Tuesday, 13 Oct 2026 | 05:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन का विरोध करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है।

12 अक्टूबर की रात 9:10 बजे उन्हें दो अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे मैसेज भेजे गए, जिनमें सार्वजनिक जगह पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने की बात कही गई है।

रणवीर शौरी ने इन ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर करते हुए साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस से शिकायत की है। मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ईमेल में लोहे की रॉड से हमले की धमकी

अभिनेता रणवीर शौरी को राज परिहार नाम की ईमेल आईडी से मेल भेजा गया। ईमेल में बेहद अभद्र और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

धमकी देने वाले ने लिखा कि वे रणवीर की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और सही वक्त आने पर हमला करेंगे। ईमेल में धमकी दी गई कि सार्वजनिक जगह पर पीछे से लोहे की रॉड से सिर पर वार करेंगे।

रणवीर ने मुंबई पुलिस से की शिकायत

धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ईमेल के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। उन्होंने साइबर दोस्त और महाराष्ट्र साइबर को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें इन दो ईमेल अकाउंट्स से धमकियां मिली हैं, जिस पर ध्यान दिया जाए।

इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए उनसे संपर्क करने के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स मांगी। इसके बाद रणवीर ने तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

CJP के सड़क प्रदर्शन पर रणवीर ने उठाए थे सवाल

इस धमकी के पीछे का मुख्य कारण रणवीर शौरी द्वारा CJP के आंदोलन पर किया गया पोस्ट माना जा रहा है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ CJP के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए रणवीर ने लिखा था कि विरोध जताने के लिए सड़क जाम करने के बजाय अदालत और संसद जैसे लोकतांत्रिक रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने सड़कों पर कब्जा करने और आम जनता को परेशान करने को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया था। उनके इसी बयान के बाद से वे सोशल मीडिया पर निशाने पर थे।

सीजेपी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का बैकग्राउंड

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर यह आंदोलन बुलाया गया था।

हालांकि, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

आमिर खान की भांजी जैन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। अब जैन ने एक वीडियो जारी कर डिटेनशन के समय हुई बर्बरता से शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बड़वानी में बजरंग दल ने 13 गोवंश को मुक्त कराया:तीन लोडिंग वाहनों से हो रही थी तस्करी, जुलवानिया थाने में केस दर्ज

April 16, 2026/
1:01 pm

बड़वानी जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले...

सिवनी में फ्लाई ऐश से भरा डंपर पलटा:नेशनल हाईवे पर हादसा; चालक-परिचालक सुरक्षित बचे

March 30, 2026/
3:31 pm

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नेशनल हाईवे-34 पर बंजर गांव...

Trump received a red carpet welcome by China at Beijing airport.

May 13, 2026/
6:48 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 18:48 IST तमिलनाडु की राजनीति में तब ताजा उथल-पुथल मच गई जब अन्नाद्रमुक के 25 बागी...

पाटीदार ने धोनी और रोहित की बराबरी की:कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स

June 1, 2026/
4:30 am

IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत...

राजनीति

Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy

Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन का विरोध करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है।

12 अक्टूबर की रात 9:10 बजे उन्हें दो अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे मैसेज भेजे गए, जिनमें सार्वजनिक जगह पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने की बात कही गई है।

रणवीर शौरी ने इन ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर करते हुए साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस से शिकायत की है। मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ईमेल में लोहे की रॉड से हमले की धमकी

अभिनेता रणवीर शौरी को राज परिहार नाम की ईमेल आईडी से मेल भेजा गया। ईमेल में बेहद अभद्र और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

धमकी देने वाले ने लिखा कि वे रणवीर की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और सही वक्त आने पर हमला करेंगे। ईमेल में धमकी दी गई कि सार्वजनिक जगह पर पीछे से लोहे की रॉड से सिर पर वार करेंगे।

रणवीर ने मुंबई पुलिस से की शिकायत

धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ईमेल के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। उन्होंने साइबर दोस्त और महाराष्ट्र साइबर को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें इन दो ईमेल अकाउंट्स से धमकियां मिली हैं, जिस पर ध्यान दिया जाए।

इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए उनसे संपर्क करने के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स मांगी। इसके बाद रणवीर ने तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

CJP के सड़क प्रदर्शन पर रणवीर ने उठाए थे सवाल

इस धमकी के पीछे का मुख्य कारण रणवीर शौरी द्वारा CJP के आंदोलन पर किया गया पोस्ट माना जा रहा है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ CJP के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए रणवीर ने लिखा था कि विरोध जताने के लिए सड़क जाम करने के बजाय अदालत और संसद जैसे लोकतांत्रिक रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने सड़कों पर कब्जा करने और आम जनता को परेशान करने को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया था। उनके इसी बयान के बाद से वे सोशल मीडिया पर निशाने पर थे।

सीजेपी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का बैकग्राउंड

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर यह आंदोलन बुलाया गया था।

हालांकि, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

आमिर खान की भांजी जैन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। अब जैन ने एक वीडियो जारी कर डिटेनशन के समय हुई बर्बरता से शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket