Sunday, 13 Sep 2026 | 04:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट 60 KM:गिट्टी-अतिक्रमण से मुक्त होंगे हाईवे, शहर में ट्रैफिक सिग्नल भी लगेंगे

भिण्ड जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहरी एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे और शहर की सड़कों को गिट्टी, रेत व अतिक्रमण से मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्देश भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क किनारे डाली गई गिट्टी, निर्माण सामग्री और अवैध पार्किंग को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शहरी सीमा में प्रवेश करने वाले मार्गों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड प्रमुखता से लगाए जाएं। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए प्रमुख मार्गों और ब्लैक स्पॉट चिन्हित स्थानों पर डिटेक्शन कैमरे स्थापित किए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थानों की सूची तैयार कर वहां रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे।
बैठक में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने और नाबालिगों के वाहन चलाने पर चिंता व्यक्त की गई। पुलिस विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अधिकतम चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका भिण्ड को प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शीघ्र स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इंदिरा गांधी चौराहा, लहार चुंगी चौराहा, सुभाष तिराहा और भारौली तिराहा पर सिग्नल लगाने की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर ने समयसीमा तय करते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने, पैदल मार्गों को साफ रखने और अव्यवस्थित पार्किंग पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने को कहा गया। हाईवे किनारे ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने अनियमित पार्किंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि आम नागरिकों की भी भागीदारी आवश्यक है। सभी विभाग जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का दावा है कि इन ठोस कदमों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी:मुलाकात से पहले कहा था- कोहिनूर भारत को लौटाने बोलूंगा; यह हीरा 177 साल से ब्रिटेन के पास

April 30, 2026/
8:21 am

ब्रिटिश किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने बुधवार को न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात की। यह शाही...

लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा अस्पताल:भाई हृदयनाथ बोले- पुणे में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं

April 14, 2026/
9:49 am

सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में पुणे में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। दोनों सिंगर्स...

Prime Minister Narendra Modi arrived in Melbourne, Australia

July 9, 2026/
4:32 am

मेलबर्न13 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मेलबर्न पहुंचे। पीएम मोदी तीन...

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर खुद लोगों के बीच पहुंचे:शाम 4 बजे तक सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- अधिकारी शिकायतों को निराकरण करें

March 31, 2026/
5:24 pm

सीधी जिला पंचायत दफ्तर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई का नजारा बदला-बदला सा था। कलेक्टर विकास मिश्रा अपनी कुर्सी पर...

विदिशा में गुड फ्राइडे विशेष प्रार्थना सभाएं:रैली भी निकली; प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर प्रेम और शांति का संदेश दिया

April 3, 2026/
9:19 pm

विदिशा में गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज ने श्रद्धा और आस्था के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए। सुबह...

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

June 27, 2026/
3:16 pm

मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात...

AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

April 14, 2026/
4:10 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 16:10 IST बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नामांकन कुछ ही देर में लोकभवन में पेश किया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट 60 KM:गिट्टी-अतिक्रमण से मुक्त होंगे हाईवे, शहर में ट्रैफिक सिग्नल भी लगेंगे

हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट 60 KM:गिट्टी-अतिक्रमण से मुक्त होंगे हाईवे, शहर में ट्रैफिक सिग्नल भी लगेंगे

भिण्ड जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहरी एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे और शहर की सड़कों को गिट्टी, रेत व अतिक्रमण से मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्देश भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क किनारे डाली गई गिट्टी, निर्माण सामग्री और अवैध पार्किंग को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शहरी सीमा में प्रवेश करने वाले मार्गों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड प्रमुखता से लगाए जाएं। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए प्रमुख मार्गों और ब्लैक स्पॉट चिन्हित स्थानों पर डिटेक्शन कैमरे स्थापित किए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थानों की सूची तैयार कर वहां रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे।
बैठक में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने और नाबालिगों के वाहन चलाने पर चिंता व्यक्त की गई। पुलिस विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अधिकतम चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका भिण्ड को प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शीघ्र स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इंदिरा गांधी चौराहा, लहार चुंगी चौराहा, सुभाष तिराहा और भारौली तिराहा पर सिग्नल लगाने की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर ने समयसीमा तय करते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने, पैदल मार्गों को साफ रखने और अव्यवस्थित पार्किंग पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने को कहा गया। हाईवे किनारे ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने अनियमित पार्किंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि आम नागरिकों की भी भागीदारी आवश्यक है। सभी विभाग जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का दावा है कि इन ठोस कदमों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket