Thursday, 15 Oct 2026 | 04:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Sultan Shooting Injuries & Health Struggles

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान ने बुधवार को शो ‘कॉफी विद करण 9’ में बताया कि फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान उनकी पसलियां टूट गई थीं।

एक्टर ने बताया कि उन्हें हर्निया की तकलीफ हुई और उनका एक कंधा भी खराब हो गया था। इसके अलावा, उनके घुटने और पीठ में भी चोटें आई थीं।

एक्टर ने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और ब्रेन एन्यूरिज्म का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन परेशानियों के बावजूद वह अपनी हालत को फिट न रहने का बहाना नहीं मानते।

इससे पहले जून 2025 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में सलमान ने अपनी सेहत को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और AV मालफॉर्मेशन जैसी समस्याएं हैं।

2011 में सलमान की अमेरिका में सर्जरी हुई थी

सलमान खान काफी समय तक ‘ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया’ नाम की एक बेहद गंभीर और दर्दनाक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ चुके हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की नस से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें अचानक बहुत तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द चेहरे के एक तरफ, गाल, जबड़े या आंख के आसपास महसूस हो सकता है।

कई बार चेहरे को छूने, दांत साफ करने, खाना चबाने या बोलने से भी दर्द शुरू हो जाता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है, जैसे चेहरे पर बिजली का झटका लगा हो। दर्द कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है। हालांकि, हर मरीज में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते।

सलमान को 2007 में चेहरे के एक तरफ दर्द महसूस हुआ था। बाद में यह परेशानी फिर सामने आई। साल 2011 में उन्होंने अमेरिका में इस बीमारी के इलाज के लिए सर्जरी कराई थी।

सलमान ने सितंबर 2025 में टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शो में बताया था कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के दर्द से लगभग साढ़े सात साल तक जूझते रहे। उन्होंने कहा कि उस दौरान दर्द से उनकी हालत बहुत खराब हो जाती थी।

उन्होंने बताया था कि हर 4-5 मिनट में दर्द का दौरा पड़ता था। नाश्ता करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लग जाता था और फिर वे सीधे रात का खाना खाते थे। एक साधारण ऑमलेट खाने में भी बहुत समय लगता था, क्योंकि दर्द के कारण खाना मुश्किल हो जाता था। दर्द निवारक दवाइयां भी कोई खास राहत नहीं देती थीं।

शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि समस्या उनके दांतों में है, लेकिन बाद में पता चला कि यह नसों से जुड़ी बीमारी है। सलमान ने बताया कि उन्हें पहली बार यह दर्द 2007 में फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ था। उस समय लारा दत्ता ने उनके चेहरे से बालों की एक लट हटाई थी। सलमान ने मजाक में कहा था, “मैंने कहा, ‘वाह लारा, कितना इलेक्ट्रिफाइंग!’ और वहीं से यह सब शुरू हुआ।”

सलमान ने बताया था कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया की सर्जरी के बाद उन्हें इस समस्या से पूरी तरह राहत मिल गई थी।

सलमान ने कहा था कि अब उनका वह दर्द पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को ‘सुसाइडल डिजीज’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसका दर्द इतना असहनीय होता है कि इसे सहना बहुत मुश्किल हो जाता है।

सलमान ने बताया था कि आजकल इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। गामा नाइफ सर्जरी नाम की प्रक्रिया से इसका उपचार किया जाता है। इसमें इलाज के दौरान मरीज के सिर और चेहरे को कई घंटों तक स्थिर रखा जाता है। सलमान ने बताया था कि उनकी सर्जरी करीब आठ घंटे चली थी।

डॉक्टरों ने कहा था कि सर्जरी के बाद दर्द शायद 20-30 प्रतिशत कम होगा, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और दर्द पूरी तरह खत्म हो गया।

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अब एन्यूरिज्म और आर्टिरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM) जैसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं।

सलमान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं

सलमान को फिल्मों की शूटिंग के दौरान पसलियों, कंधे, पैर और हाथ में चोटें आईं। ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान लगी चोटों का जिक्र किया। फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सलमान की दो पसलियां टूटने की खबर सामने आई थी। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग जारी रखी।

हालांकि, उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। साल 2025 में फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) की लद्दाख में शूटिंग के दौरान सलमान को चोटें आई थीं। कठिन मौसम और मुश्किल हालात में शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें लगीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अगले शूटिंग शेड्यूल से पहले कुछ दिन आराम करने का फैसला किया था।

इससे पहले मई 2023 में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कंधे पर पट्टी लगी अपनी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि 5 किलो का डंबल उठाने के दौरान उन्हें चोट लगी थी।

साल 2013 में फिल्म ‘जय हो’ की शूटिंग के दौरान भी सलमान के पैर में गंभीर चोट लगने की खबर आई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में भी चोट लगी थी।

1992 में फिल्म ‘जागृति’ की शूटिंग के दौरान सह-अभिनेता अशोक सराफ के गले पर असली चाकू रखने का दृश्य था। हाल ही में अशोक सराफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दबाव ज्यादा होने के कारण उनके गले पर कट लग गया था और खून बहने लगा था। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे: शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान ने कहा था कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में उन्होंने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी शो में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे में घायल हो गई थीं। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। आगे की सर्जरी के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। इससे पहले भी अनु अग्रवाल और महिमा चौधरी गंभीर हादसों का सामना कर चुकी थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rajat Patidar’s brutal assault helps RCB post 254/5 against the Gujarat Titans

May 27, 2026/
1:12 am

आखरी अपडेट:27 मई, 2026, 01:12 IST कथित तौर पर कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को 2029 के चुनावों से पहले एक...

Actor Ashwin Mushran Goa Road Accident Controversy

August 17, 2026/
1:37 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक फैशन और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अश्विन मुशरान...

सुवेंदु PA हत्याकांड- बिहार से पकड़ाए 2 लड़कों की कहानी:₹2000 लेकर मुंबई के लिए निकला विक्की, पिता बोले- पुलिस ने मुझे 30 घंटे बंधक रखा

May 12, 2026/
5:00 am

‘मेरा लड़का नाबालिग है। घर का सारा काम करता था। उसपर कोई केस नहीं है। पता कर लीजिए। उसे दोस्त...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 2344 प्रतिशत किसकी बढ़ी संपत्ति? बंगाल चुनाव के रिकॉर्ड की महिमा के आंकड़े, जानें पूर्वजों के पास कितने पैसे

April 17, 2026/
10:09 pm

पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से ऑर्थोडॉक्स कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने 2021 के चुनाव में 67 करोड़ रुपये...

Arsenal's Kai Havertz celebrates after scoring during the Champions League final soccer match between Paris Saint-Germain and Arsenal in Budapest, Hungary, Saturday, May 30, 2026. AP Photo/Armin Durgut)

May 30, 2026/
10:55 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 22:55 IST पर्यवेक्षकों का कहना है कि सोनारपुर में गड़बड़ी इसलिए हुई क्योंकि प्राथमिक सुरक्षा परिधि...

बालों की देखभाल के टिप्स: बालों को घना और काला करने के लिए बस लगाएं ये दो चीजें, हफ्तेभर में दिखें अप्रभावी

February 18, 2026/
2:38 pm

बालों की देखभाल संबंधी युक्तियाँ: देखें स्टाइल में पॉल्यूशन और कैमिकल वाले उत्पादों के बढ़ते इस्तेमाल से हमारे बालों की...

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर बहस:कैलाश बोले- भागीरथपुरा मुंबई के धारावी जैसा, लोग अशिक्षित

February 21, 2026/
4:38 am

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर शुक्रवार को विधानसभा में तीखी बहस हुई। नगरीय विकास...

राजनीति

Salman Khan Sultan Shooting Injuries & Health Struggles

Salman Khan Sultan Shooting Injuries & Health Struggles

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान ने बुधवार को शो ‘कॉफी विद करण 9’ में बताया कि फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान उनकी पसलियां टूट गई थीं।

एक्टर ने बताया कि उन्हें हर्निया की तकलीफ हुई और उनका एक कंधा भी खराब हो गया था। इसके अलावा, उनके घुटने और पीठ में भी चोटें आई थीं।

एक्टर ने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और ब्रेन एन्यूरिज्म का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन परेशानियों के बावजूद वह अपनी हालत को फिट न रहने का बहाना नहीं मानते।

इससे पहले जून 2025 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में सलमान ने अपनी सेहत को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और AV मालफॉर्मेशन जैसी समस्याएं हैं।

2011 में सलमान की अमेरिका में सर्जरी हुई थी

सलमान खान काफी समय तक ‘ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया’ नाम की एक बेहद गंभीर और दर्दनाक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ चुके हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की नस से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें अचानक बहुत तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द चेहरे के एक तरफ, गाल, जबड़े या आंख के आसपास महसूस हो सकता है।

कई बार चेहरे को छूने, दांत साफ करने, खाना चबाने या बोलने से भी दर्द शुरू हो जाता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है, जैसे चेहरे पर बिजली का झटका लगा हो। दर्द कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है। हालांकि, हर मरीज में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते।

सलमान को 2007 में चेहरे के एक तरफ दर्द महसूस हुआ था। बाद में यह परेशानी फिर सामने आई। साल 2011 में उन्होंने अमेरिका में इस बीमारी के इलाज के लिए सर्जरी कराई थी।

सलमान ने सितंबर 2025 में टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शो में बताया था कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के दर्द से लगभग साढ़े सात साल तक जूझते रहे। उन्होंने कहा कि उस दौरान दर्द से उनकी हालत बहुत खराब हो जाती थी।

उन्होंने बताया था कि हर 4-5 मिनट में दर्द का दौरा पड़ता था। नाश्ता करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लग जाता था और फिर वे सीधे रात का खाना खाते थे। एक साधारण ऑमलेट खाने में भी बहुत समय लगता था, क्योंकि दर्द के कारण खाना मुश्किल हो जाता था। दर्द निवारक दवाइयां भी कोई खास राहत नहीं देती थीं।

शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि समस्या उनके दांतों में है, लेकिन बाद में पता चला कि यह नसों से जुड़ी बीमारी है। सलमान ने बताया कि उन्हें पहली बार यह दर्द 2007 में फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ था। उस समय लारा दत्ता ने उनके चेहरे से बालों की एक लट हटाई थी। सलमान ने मजाक में कहा था, “मैंने कहा, ‘वाह लारा, कितना इलेक्ट्रिफाइंग!’ और वहीं से यह सब शुरू हुआ।”

सलमान ने बताया था कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया की सर्जरी के बाद उन्हें इस समस्या से पूरी तरह राहत मिल गई थी।

सलमान ने बताया था कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया की सर्जरी के बाद उन्हें इस समस्या से पूरी तरह राहत मिल गई थी।

सलमान ने कहा था कि अब उनका वह दर्द पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को ‘सुसाइडल डिजीज’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसका दर्द इतना असहनीय होता है कि इसे सहना बहुत मुश्किल हो जाता है।

सलमान ने बताया था कि आजकल इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। गामा नाइफ सर्जरी नाम की प्रक्रिया से इसका उपचार किया जाता है। इसमें इलाज के दौरान मरीज के सिर और चेहरे को कई घंटों तक स्थिर रखा जाता है। सलमान ने बताया था कि उनकी सर्जरी करीब आठ घंटे चली थी।

डॉक्टरों ने कहा था कि सर्जरी के बाद दर्द शायद 20-30 प्रतिशत कम होगा, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और दर्द पूरी तरह खत्म हो गया।

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अब एन्यूरिज्म और आर्टिरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM) जैसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं।

सलमान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं

सलमान को फिल्मों की शूटिंग के दौरान पसलियों, कंधे, पैर और हाथ में चोटें आईं। ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान लगी चोटों का जिक्र किया। फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सलमान की दो पसलियां टूटने की खबर सामने आई थी। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग जारी रखी।

हालांकि, उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। साल 2025 में फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) की लद्दाख में शूटिंग के दौरान सलमान को चोटें आई थीं। कठिन मौसम और मुश्किल हालात में शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें लगीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अगले शूटिंग शेड्यूल से पहले कुछ दिन आराम करने का फैसला किया था।

इससे पहले मई 2023 में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कंधे पर पट्टी लगी अपनी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि 5 किलो का डंबल उठाने के दौरान उन्हें चोट लगी थी।

साल 2013 में फिल्म ‘जय हो’ की शूटिंग के दौरान भी सलमान के पैर में गंभीर चोट लगने की खबर आई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में भी चोट लगी थी।

1992 में फिल्म ‘जागृति’ की शूटिंग के दौरान सह-अभिनेता अशोक सराफ के गले पर असली चाकू रखने का दृश्य था। हाल ही में अशोक सराफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दबाव ज्यादा होने के कारण उनके गले पर कट लग गया था और खून बहने लगा था। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे: शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान ने कहा था कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में उन्होंने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी शो में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। करण ने सलमान से पिता बनने की इच्छा के बारे में पूछा। इस पर एक्टर ने कहा कि किसी न किसी समय उनके बच्चे जरूर होंगे। उन्होंने करण के बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्हें पिता बनने का अनुभव मिला है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे में घायल हो गई थीं। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। आगे की सर्जरी के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। इससे पहले भी अनु अग्रवाल और महिमा चौधरी गंभीर हादसों का सामना कर चुकी थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket