Wednesday, 21 Oct 2026 | 06:57 PM

Trending :

Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने उनका समर्थन किया है। दरअसल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। मंत्री ने गायक पर शराब पीने के आरोप लगाया था।

इस पर राजपाल ने वीडियो शेयर कर मंत्री के आचरण पर आपत्ति जताई है। राजपाल ने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और वे इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

दलेर मेहंदी के समर्थन में अनुपम खेर, कपिल शर्मा, बादशाह, मीका सिंह, शान और जैस्मीन भसीन सहित कई हस्तियों ने सार्वजनिक मंच पर किसी कलाकार को नीचा दिखाने की निंदा की है।

राजपाल ने वीडियो शेयर कर दलेर मेहंदी का समर्थन किया है।

मंत्री का बयान पद की गरिमा के खिलाफ: राजपाल यादव

राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि एक कला प्रेमी और छात्र होने के नाते वे अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक सम्मानित मंत्री ने मंच पर दलेर मेहंदी जैसे दिग्गज गायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वह उनके पद को शोभा नहीं देता।

राजपाल ने कहा कि मंत्री का रवैया ऐसा लगा जैसे उन्होंने कला को ही खरीद लिया हो, जबकि कला को कभी खरीदा नहीं जा सकता। उन्होंने साफ किया कि दलेर पाजी शराब का सेवन नहीं करते हैं और हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग के दौरान भी वे अस्वस्थ चल रहे थे।

पब्लिक में बेइज्जत करना गलत: जैस्मीन भसीन

रियलिटी शो स्टार और अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने भी दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। जैस्मीन ने लिखा कि अगर किसी आयोजक या प्रमोटर को कलाकार से कोई परेशानी थी, तो उसे निजी तौर पर बात करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि कैमरे और मंच के सामने किसी कलाकार का अपमान करने का हक किसी को नहीं है, क्योंकि मंच कलाकार के लिए पवित्र स्थान होता है। बिना असली वजह जाने किसी पर शराब पीने का आरोप लगाना शर्मनाक है।

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते

अनुपम खेर ने कहा- मैं दलेर मेहंदी को पिछले 25 से 30 साल से जानता हूं। मैं इतना कह सकता हूं कि वह शराब नहीं पीते। वास्तव में वह बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक न हो।

इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने जताई नाराजगी

इस घटना के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स दलेर मेहंदी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। गायक शान, बादशाह, पलाश सेन, मीका सिंह, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी इस सार्वजनिक अपमान का विरोध किया है। कलाकारों का कहना है कि दलेर मेहंदी भारतीय संगीत उद्योग के दिग्गज कलाकार हैं और दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस तरह का बर्ताव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विवाद

रविवार (18 अक्टूबर) की रात को वह उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। यहां चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाईं।

ऑरिजिनल आवाज में गीत न गाने पर भड़के मंत्री ने मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी से कहा- आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था।

इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में मंच पर पहुंचे थे। ये खबर भी पढ़ें कर्ज के बीच राजपाल का पत्नी के लिए इमोशनल पोस्ट:मुश्किल दौर में भी साथ नहीं छोड़ा, कर्जदार हूं; एक्टर से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा

कर्ज के चेक बाउंस मामले और लंबे कानूनी विवाद का सामना कर रहे एक्टर राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राजपाल यादव ने कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने के लिए अपनी पत्नी को ‘परिवार का हीरा’ बताया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ollie Robinson has constantly troubled the Kiwi batters (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
11:07 pm

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 23:07 IST विशाल ऑनलाइन दर्शकों के बावजूद, भौतिक जमावड़ा अपेक्षाकृत सीमित रहा, नई दिल्ली स्थित YouTubers...

Exit Poll Results 2026: Voters are eagerly awaiting the first indications of what the results will look like as the exit polls will be published by media outlets after 6 pm on April 29. (Image for representation: PTI)

April 29, 2026/
11:04 am

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 11:04 IST मतदान के शुरुआती घंटों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी समस्याओं के कारण...

वर्ल्ड अपडेट्स:इबोला वायरस ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित, भारत अलर्ट पर, इससे कांगो में 20 दिनों में 200 की मौत

May 25, 2026/
8:12 am

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। इसके बाद भारत सरकार ने भी सतर्कता...

CBSE Class 12 Result 2026 Date and Time LIVE Updates: Scorecards expected soon on cbse.gov.in.

April 30, 2026/
2:04 pm

आखरी अपडेट:30 अप्रैल, 2026, 14:04 IST 2026 के चुनावों में, महिलाओं ने न केवल पुरुषों को पछाड़ दिया, बल्कि 93.24...

Trump China Visit May 14-15

March 26, 2026/
2:00 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक म्यांमार में बुधवार देर रात 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 120 किलोमीटर...

तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए:बोले- अंडरकवर स्पाई पाकिस्तान जाता है और तबाही मचा देता है, ये कोई कहानी हुई

September 8, 2026/
2:54 pm

निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने मौजूदा हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा...

राजनीति

Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister

Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने उनका समर्थन किया है। दरअसल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। मंत्री ने गायक पर शराब पीने के आरोप लगाया था।

इस पर राजपाल ने वीडियो शेयर कर मंत्री के आचरण पर आपत्ति जताई है। राजपाल ने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और वे इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

दलेर मेहंदी के समर्थन में अनुपम खेर, कपिल शर्मा, बादशाह, मीका सिंह, शान और जैस्मीन भसीन सहित कई हस्तियों ने सार्वजनिक मंच पर किसी कलाकार को नीचा दिखाने की निंदा की है।

राजपाल ने वीडियो शेयर कर दलेर मेहंदी का समर्थन किया है।

राजपाल ने वीडियो शेयर कर दलेर मेहंदी का समर्थन किया है।

मंत्री का बयान पद की गरिमा के खिलाफ: राजपाल यादव

राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि एक कला प्रेमी और छात्र होने के नाते वे अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक सम्मानित मंत्री ने मंच पर दलेर मेहंदी जैसे दिग्गज गायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वह उनके पद को शोभा नहीं देता।

राजपाल ने कहा कि मंत्री का रवैया ऐसा लगा जैसे उन्होंने कला को ही खरीद लिया हो, जबकि कला को कभी खरीदा नहीं जा सकता। उन्होंने साफ किया कि दलेर पाजी शराब का सेवन नहीं करते हैं और हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग के दौरान भी वे अस्वस्थ चल रहे थे।

पब्लिक में बेइज्जत करना गलत: जैस्मीन भसीन

रियलिटी शो स्टार और अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने भी दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। जैस्मीन ने लिखा कि अगर किसी आयोजक या प्रमोटर को कलाकार से कोई परेशानी थी, तो उसे निजी तौर पर बात करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि कैमरे और मंच के सामने किसी कलाकार का अपमान करने का हक किसी को नहीं है, क्योंकि मंच कलाकार के लिए पवित्र स्थान होता है। बिना असली वजह जाने किसी पर शराब पीने का आरोप लगाना शर्मनाक है।

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते

अनुपम खेर ने कहा- मैं दलेर मेहंदी को पिछले 25 से 30 साल से जानता हूं। मैं इतना कह सकता हूं कि वह शराब नहीं पीते। वास्तव में वह बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक न हो।

इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने जताई नाराजगी

इस घटना के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स दलेर मेहंदी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। गायक शान, बादशाह, पलाश सेन, मीका सिंह, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी इस सार्वजनिक अपमान का विरोध किया है। कलाकारों का कहना है कि दलेर मेहंदी भारतीय संगीत उद्योग के दिग्गज कलाकार हैं और दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस तरह का बर्ताव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विवाद

रविवार (18 अक्टूबर) की रात को वह उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। यहां चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाईं।

ऑरिजिनल आवाज में गीत न गाने पर भड़के मंत्री ने मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी से कहा- आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था।

इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में मंच पर पहुंचे थे। ये खबर भी पढ़ें कर्ज के बीच राजपाल का पत्नी के लिए इमोशनल पोस्ट:मुश्किल दौर में भी साथ नहीं छोड़ा, कर्जदार हूं; एक्टर से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा

कर्ज के चेक बाउंस मामले और लंबे कानूनी विवाद का सामना कर रहे एक्टर राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राजपाल यादव ने कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने के लिए अपनी पत्नी को ‘परिवार का हीरा’ बताया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket