Monday, 23 Nov 2026 | 01:30 AM

Trending :

Hyderabad Yogi Found Dead in Flat; Diary Entry: Afraid to Move Forward

हैदराबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूट्यूबर विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। 11 महीने से हैदराबाद में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी।

तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ का मैसेज भेजा था।

मृतका की पहचान बोनू कोमली के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। करीब 11 महीने से हैदराबाद में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थी।

पुलिस के मुताबिक, कोमली की मां कुवैत में काम करती हैं। सोमवार सुबह उसने मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजकर लिखा था- आई लव यू मम्मी, अपने छोटे भाई का ध्यान रखना।

मैसेज के कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। मां ने एक दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। दोस्त ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद लैच तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर कोमली फंदे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी भी बरामद हुई है।

बोनू कोमली पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूबर भी चलाती थी।

डायरी में लिखा- ब्रेकअप ने आगे नहीं बढ़ पा रही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी और कुछ कागजात मिले। डायरी में 21 फरवरी की आखिरी एंट्री में उसने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया था।

डायरी में लिखा था-

QuoteImage

मैं आगे बढ़ने से डरती हूं… अगर वह वापस आ गया तो क्या होगा… मुझे पता है मुझे उसे छोड़ देना चाहिए, लेकिन मेरा एक हिस्सा अब भी उसका इंतजार करता है।

QuoteImage

पुलिस के मुताबिक, कोमली का एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ करीब तीन साल से रिश्ता था। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर मोबाइल फोन, मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया: हैदराबाद में महिला डॉक्टर की फ्लैट में लाश मिली

डॉ. रोहिणी अमेरिका जाकर मेडिसिन की पढ़ाई करना चाहती थी।

हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है।

चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच दूसरे एंगल से भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी; मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी:कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

June 30, 2026/
5:30 am

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में दिलचस्प किरदार निभा रहे अरशद वारसी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में सीरीज के साथ अपने...

Asha Bhosle funeral live updates: Last rites at Shivaji Park today with full state honours.

April 13, 2026/
9:54 am

आखरी अपडेट:13 अप्रैल, 2026, 09:54 IST नीतीश कुमार ने मंगलवार सुबह 11 बजे कैबिनेट बुलाई है और उम्मीद है कि...

मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला

September 7, 2026/
3:40 pm

राजस्थानी रैपर और कलाकार रैपरिया बालम के गाने ‘शूरवीर’ को ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में इस्तेमाल करने पर विवाद हो गया...

स्पीड-ब्रेकर पर कार स्लो, पीछे से आ रहा टेंपो टकराया:नीमच शहर में दो युवक घायल, दोनों मनासा के रहने वाले

April 21, 2026/
10:21 pm

नीमच सिटी थाना इलाके के जवासा चौराहे पर मंगलवार देर शाम चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही एक...

PG Diploma Courses Replaced by MD, MS Degrees

June 24, 2026/
11:23 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने देश में सभी PG डिप्लोमा मेडिकल कोर्स को बंद करने...

असम विधानसभा चुनाव 2026: असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी, वोटिंग के लिए घोषित की गई विशेष सुविधा

March 24, 2026/
2:15 pm

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर सार्वभौम पार्टी तेज हो गई है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने 9 अप्रैल...

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रक में लगी आग:एक-एक कर फटे टायर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

February 21, 2026/
8:32 am

सेमरी हरचंद में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के पास खड़ा एक ट्रक शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hyderabad Yogi Found Dead in Flat; Diary Entry: Afraid to Move Forward

Hyderabad Yogi Found Dead in Flat; Diary Entry: Afraid to Move Forward

हैदराबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूट्यूबर विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। 11 महीने से हैदराबाद में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी।

तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ का मैसेज भेजा था।

मृतका की पहचान बोनू कोमली के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। करीब 11 महीने से हैदराबाद में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थी।

पुलिस के मुताबिक, कोमली की मां कुवैत में काम करती हैं। सोमवार सुबह उसने मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजकर लिखा था- आई लव यू मम्मी, अपने छोटे भाई का ध्यान रखना।

मैसेज के कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। मां ने एक दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। दोस्त ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद लैच तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर कोमली फंदे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी भी बरामद हुई है।

बोनू कोमली पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूबर भी चलाती थी।

बोनू कोमली पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूबर भी चलाती थी।

डायरी में लिखा- ब्रेकअप ने आगे नहीं बढ़ पा रही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी और कुछ कागजात मिले। डायरी में 21 फरवरी की आखिरी एंट्री में उसने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया था।

डायरी में लिखा था-

QuoteImage

मैं आगे बढ़ने से डरती हूं… अगर वह वापस आ गया तो क्या होगा… मुझे पता है मुझे उसे छोड़ देना चाहिए, लेकिन मेरा एक हिस्सा अब भी उसका इंतजार करता है।

QuoteImage

पुलिस के मुताबिक, कोमली का एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ करीब तीन साल से रिश्ता था। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर मोबाइल फोन, मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया: हैदराबाद में महिला डॉक्टर की फ्लैट में लाश मिली

डॉ. रोहिणी अमेरिका जाकर मेडिसिन की पढ़ाई करना चाहती थी।

डॉ. रोहिणी अमेरिका जाकर मेडिसिन की पढ़ाई करना चाहती थी।

हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है।

चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच दूसरे एंगल से भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी; मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket