Saturday, 17 Oct 2026 | 06:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bombay High Court Orders CBI Probe Into Disha Salian Death Case

  • Hindi News
  • National
  • Bombay High Court Orders CBI Probe Into Disha Salian Death Case | Mumbai

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी।

दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे। दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटी की मौत की नए सिरे से जांच और CBI जांच की मांग की थी।

उनका आरोप था कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं, पुलिस अब तक दिशा की मौत को आत्महत्या बताती रही है और उसकी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या यौन हमले के सबूत नहीं मिलने की बात कही है।

मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित इसी बिल्डिंग से गिरकर दिशा की मौत हुई थी।

कोर्ट ने जांच पर उठाए थे सवाल

दिशा की मौत को लेकर 2023 में मुंबई पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने पूछा था कि 14वीं मंजिल से गिरने के बावजूद चोटों को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास क्यों हैं।

अदालत ने घटनास्थल के CCTV फुटेज, गवाहों के बयानों और पंचनामा समेत जांच से जुड़े कई पहलुओं पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि परिवार की ओर से मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताए जाने के बावजूद FIR क्यों दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। बाद में जांच में इसे आत्महत्या बताया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किए। कोर्ट के सामने बताया गया कि दिशा का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर ने किया था, जबकि राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में दो डॉक्टरों की जरूरत होती है। रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का जिक्र था और सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया था।

वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हमले या रेप के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि गवाहों के बयान और जांच के आधार पर दिशा ने खुद इमारत से छलांग लगाई थी।

दिशा की मौत के बाद अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे सुशांत

दिशा सालियान की मौत के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उस समय सुशांत की उम्र 34 साल थी। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में उनकी मौत को आत्महत्या बताया था।

बाद में सुशांत की मौत की जांच CBI, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तक पहुंची। दिशा और सुशांत की मौत के बीच सिर्फ छह दिन का अंतर होने के कारण दोनों मामले चर्चा में जुड़े रहे। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी आपराधिक संबंध की पुष्टि नहीं हुई थी।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
10g Gold Rs 1.45 Lakh, Silver Rs 2.34 Lakh

March 25, 2026/
12:26 pm

नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 25 मार्च को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड...

दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश ने अपना नाम बदला:अब 'नौरू' नहीं 'नाओएरो' कहलाएगा; UN रिकॉर्ड्स में आज से नया नाम लागू

August 3, 2026/
2:30 pm

प्रशांत महासागर में बसे दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश नौरू ने ऐसा ही एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब...

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने बदला समय:3 टी-20 मैच एक घंटा पहले शुरू होंगे, एक जुलाई से 5 मैचों की सीरीज

June 8, 2026/
8:44 pm

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 3 टी-20 मैचों के लिए समय बदल दिया है। पहले रात...

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

March 20, 2026/
4:32 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक तिहाड़ जेल से निकलकर परिवार की कार में बैठे शरजील इमाम। दिल्ली दंगा (2020)...

नेपाल के दार्चुला में भारी लैंडस्लाइड, निचले इलाकों में अलर्ट:त्रिशूली से 3 और भारतीयों का रेस्क्यू; बाढ़ में अबतक 1300 की मौत, 5 हजार लापता

September 5, 2026/
2:19 am

नेपाल के दार्चुला जिले में शुक्रवार को भारी भूस्खलन के बाद चौलानी नदी का रास्ता बंद हो गया। निचले इलाकों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bombay High Court Orders CBI Probe Into Disha Salian Death Case

Bombay High Court Orders CBI Probe Into Disha Salian Death Case
  • Hindi News
  • National
  • Bombay High Court Orders CBI Probe Into Disha Salian Death Case | Mumbai

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी।

दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे। दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटी की मौत की नए सिरे से जांच और CBI जांच की मांग की थी।

उनका आरोप था कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं, पुलिस अब तक दिशा की मौत को आत्महत्या बताती रही है और उसकी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या यौन हमले के सबूत नहीं मिलने की बात कही है।

मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित इसी बिल्डिंग से गिरकर दिशा की मौत हुई थी।

मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित इसी बिल्डिंग से गिरकर दिशा की मौत हुई थी।

कोर्ट ने जांच पर उठाए थे सवाल

दिशा की मौत को लेकर 2023 में मुंबई पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने पूछा था कि 14वीं मंजिल से गिरने के बावजूद चोटों को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास क्यों हैं।

अदालत ने घटनास्थल के CCTV फुटेज, गवाहों के बयानों और पंचनामा समेत जांच से जुड़े कई पहलुओं पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि परिवार की ओर से मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताए जाने के बावजूद FIR क्यों दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। बाद में जांच में इसे आत्महत्या बताया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किए। कोर्ट के सामने बताया गया कि दिशा का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर ने किया था, जबकि राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में दो डॉक्टरों की जरूरत होती है। रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का जिक्र था और सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया था।

वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हमले या रेप के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि गवाहों के बयान और जांच के आधार पर दिशा ने खुद इमारत से छलांग लगाई थी।

दिशा की मौत के बाद अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे सुशांत

दिशा सालियान की मौत के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उस समय सुशांत की उम्र 34 साल थी। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में उनकी मौत को आत्महत्या बताया था।

बाद में सुशांत की मौत की जांच CBI, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तक पहुंची। दिशा और सुशांत की मौत के बीच सिर्फ छह दिन का अंतर होने के कारण दोनों मामले चर्चा में जुड़े रहे। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी आपराधिक संबंध की पुष्टि नहीं हुई थी।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket