Sunday, 18 Oct 2026 | 10:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sidhu Moosewala Brother Hologram Concert Controversy

होलोग्राम कॉन्सर्ट के दौरान सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई माता-पिता के साथ। स्टेज पर गन जेस्चर किया।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने मूसेवाला के मशहूर थापी वाले अंदाज को स्टेज पर दोहराया और हाथ से पिस्टल चलाने जैसे इशारे किए।

.

पूरा मामला टोरंटो में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल’ (LFHRI) ने संज्ञान लिया।

संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने बच्चे की सुरक्षा और काउंसलिंग की मांग की है। हालांकि अभी इस मामले पर मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

अब विस्तार से पूरा मामला जानिए….

  • होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद: यह पूरा मामला 9 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोशियाबैंक एरिना में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट का है। कार्यक्रम के दौरान 2 साल के शुभदीप को उनके माता-पिता की मौजूदगी में स्टेज पर लाया गया था।
  • मूसेवाला की तरह ‘गन जेस्चर’ का इशारा किया: होलोग्राम कॉन्सर्ट में वहां शुभदीप ने अपने दिवंगत भाई सिद्धू मूसेवाला की तरह जांघ पर हाथ से ताली (थापी) मारी, फिर हाथ से पिस्टल का इशारा किया और ‘था-था-था’ की आवाजें निकालीं। जिसका वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो गया।
  • वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत: वीडियो के सामने आने के बाद LFHRI के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट नवकिरण सिंह ने 17 अक्टूबर को स्पीड पोस्ट के जरिए मानसा प्रशासन को शिकायत भेजी। संगठन का कहना है कि बाद में सामने आई अन्य वीडियो क्लिप्स में देखा गया कि आसपास मौजूद बड़े लोग बच्चे को हथियार जैसा इशारा करने के लिए उकसा रहे थे।
  • संगठन ने बच्चे की सुरक्षा का हवाला दिया: संगठन का तर्क है कि इतनी कम उम्र में बच्चे को हिंसा या बंदूकों से जुड़े इशारे करने के लिए प्रोत्साहित करना उसके मानसिक विकास के लिए बेहद नुकसानदेह है। विशेष रूप से तब, जब उसके बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गैंगवार से जुड़ी शूटिंग में हत्या कर दी गई थी। ऐसे माहौल से बच्चे की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • माता-पिता को काउंसलिंग कराने की मांग: LFHRI ने जूवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 36 के तहत मामले की जांच की मांग की है। संगठन ने मांग की है कि माता-पिता को तुरंत काउंसलिंग दी जाए और अंतरिम आदेश जारी कर बच्चे से सार्वजनिक या निजी कार्यक्रमों में बंदूक जैसे इशारे कराने पर रोक लगाई जाए। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी शिकायत परिवार या सिद्धू मूसेवाला की यादों के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल छोटे बच्चे की सुरक्षा के लिए है।

मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या

मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, यह हत्या आपसी गैंग रंजिश (अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला) के चलते की गई थी।

छोटे भाई के जन्म पर विवाद हुआ

  • सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह अकेला हो गया था। जीवन में नई उम्मीद के लिए मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने मेडिकल तकनीक का सहारा लिया।
  • मां चरण कौर ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक के जरिए गर्भधारण किया। 17 मार्च 2024 को चरण कौर ने 58 वर्ष की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम शुभदीप सिंह सिद्धू (छोटा सिद्धू) रखा गया।
  • बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मार्च 2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मूसेवाला की मां के आईवीएफ ट्रीटमेंट को लेकर रिपोर्ट मांग ली। असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) एक्ट, 2021′ के तहत भारत में महिलाओं के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने की ऊपरी उम्र सीमा 50 वर्ष तय की गई है।
  • मूसेवाला की मां की उम्र 58 वर्ष थी, इसलिए सरकार ने नियमों के उल्लंघन को लेकर कानूनी दस्तावेज और नोटिस भेजे। पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है और नवजात बच्चे के वैध होने के सबूत मांग रही है। हालांकि, बाद में यह मामला शांत हो गया।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

मूसेवाला ने पहले ही दे दिया था मौत का सिग्नल: लेटेस्ट दो गाने…’295 लगेगी’ 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की ‘LAST RIDE’

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से देश में हंगामा मचा हुआ है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत की आशंका पहले ही जता चुके थे। इस समय उनके दो गाने द लास्ट राइड और 295 लगेगी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ये संयोग ही है कि इनके टाइटल में ही उनकी मौत का अलर्ट था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बाइक सवार को बचाने में कैप्सूल वाहन पुल से गिरा:हादसे में दोनों चालकर सुरक्षित; ड्राइवर की सतर्कता से बची जान

February 21, 2026/
2:29 pm

सिंगरौली जिले के बधोरा चौकी क्षेत्र के खोंखरी गांव में शनिवार को सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाने के...

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

April 15, 2026/
7:15 pm

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के...

असम विधानसभा चुनाव 2026: 'असम में जाएगी भाजपा सरकार', महाराष्ट्र के सीएम अंतिम संस्कार ने जोर से कहा!

March 31, 2026/
9:24 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

May 16, 2026/
4:30 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1....

उद्धव ठाकरे ने यूबीटी सेना प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश की, बागी सांसदों को 'देशद्रोही' बताया | ब्रेकिंग | न्यूज18

June 19, 2026/
11:13 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

South Korea Wins 2-1 vs Czech Republic

June 12, 2026/
10:54 am

मैक्सिको18 मिनट पहले कॉपी लिंक जीत सेलिब्रेट करते साउथ कोरिया के खिलाड़ी। साउथ कोरिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में जीत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sidhu Moosewala Brother Hologram Concert Controversy

Sidhu Moosewala Brother Hologram Concert Controversy

होलोग्राम कॉन्सर्ट के दौरान सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई माता-पिता के साथ। स्टेज पर गन जेस्चर किया।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने मूसेवाला के मशहूर थापी वाले अंदाज को स्टेज पर दोहराया और हाथ से पिस्टल चलाने जैसे इशारे किए।

.

पूरा मामला टोरंटो में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल’ (LFHRI) ने संज्ञान लिया।

संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने बच्चे की सुरक्षा और काउंसलिंग की मांग की है। हालांकि अभी इस मामले पर मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

अब विस्तार से पूरा मामला जानिए….

  • होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद: यह पूरा मामला 9 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोशियाबैंक एरिना में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट का है। कार्यक्रम के दौरान 2 साल के शुभदीप को उनके माता-पिता की मौजूदगी में स्टेज पर लाया गया था।
  • मूसेवाला की तरह ‘गन जेस्चर’ का इशारा किया: होलोग्राम कॉन्सर्ट में वहां शुभदीप ने अपने दिवंगत भाई सिद्धू मूसेवाला की तरह जांघ पर हाथ से ताली (थापी) मारी, फिर हाथ से पिस्टल का इशारा किया और ‘था-था-था’ की आवाजें निकालीं। जिसका वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो गया।
  • वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत: वीडियो के सामने आने के बाद LFHRI के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट नवकिरण सिंह ने 17 अक्टूबर को स्पीड पोस्ट के जरिए मानसा प्रशासन को शिकायत भेजी। संगठन का कहना है कि बाद में सामने आई अन्य वीडियो क्लिप्स में देखा गया कि आसपास मौजूद बड़े लोग बच्चे को हथियार जैसा इशारा करने के लिए उकसा रहे थे।
  • संगठन ने बच्चे की सुरक्षा का हवाला दिया: संगठन का तर्क है कि इतनी कम उम्र में बच्चे को हिंसा या बंदूकों से जुड़े इशारे करने के लिए प्रोत्साहित करना उसके मानसिक विकास के लिए बेहद नुकसानदेह है। विशेष रूप से तब, जब उसके बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गैंगवार से जुड़ी शूटिंग में हत्या कर दी गई थी। ऐसे माहौल से बच्चे की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • माता-पिता को काउंसलिंग कराने की मांग: LFHRI ने जूवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 36 के तहत मामले की जांच की मांग की है। संगठन ने मांग की है कि माता-पिता को तुरंत काउंसलिंग दी जाए और अंतरिम आदेश जारी कर बच्चे से सार्वजनिक या निजी कार्यक्रमों में बंदूक जैसे इशारे कराने पर रोक लगाई जाए। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी शिकायत परिवार या सिद्धू मूसेवाला की यादों के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल छोटे बच्चे की सुरक्षा के लिए है।

मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या

मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, यह हत्या आपसी गैंग रंजिश (अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला) के चलते की गई थी।

छोटे भाई के जन्म पर विवाद हुआ

  • सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह अकेला हो गया था। जीवन में नई उम्मीद के लिए मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने मेडिकल तकनीक का सहारा लिया।
  • मां चरण कौर ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक के जरिए गर्भधारण किया। 17 मार्च 2024 को चरण कौर ने 58 वर्ष की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम शुभदीप सिंह सिद्धू (छोटा सिद्धू) रखा गया।
  • बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मार्च 2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मूसेवाला की मां के आईवीएफ ट्रीटमेंट को लेकर रिपोर्ट मांग ली। असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) एक्ट, 2021′ के तहत भारत में महिलाओं के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने की ऊपरी उम्र सीमा 50 वर्ष तय की गई है।
  • मूसेवाला की मां की उम्र 58 वर्ष थी, इसलिए सरकार ने नियमों के उल्लंघन को लेकर कानूनी दस्तावेज और नोटिस भेजे। पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है और नवजात बच्चे के वैध होने के सबूत मांग रही है। हालांकि, बाद में यह मामला शांत हो गया।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

मूसेवाला ने पहले ही दे दिया था मौत का सिग्नल: लेटेस्ट दो गाने…’295 लगेगी’ 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की ‘LAST RIDE’

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से देश में हंगामा मचा हुआ है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत की आशंका पहले ही जता चुके थे। इस समय उनके दो गाने द लास्ट राइड और 295 लगेगी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ये संयोग ही है कि इनके टाइटल में ही उनकी मौत का अलर्ट था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket