Sunday, 08 Nov 2026 | 02:29 PM

Trending :

Hurun India Rich List 2026

Hurun India Rich List 2026

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बनकर उभरे हैं। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए दर्ज की गई है।

इस लिस्ट में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एक्टर सलमान खान ने 3,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा ऋतिक रोशन भी 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में बने हुए हैं।

शाहरुख की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई

शाहरुख खान की कुल 10,000 करोड़ रुपए की संपत्ति में उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और आईपीएल टीम ‘नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स’ का बड़ा योगदान है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। वहीं इस साल की शुरुआत में आई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति 10,800 करोड़ रुपए बताई गई थी।

बिना बिजनेस के अमिताभ बच्चन की संपत्ति में उछाल

रिच लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले बड़ा सुधार देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ की संपत्ति पिछले साल के 1,630 करोड़ रुपए से बढ़कर इस साल 4,000 करोड़ रुपए हो गई है।

अमिताभ कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं।

शाहरुख खान की तरह अमिताभ बच्चन सीधे तौर पर कोई बड़ा बिजनेस नहीं चलाते हैं। वे अपने फैमिली ऑफिस के जरिए से कई बड़ी कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति में यह बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

सलमान खान की एंट्री, ऋतिक की संपत्ति में भी बढ़त

सलमान खान ने इस साल 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार एंट्री ली है। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है।

सलमान के पास सलमान खान फिल्म्स नाम का प्रॉडक्शन हाउस है।

2025 की लिस्ट में ऋतिक की संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,500 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऋतिक की संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह उनका अपना फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड ‘HRX’ है, जिसकी वैल्यू मार्केट में तेजी से बढ़ी है।

जूही चावला पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल थीं।

जूही चावला और करण जौहर लिस्ट से बाहर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में इस बार कुछ पुराने बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली एक्ट्रेस जूही चावला और 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले फिल्ममेकर करण जौहर इस बार लिस्ट से बाहर हैं।

इस बीच, अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हुरुन की रिपोर्ट में नरेश मल्होत्रा की कुल संपत्ति 16,000 करोड़ रुपए बताई गई है।

साल 2023 के बाद अब ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख

शाहरुख खान की आखिरी फिल्में साल 2023 में आई थीं, जब उन्होंने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Aanchal Khurana Statement on Ketan Agrawal Murder Case

June 24, 2026/
2:31 pm

10 मिनट पहले कॉपी लिंक पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल की कथित हत्या के...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले सीएम ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कईयों ने छोड़ी छुट्टी

March 24, 2026/
11:13 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक...

जबलपुर के रादुविवि में हंगामे के बीच बजट पारित:कार्यप्रणाली पर असंतोष, 27 अप्रैल को होगी समीक्षा बैठक

March 31, 2026/
8:14 am

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) की सभा (कोर्ट) की बैठक सोमवार को आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के बीच संपन्न हुई। इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hurun India Rich List 2026

Hurun India Rich List 2026

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बनकर उभरे हैं। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए दर्ज की गई है।

इस लिस्ट में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एक्टर सलमान खान ने 3,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा ऋतिक रोशन भी 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में बने हुए हैं।

शाहरुख की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई

शाहरुख खान की कुल 10,000 करोड़ रुपए की संपत्ति में उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और आईपीएल टीम ‘नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स’ का बड़ा योगदान है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। वहीं इस साल की शुरुआत में आई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति 10,800 करोड़ रुपए बताई गई थी।

बिना बिजनेस के अमिताभ बच्चन की संपत्ति में उछाल

रिच लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले बड़ा सुधार देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ की संपत्ति पिछले साल के 1,630 करोड़ रुपए से बढ़कर इस साल 4,000 करोड़ रुपए हो गई है।

अमिताभ कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं।

अमिताभ कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं।

शाहरुख खान की तरह अमिताभ बच्चन सीधे तौर पर कोई बड़ा बिजनेस नहीं चलाते हैं। वे अपने फैमिली ऑफिस के जरिए से कई बड़ी कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति में यह बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

सलमान खान की एंट्री, ऋतिक की संपत्ति में भी बढ़त

सलमान खान ने इस साल 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार एंट्री ली है। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है।

सलमान के पास सलमान खान फिल्म्स नाम का प्रॉडक्शन हाउस है।

सलमान के पास सलमान खान फिल्म्स नाम का प्रॉडक्शन हाउस है।

2025 की लिस्ट में ऋतिक की संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,500 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऋतिक की संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह उनका अपना फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड ‘HRX’ है, जिसकी वैल्यू मार्केट में तेजी से बढ़ी है।

जूही चावला पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल थीं।

जूही चावला पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल थीं।

जूही चावला और करण जौहर लिस्ट से बाहर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में इस बार कुछ पुराने बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली एक्ट्रेस जूही चावला और 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले फिल्ममेकर करण जौहर इस बार लिस्ट से बाहर हैं।

इस बीच, अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हुरुन की रिपोर्ट में नरेश मल्होत्रा की कुल संपत्ति 16,000 करोड़ रुपए बताई गई है।

साल 2023 के बाद अब ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख

शाहरुख खान की आखिरी फिल्में साल 2023 में आई थीं, जब उन्होंने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket