Tuesday, 06 Oct 2026 | 07:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Harleen Sethi Interview | Parineeti Chopra, Ranveer Singh, Alia Bhatt

26 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने फन सेगमेंट में अपनी पसंद और निजी अनुभवों से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह आंख बंद करके सिर्फ अपने मां-बाप पर भरोसा करती हैं। को-स्टार्स में अनूप सोनी को सबसे भरोसेमंद और सुमित व्यास को सबसे फनी बताया।

हरलीन ने जेनिफर विंगेट के साथ रोड ट्रिप पर जाने की इच्छा जताई और आलिया भट्ट व रणवीर सिंह के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने अपने यादगार फैन मोमेंट का किस्सा भी साझा किया, जब लंदन की एक फैन ने उनके डांस वीडियो देखकर अपनी दिवाली खास बनाने की बात कही।

सवाल: नेटफलिक्स की सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन’ करने के बाद क्या आप लोगों को ज्यादा ऑब्जर्व करने लगी हैं?

जवाब: मैं पहले भी लोगों को बहुत ज्यादा ऑब्जर्व नहीं करती थी और अब भी कम ही करती हूं। लेकिन इस किरदार ने एक बात जरूर समझाई कि हर किसी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कई बार जो लोग आपके बहुत करीब दिखाई देते हैं, जरूरी नहीं कि वे हमेशा आपका भला ही चाहें।

लंदन की फैन का किस्सा सुनाकर बोलीं- कला किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

सवाल: ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके लिए सच्ची दोस्ती की पहचान है?

जवाब: मेरे लिए दोस्त वही है जो आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका साथ दे। जब आप कमरे में नहीं हैं और आपकी बात हो रही है, तब आपका दोस्त आपके बारे में क्या कहता है, यही असली पहचान है।

सवाल: क्या कोई ऐसा इंसान है जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकती हैं?

जवाब: मेरे मां-बाप। उनसे ऊपर कुछ नहीं है।

सवाल: आपका सबसे यादगार फैन मोमेंट कौन सा है?

जवाब: कुछ साल पहले लंदन से एक लड़की का मैसेज आया था। उसने बताया कि दिवाली के दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और उसका पति परिवार के साथ डिनर पर चला गया। वह घर पर अकेली थी। उसने मेरे डांस वीडियो चलाए और पूरी रात उन्हें देखकर डांस करती रही। उसने मुझे लिखा कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी दिवाली मनाई।

ऐसी कहानियां मुझे याद दिलाती हैं कि कला की समाज में कितनी अहमियत है। अगर आपका काम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है या किसी का नजरिया बदल सकता है, तो उससे बड़ी बात क्या होगी?

सवाल: सबसे ज्यादा भरोसा किस को-स्टार पर है?

जवाब: अनूप सोनी।

सवाल: अनूप सोनी पर इतना भरोसा क्यों?

जवाब: शायद इसलिए भी कि हमने उन्हें लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ में लोगों को सावधान करते देखा है। उनका एक अलग भरोसे वाला व्यक्तित्व है। वैसे वह जेनुइनली बहुत अच्छे इंसान हैं।

सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है?

जवाब: यह सवाल मैं किसी और से नहीं पूछूंगी। अपना ही नाम ले लेती हूं।

सवाल: सबसे ज्यादा फूडी कौन है?

जवाब: परिणीति।

सवाल: सबसे ज्यादा फनी कौन है?

जवाब: सुमित व्यास।

सवाल: सबसे ज्यादा रहस्यमयी कौन है?

जवाब: ताहिर राज भसीन।

सवाल: रोड ट्रिप पर किसके साथ जाना चाहेंगी?

जवाब: जेनिफर विंगेट के साथ। हम अच्छे दोस्त हैं। हमने पहाड़ों में साथ साइकिलिंग भी की है।

सवाल: दोबारा किस को-स्टार के साथ काम करना चाहेंगी?

जवाब: सुमित व्यास के साथ दोबारा काम करना चाहूंगी। उनका पोकर फेस बहुत मजेदार है। उसमें रहस्य भी है और कॉमेडी भी। वैसे मैं जेनिफर विंगेट, ध्रुव चौधरी, अनूप सर और बाकी सभी कलाकारों के साथ भी दोबारा काम करना चाहूंगी।

सवाल: किस कलाकार के साथ अभी तक काम नहीं किया, लेकिन करना चाहती हैं?

जवाब: आलिया भट्ट। मैं उनकी अभिनय प्रक्रिया को करीब से देखना चाहती हूं कि वह किरदार में कैसे उतरती हैं और सीन कैसे करती हैं। मेल को-स्टार में रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहूंगी। वह शानदार परफॉर्मर हैं। ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया।

सवाल: आपके फोन में ऐसी कौन-सी चीज है, जो बाहर आ जाए तो लोगों को आप पर शक हो सकता है?

जवाब: ऐसी तो बहुत सारी चीजें होंगी।

सवाल: आखिरी बार किससे झूठ बोला?

जवाब: खुद से।

सवाल: ऐसा क्यों?

जवाब: एक कलाकार के तौर पर कई बार आपको खुद को एक अलग मानसिक स्थिति में रखना पड़ता है। कभी-कभी खुद से भी कुछ बातें माननी पड़ती हैं, ताकि आप अपने किरदार पर विश्वास कर सकें।

हरलीन ने बताया- दोस्ती की असली पहचान गैरमौजूदगी में किसी का साथ देना है।

सवाल: आपका सेलिब्रिटी क्रश कौन रहा है?

जवाब: मेरे लिए किसी कलाकार की खूबसूरती से ज्यादा उसकी परफॉर्मेंस मायने रखती है। जब कोई कलाकार शानदार काम करता है, तो मैं उसकी फैन हो जाती हूं। हाल ही में मैंने दक्षिण भारत की एक फिल्म देखी, जिसमें दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया। ऐसी परफॉर्मेंस देखकर मैं खुद उस कलाकार की फैन बन जाती हूं।

सवाल: परिणीति का फोन 10 मिनट के लिए मिल जाए तो सबसे पहले क्या देखेंगी?

जवाब: उनकी बेटी की फोटो। मैंने उनसे दो बार फोटो दिखाने को कहा है, लेकिन अभी तक देख नहीं पाई हूं।

सवाल: ताहिर का फोन या जेनिफर का फोन, किसका अनलॉक करेंगी?

जवाब: जेनिफर का।

सवाल: आपके बारे में ऐसी कौन-सी बात है, जो फैंस नहीं जानते?

जवाब: मुझे लोगों का प्यार और उनके द्वारा मिलने वाली सराहना बहुत पसंद है। जितना प्यार मिलता है, उतना ही ज्यादा मन करता है कि मैं खुद को आगे बढ़ाऊं, नए प्रयोग करूं और बेहतर काम करूं। लोगों का प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इसे हमेशा बनाए रखिएगा।

——————————

हरलीन सेठी का यह इंटरव्यू भी पढ़ें..

खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

रिलेटेबल चेहरा, दमदार अदाकारी और लगातार मेहनत के दम पर हरलीन सेठी ने अपने हर किरदार से अलग पहचान बनाई है। ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘कोहरा’, ‘बैड कॉप’ और ‘डॉक्टर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद अब वह ‘शक’ में नजर आ रही हैं। अपने किरदारों से हरलीन ने साबित किया है कि वह खुद को सिर्फ नायिका की पारंपरिक छवि तक सीमित नहीं रखना चाहतीं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रजेश्वरी हादसे के बाद सख्ती:330 इमारतों में जांच; 60 में फायर सेफ्टी नहीं, 28 में उपकरण खराब

April 6, 2026/
6:03 am

ब्रजेश्वरी एनेक्स हादसे के बाद नगर निगम ने शहर की बहुमंजिला इमारतों की जांच शुरू कर दी है। निगम की...

World News Updates: Iran War | Russia Plane Crash

April 1, 2026/
7:39 am

11 मिनट पहले कॉपी लिंक रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन An-26 मंगलवार को क्रीमिया में क्रैश हो गया। इसमें 23...

जापान की PM ताकाइची राष्ट्रपति भवन पहुंची:गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत;  आज मोदी से निवेश और सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय चर्चा होगी

July 2, 2026/
10:42 am

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान...

सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी:कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी; गडकरी बोले-100% ब्लेंडिंग का टारगेट

April 22, 2026/
6:15 pm

सरकार ने एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम करने और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाने के लिए एक बड़ा...

फ्रांस में टॉरनेडो से 41 लोग घायल:300 घरों को नुकसान, छतें उड़ीं; ट्रेन-सड़क और हवाई सेवाओं पर भी असर

August 25, 2026/
1:15 pm

फ्रांस के एक गांव में सोमवार को टॉरनेडो आया। इसमें 41 लोग घायल हुए और सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Harleen Sethi Interview | Parineeti Chopra, Ranveer Singh, Alia Bhatt

Harleen Sethi Interview | Parineeti Chopra, Ranveer Singh, Alia Bhatt

26 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने फन सेगमेंट में अपनी पसंद और निजी अनुभवों से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह आंख बंद करके सिर्फ अपने मां-बाप पर भरोसा करती हैं। को-स्टार्स में अनूप सोनी को सबसे भरोसेमंद और सुमित व्यास को सबसे फनी बताया।

हरलीन ने जेनिफर विंगेट के साथ रोड ट्रिप पर जाने की इच्छा जताई और आलिया भट्ट व रणवीर सिंह के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने अपने यादगार फैन मोमेंट का किस्सा भी साझा किया, जब लंदन की एक फैन ने उनके डांस वीडियो देखकर अपनी दिवाली खास बनाने की बात कही।

सवाल: नेटफलिक्स की सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन’ करने के बाद क्या आप लोगों को ज्यादा ऑब्जर्व करने लगी हैं?

जवाब: मैं पहले भी लोगों को बहुत ज्यादा ऑब्जर्व नहीं करती थी और अब भी कम ही करती हूं। लेकिन इस किरदार ने एक बात जरूर समझाई कि हर किसी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कई बार जो लोग आपके बहुत करीब दिखाई देते हैं, जरूरी नहीं कि वे हमेशा आपका भला ही चाहें।

लंदन की फैन का किस्सा सुनाकर बोलीं- कला किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

लंदन की फैन का किस्सा सुनाकर बोलीं- कला किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

सवाल: ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके लिए सच्ची दोस्ती की पहचान है?

जवाब: मेरे लिए दोस्त वही है जो आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका साथ दे। जब आप कमरे में नहीं हैं और आपकी बात हो रही है, तब आपका दोस्त आपके बारे में क्या कहता है, यही असली पहचान है।

सवाल: क्या कोई ऐसा इंसान है जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकती हैं?

जवाब: मेरे मां-बाप। उनसे ऊपर कुछ नहीं है।

सवाल: आपका सबसे यादगार फैन मोमेंट कौन सा है?

जवाब: कुछ साल पहले लंदन से एक लड़की का मैसेज आया था। उसने बताया कि दिवाली के दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और उसका पति परिवार के साथ डिनर पर चला गया। वह घर पर अकेली थी। उसने मेरे डांस वीडियो चलाए और पूरी रात उन्हें देखकर डांस करती रही। उसने मुझे लिखा कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी दिवाली मनाई।

ऐसी कहानियां मुझे याद दिलाती हैं कि कला की समाज में कितनी अहमियत है। अगर आपका काम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है या किसी का नजरिया बदल सकता है, तो उससे बड़ी बात क्या होगी?

सवाल: सबसे ज्यादा भरोसा किस को-स्टार पर है?

जवाब: अनूप सोनी।

सवाल: अनूप सोनी पर इतना भरोसा क्यों?

जवाब: शायद इसलिए भी कि हमने उन्हें लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ में लोगों को सावधान करते देखा है। उनका एक अलग भरोसे वाला व्यक्तित्व है। वैसे वह जेनुइनली बहुत अच्छे इंसान हैं।

सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है?

जवाब: यह सवाल मैं किसी और से नहीं पूछूंगी। अपना ही नाम ले लेती हूं।

सवाल: सबसे ज्यादा फूडी कौन है?

जवाब: परिणीति।

सवाल: सबसे ज्यादा फनी कौन है?

जवाब: सुमित व्यास।

सवाल: सबसे ज्यादा रहस्यमयी कौन है?

जवाब: ताहिर राज भसीन।

सवाल: रोड ट्रिप पर किसके साथ जाना चाहेंगी?

जवाब: जेनिफर विंगेट के साथ। हम अच्छे दोस्त हैं। हमने पहाड़ों में साथ साइकिलिंग भी की है।

सवाल: दोबारा किस को-स्टार के साथ काम करना चाहेंगी?

जवाब: सुमित व्यास के साथ दोबारा काम करना चाहूंगी। उनका पोकर फेस बहुत मजेदार है। उसमें रहस्य भी है और कॉमेडी भी। वैसे मैं जेनिफर विंगेट, ध्रुव चौधरी, अनूप सर और बाकी सभी कलाकारों के साथ भी दोबारा काम करना चाहूंगी।

सवाल: किस कलाकार के साथ अभी तक काम नहीं किया, लेकिन करना चाहती हैं?

जवाब: आलिया भट्ट। मैं उनकी अभिनय प्रक्रिया को करीब से देखना चाहती हूं कि वह किरदार में कैसे उतरती हैं और सीन कैसे करती हैं। मेल को-स्टार में रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहूंगी। वह शानदार परफॉर्मर हैं। ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया।

सवाल: आपके फोन में ऐसी कौन-सी चीज है, जो बाहर आ जाए तो लोगों को आप पर शक हो सकता है?

जवाब: ऐसी तो बहुत सारी चीजें होंगी।

सवाल: आखिरी बार किससे झूठ बोला?

जवाब: खुद से।

सवाल: ऐसा क्यों?

जवाब: एक कलाकार के तौर पर कई बार आपको खुद को एक अलग मानसिक स्थिति में रखना पड़ता है। कभी-कभी खुद से भी कुछ बातें माननी पड़ती हैं, ताकि आप अपने किरदार पर विश्वास कर सकें।

हरलीन ने बताया- दोस्ती की असली पहचान गैरमौजूदगी में किसी का साथ देना है।

हरलीन ने बताया- दोस्ती की असली पहचान गैरमौजूदगी में किसी का साथ देना है।

सवाल: आपका सेलिब्रिटी क्रश कौन रहा है?

जवाब: मेरे लिए किसी कलाकार की खूबसूरती से ज्यादा उसकी परफॉर्मेंस मायने रखती है। जब कोई कलाकार शानदार काम करता है, तो मैं उसकी फैन हो जाती हूं। हाल ही में मैंने दक्षिण भारत की एक फिल्म देखी, जिसमें दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया। ऐसी परफॉर्मेंस देखकर मैं खुद उस कलाकार की फैन बन जाती हूं।

सवाल: परिणीति का फोन 10 मिनट के लिए मिल जाए तो सबसे पहले क्या देखेंगी?

जवाब: उनकी बेटी की फोटो। मैंने उनसे दो बार फोटो दिखाने को कहा है, लेकिन अभी तक देख नहीं पाई हूं।

सवाल: ताहिर का फोन या जेनिफर का फोन, किसका अनलॉक करेंगी?

जवाब: जेनिफर का।

सवाल: आपके बारे में ऐसी कौन-सी बात है, जो फैंस नहीं जानते?

जवाब: मुझे लोगों का प्यार और उनके द्वारा मिलने वाली सराहना बहुत पसंद है। जितना प्यार मिलता है, उतना ही ज्यादा मन करता है कि मैं खुद को आगे बढ़ाऊं, नए प्रयोग करूं और बेहतर काम करूं। लोगों का प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इसे हमेशा बनाए रखिएगा।

——————————

हरलीन सेठी का यह इंटरव्यू भी पढ़ें..

खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

रिलेटेबल चेहरा, दमदार अदाकारी और लगातार मेहनत के दम पर हरलीन सेठी ने अपने हर किरदार से अलग पहचान बनाई है। ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘कोहरा’, ‘बैड कॉप’ और ‘डॉक्टर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद अब वह ‘शक’ में नजर आ रही हैं। अपने किरदारों से हरलीन ने साबित किया है कि वह खुद को सिर्फ नायिका की पारंपरिक छवि तक सीमित नहीं रखना चाहतीं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket