मुंबई में रविवार को बॉलीवुड सेलेब्स मैट्रिक्स वेलनेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इवेंट के रेड कारपेट पर टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और नताशा स्टेनकोविक समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। दिशा पाटनी अपने ट्रेंडी आउटफिट्स में पहुंचीं। उनके साथ ही एली अवराम, नताशा स्टेनकोविक, दिव्या अग्रवाल और निम्रत कौर ने भी अपने लुक से लाइमलाइट में रहीं। दूसरी तरफ, जुहू स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर पारंपरिक ‘संडे दर्शन’ की परंपरा निभाई। उन्होंने कश्मीरी पशमीना शॉल और मैरून कुर्ते में प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इवेंट में परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ कार्यक्रम में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने ऑल-ब्लैक फिट लुक में पहुंचे, तो वहीं उनके पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने कूल अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने मीडिया के कैमरों के सामने पोज दिए और इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनकी टाइगर श्रॉफ मां की मां आएशा श्रॉफ और बहन करिश्मा श्रॉफ भी दिखाई दीं। 84वें जन्मदिन पर बिग बी ने दिए ‘संडे दर्शन’ इवेंट्स के इस माहौल के बीच जुहू में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लगा रहा। रविवार, 11 अक्टूबर को अपने 84वें जन्मदिन के मौके पर बिग बी ने अपनी बरसों पुरानी ‘संडे दर्शन’ की परंपरा को जारी रखा। वे अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बने चबूतरे पर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मैरून कुर्ते और कश्मीरी शॉल में दिखे अमिताभ अपने जन्मदिन और संडे दर्शन के इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। उन्होंने डार्क मैरून रंग का कुर्ता पहना था, जिसके साथ भूरे रंग की कश्मीरी कानी पशमीना शॉल कंधे पर ली हुई थी। अमिताभ अपने सिग्नेचर डार्क-रिम वाले चश्मे और दाहिनी कलाई पर बंधी पतली केसरिया मौली के साथ दिखाई दिए। बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर दूर-दूर से आए फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी।















































