 2026/
2:41 pm

रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने मशहूर फिल्ममेकर...

Google Preferred Source CTA

February 25, 2026/
5:04 am

बैतूल4 मिनट पहले कॉपी लिंक बैतूल| माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को कक्षा 10वीं का गणित (स्टेंडर्ड...

रविवार को लंबे जाम के बाद सोमवार को फिर चुनौती:बीहर नदी के पुल में दरार, 30 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बैन

April 6, 2026/
11:38 am

रीवा शहर के बायपास स्थित बीहर नदी के पुराने पुल के गर्डर में गंभीर दरारें आने और पियर कैप क्षतिग्रस्त...

राजनीति

शरीर के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी? मसल्स को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए क्या खाएं ताकि कमजोरी हो छूमंतर

authorimg

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में वे सभी पोषक तत्व शामिल हों, जिसकी आवश्यकता शरीर को होती है. इसमें प्रोटीन एक ऐसा ही न्यूट्रिएंट्स है, जिसकी कमी से आपकी मांसपेशियों का विकास सही तरीके से नहीं होगा. स्किन, बाल, नाखून सभी अनहेल्दी नजर आने लगेंगे. प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शाकाहारी और मांसाहारी हर तरह के खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है. ऐसा नहीं कि सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है. आप कई तरह के शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के डेली इनटेक की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. प्रोटीन शरीर के लिए क्यों जरूरी है, प्रोटीन के मुख्य शाकाहारी फूड सोर्स क्या हैं, डालिए एक नजर यहां…

प्रोटीन का मुख्य सोर्स
प्रोटीन सबसे अधिक नॉनवेज आइटम जैसे चिकन, अंडा, मछली में पाया जाता है और वेज आइटम में दालें, पनीर, सोयाबीन, बीज आदि में भरपूर मात्रा में शामिल होता है. ऐसे में मांसाहारी और शाकाहारी खाने वालों के लिए प्रोटीन फूड सोर्स के कई ऑप्शन मौजूद हैं.

शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?
प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने से आपके बॉडी की कोशिकाओं की मरम्मत होती है. मांसपेशियों के निर्माण, ताकत बढ़ाने के लिए इसकी जरूरत होती है. प्रोटीन को भोजन में शामिल न करने से मसल्स कमजोर, ढीली पड़ सकती है. हड्डियों की सेहत, इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है, जो एक बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है. साथ ही प्रोटीन स्किन और बालों को हेल्दी रखने, विकास और रिपेयर करने का भी काम करता है. यह केराटिन और कोलेजन की तरह नाखूनों,त्वचा और बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है.

प्रोटीन की कमी इन शाकाहारी चीजों से करें दूर

-प्रोटीन में कई ऐसे खजाने छिपे हैं, जो शरीर को ताकत तो देते ही हैं, साथ ही पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं. यदि आप शाकाहारी हैं तो आप कई फूड्स से प्रोटीन की जरूरतों को पूरी कर सकते हैं.

-आयुर्वेद के अनुसार, भोजन वही उत्तम माना जाता है, जो शरीर में आसानी से पच जाए. साथ ही जीवन शक्ति बढ़ाए. ऐसे में शरीर की ताकत बढ़ाने, मसल्स की हेल्दी रखने के लिए दूध और उससे बने पदार्थों को आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है. पनीर इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है. पनीर मांसपेशियों को मजबूती देता है. शरीर की ताकत बढ़ाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को शक्तिशाली बनाता है. विज्ञान भी मानता है कि पनीर में पाए जाने वाले अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं.

-आप प्रोटीन की पूर्ति के लिए दूध के साथ ही दही का भी सेवन कर सकते हैं. दही पाचन सुधारता है. आंतों को हेल्दी रखता है. इससे शरीर प्रोटीन को बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है.

-सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. सोयाबीन शरीर में ताकत को बढ़ाता है. इसमें लगभग सभी तरह के आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं. इसी वजह से टोफू और सोया चंक्स को आजकल फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

-कई तरह की दालें मिलती हैं, जिन्हें प्रोटीन का खजाना कहा जाता है. दाल देश के मुख्य भोजन में शामिल है. दाल-चावल, दाल रोटी खाकर आप प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आयुर्वेद में दालों को सात्विक आहार माना गया है, जो शरीर को ऊर्जा देता है. मन को शांत रखता है. विज्ञान के अनुसार, जब आप दाल-चावल साथ में खाते हैं तो यह भोजन संपूर्ण प्रोटीन का रूप ले लेता है. यही कारण है कि दाल-चावल को एक संतुलित और ताकतवर भोजन माना गया है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए दाल बेहद जरूरी है. हर दिन एक कटोरी दाल के सेवन से प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket