Saturday, 03 Oct 2026 | 03:33 PM

Trending :

Udta Teer Movie Release Postponed

Udta Teer Movie Release Postponed

12 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज दूसरी बार टल गई है। पहले फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज डेट 9 अक्टूबर हो गई। लेकिन अब दृष्यम 3 की बेहतरीन कमाई होते देख मेकर्स ने फिर इसकी रिलीज टाल दी है। जानते हैं फिल्म बार-बार पोस्टपोन करने की 3 बड़ी वजह और ट्रेड एक्सपर्ट की राय-

उड़ता तीर पोस्टपोन होने की 3 बड़ी वजह-

1. दृष्यम 3 से क्लैश पर नुकसान का अनुमान

अजय देवगन, तबू और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म दृष्यम 3, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 62 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म का मौजूदा बज देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म अगले हफ्ते तक सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस में पकड़ बनाए रखेगी, ऐसे में अगर उड़ता तीर इसके साथ रिलीज हुई, तो फिल्म को नुकसान हो सकता है।

2. ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म का रिलीज होना

मराठी फिल्म गोंधल (2025) को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिली है। 9 अक्टूबर को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। गोंधल को सिनेमाघरों में स्क्रीन दी जाएंगी और दृष्यम 3, हनुमान अंश पहले ही सिनेमाघरों में होंगी। ऐसे में उड़ता तीर के लिए स्क्रीन काउंट कम मिलने का खतरा हो सकता था।

3. यामी गौतम की फिल्म का एक हफ्ते बाद ही रिलीज होना

अगर उड़ता तीर, 9 अक्टूबर को रिलीज होती, तो दृष्यम 3, गोंधल, हनुमान अंश से क्लैश तो होता, लेकिन साथ ही एक हफ्ते बाद ही फिल्म को 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली यामी गौतम की नई नवेली का सामना भी करना पड़ता। नई नवेली, पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जबकि उड़ता तीर का बज कम है। ऐसे में फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूशन और थिएटर मिलने में दिक्कतें हो सकती थीं।

जानिए क्या है उड़ता तीर पोस्टपोन होने पर ट्रेड एक्सपर्ट की राय-

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कड़ेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है- ‘दृष्यम 3 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। इस फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी एक्सेप्शनल है। यानी पहले और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन बड़ा होगा। इसलिए उड़ता तीर के मेकर्स ने पोस्टपोन करने का फैसला किया, जिससे एक क्लीन और खाली विंडो मिले रिलीज और अच्छा बिजनेस करने के लिए।’

नई रिलीज डेट से भी है फिल्म को खतरा

9 अक्टूबर की बजाए अब ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। अब इस फिल्म का क्लैश सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल की फिल्म तू है मेरी किरण, गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय की फिल्म तुम मेरे हो और जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती से होगा।

अगर फिल्म इस क्लैश से बच भी जाए, तो 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर को रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म रामायणः पार्ट-1 रिलीज हो रही है। फिल्म को परफॉर्म करने के लिए महज 15 दिन ही मिलेंगी। रामायण को बड़े स्कैल पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे उसे अधिकतम स्क्रीन्स दी जाएंगी।

पाकिस्तानी जासूस की कहानी है उड़ता तीर

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की लीड रोल वाली यह फिल्म एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी पर आधारित है।

वह जासूस भारत में घुसता है और एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इसके बाद उसकी याददाश्त चली जाती है।

उसे यकीन हो जाता है कि वह भारतीय है। वह भारत का कट्टर देशभक्त भी बन जाता है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं। ‘उड़ता तीर’ को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन ने प्रोड्यूस किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Raghav Chadha News LIVE: AAP Shares Defectors’ Images, Says ‘Traitors Of Punjab’ Should Be Punished

April 25, 2026/
10:20 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 10:20 IST कविता ने सात महीने पहले पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद बीआरएस और...

रतलाम में चलती कार में लगी आग, VIDEO:इंदौर से आ रहा था, आलोट-जावरा मार्ग पर हादसा; आगे का हिस्सा जलकर राख

April 22, 2026/
5:54 pm

रतलाम के आलोट में एक चलती कार में बुधवार दोपहर 4 बजे अचानक आग लग गई। ड्रायवर ने कार की...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
4:23 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 16:23 IST असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का मजाक उड़ाया,...

क्या RSS पर बैन लगाएंगे ट्रम्प:अमेरिका के धार्मिक कमीशन ने क्यों की ये सिफारिश; मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे पर हंगामा बढ़ा

August 29, 2026/
5:09 am

संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के दौरे पर हैं। इस बीच वहां मांग उठ रही हैं- RSS पर बैन लगे।...

उद्धव ठाकरे को ताजा झटका, 6 सांसदों की नजरें शिंदे सेना में जाने पर | महाराष्ट्र |#कठिन तथ्य

June 17, 2026/
10:11 pm

महाराष्ट्र की राजनीति में उन खबरों के बीच ताजा उथल-पुथल मच गई है, जिसमें कहा गया है कि उद्धव ठाकरे...

प्यार में धोखा, 8 साल से जंजीरों में कैद युवक:छतरपुर में मानसिक विक्षिप्त को कराया मुक्त; ग्वालियर अस्पताल में होगा इलाज

February 25, 2026/
9:40 pm

छतरपुर के बसारी गांव में प्यार में मिले धोखे के बाद मानसिक संतुलन खो चुके एक 30 वर्षीय युवक को...

राजनीति

Udta Teer Movie Release Postponed

Udta Teer Movie Release Postponed

12 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज दूसरी बार टल गई है। पहले फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज डेट 9 अक्टूबर हो गई। लेकिन अब दृष्यम 3 की बेहतरीन कमाई होते देख मेकर्स ने फिर इसकी रिलीज टाल दी है। जानते हैं फिल्म बार-बार पोस्टपोन करने की 3 बड़ी वजह और ट्रेड एक्सपर्ट की राय-

उड़ता तीर पोस्टपोन होने की 3 बड़ी वजह-

1. दृष्यम 3 से क्लैश पर नुकसान का अनुमान

अजय देवगन, तबू और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म दृष्यम 3, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 62 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म का मौजूदा बज देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म अगले हफ्ते तक सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस में पकड़ बनाए रखेगी, ऐसे में अगर उड़ता तीर इसके साथ रिलीज हुई, तो फिल्म को नुकसान हो सकता है।

2. ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म का रिलीज होना

मराठी फिल्म गोंधल (2025) को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिली है। 9 अक्टूबर को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। गोंधल को सिनेमाघरों में स्क्रीन दी जाएंगी और दृष्यम 3, हनुमान अंश पहले ही सिनेमाघरों में होंगी। ऐसे में उड़ता तीर के लिए स्क्रीन काउंट कम मिलने का खतरा हो सकता था।

3. यामी गौतम की फिल्म का एक हफ्ते बाद ही रिलीज होना

अगर उड़ता तीर, 9 अक्टूबर को रिलीज होती, तो दृष्यम 3, गोंधल, हनुमान अंश से क्लैश तो होता, लेकिन साथ ही एक हफ्ते बाद ही फिल्म को 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली यामी गौतम की नई नवेली का सामना भी करना पड़ता। नई नवेली, पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जबकि उड़ता तीर का बज कम है। ऐसे में फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूशन और थिएटर मिलने में दिक्कतें हो सकती थीं।

जानिए क्या है उड़ता तीर पोस्टपोन होने पर ट्रेड एक्सपर्ट की राय-

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कड़ेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है- ‘दृष्यम 3 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। इस फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी एक्सेप्शनल है। यानी पहले और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन बड़ा होगा। इसलिए उड़ता तीर के मेकर्स ने पोस्टपोन करने का फैसला किया, जिससे एक क्लीन और खाली विंडो मिले रिलीज और अच्छा बिजनेस करने के लिए।’

नई रिलीज डेट से भी है फिल्म को खतरा

9 अक्टूबर की बजाए अब ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। अब इस फिल्म का क्लैश सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल की फिल्म तू है मेरी किरण, गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय की फिल्म तुम मेरे हो और जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती से होगा।

अगर फिल्म इस क्लैश से बच भी जाए, तो 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर को रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म रामायणः पार्ट-1 रिलीज हो रही है। फिल्म को परफॉर्म करने के लिए महज 15 दिन ही मिलेंगी। रामायण को बड़े स्कैल पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे उसे अधिकतम स्क्रीन्स दी जाएंगी।

पाकिस्तानी जासूस की कहानी है उड़ता तीर

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की लीड रोल वाली यह फिल्म एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी पर आधारित है।

वह जासूस भारत में घुसता है और एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इसके बाद उसकी याददाश्त चली जाती है।

उसे यकीन हो जाता है कि वह भारतीय है। वह भारत का कट्टर देशभक्त भी बन जाता है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं। ‘उड़ता तीर’ को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन ने प्रोड्यूस किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket